आलू मटर की सब्जी - Aloo Matar Curry Recipe - Potato Peas Curry - Matar Batata Bhaji

बड़ी आसानी से और तुरंत बन जाने वाली आलू मटर की सब्जी सभी के घरों में अक्सर बनाई जाती है. सूखी और तरीदार दोनों ही तरह से तैयार होने वाली इस करी का स्वाद बेहद बढ़िया होता है. आइए हम और आप मिलकर बनाएं स्वाद से भरी आलू मटर की सब्जी.
Read - Aloo Matar Curry Recipe - Potato Peas Curry - Matar Batata Bhaji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Peas Curry
- मटर - 1 कप
- उबले आलू - 4 (300 ग्राम)
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच टुकडा़
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Matar Curry
सबसे पहले टमाटर का पेस्ट तैयार कर लीजिए. टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को एक साथ मिक्सी में डालकर पीस लीजिए, टमाटर का पेस्ट बन जाएगा.
पेस्ट बनाने के बाद, पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा चटखने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और पिसा हुआ टमाटर-मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाला भुन जाने पर इसमें मटर के दाने डाल दीजिए और इसे मिक्स कीजिए. मटर को ढक दीजिए और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट मटर के दानों को पकने दीजिए. इसी दौरान, उबले हुए आलू को छील लीजिए.
बाद में, मटर को हाथ से दबाकर चैक कीजिए. मटर नरम होने पर इसमें आलू को हाथ से तोड़कर डाल दीजिए. इन्हें मिक्स करके आंच तेज कर लीजिए और 1 से 2 मिनिट आलू मटर को लगातर चलाते हुए भून लीजिए.
फिर, सब्जी में 1 कप पानी डाल दीजिए. साथ ही, नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. सब्जी को ढककर 3 से 4 मिनिट पकने दीजिए.
4 मिनिट बाद, मटर आलू की सब्जी बनकर के तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. सब्जी को किसी प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी के ऊपर थोड़ा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दीजिए. साथ ही, इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके ऊपर 1 चम्मच घी भी डाल दीजिए. गरम-गरम आलू मटर की सब्जी को फुल्के, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिए और चाव से खाइए.
3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- तीखा खाना पसंद हो, तो सब्जी में अपने स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर बढ़ा सकते हैं.
- सब्जी में पानी की मात्रा अपनी पसंदानुसार कम ग्रेवी वाली या रसेदार बनाने के हिसाब से ही डालें.
- इसी सब्जी को सूखी सब्जी के रूप में बनाना हो, तो आलू को मिक्स करने के बाद, नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर लगातार चलाते हुए सब्जी को 1 से 2 मिनिट पका लीजिए. सूखी मटर आलू की सब्जी तैयार हो जाएगी.
Aloo Matar Curry Recipe - Potato Peas Curry - Matar Batata Bhaji
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Me 4 sal se ghar ke bahar job kr ra hu or mene apse bohot kuch bnana sikha hai. Aj b me aloo matar try krne ja ra hu.
I just want to say Thank you .
☺☺☺
निशा: तस्लीम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवीन जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार. आप इसी तरह हमारे साथ बने रहें.
निशा: विजयलक्ष्मी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: नवनीत जी, बनाई जा सकती है.
thanku mam
निशा: अंकित जी, मुझे प्याज के बिना ही खाना बहुत अच्छा लगता है लेकिन आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: दिनेश जी, इतनी सब्जी 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, आप अपनी पसंद अनुसार बदलाव कर सकते हैं धन्यवाद.
आप ऐसे और भी रेसिपीज ज़रूर शेयर कीजिये।
आप की रेसिपीज बहुत अछि होती है।
निशा: अरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u so much for your guidence. Just coz of u I always make my weekend romantic and tastier. On every weekend I ask my wife to take rest and I cook for her and my family. It all happens coz of you. Thanks aton.
निशा: ऋषि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मौसमी जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजलि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, धन्यवाद.
निशा: आरोही जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.