रेड सॉस पास्ता - Red Sauce Pasta Recipe - Easy and Quick Pasta in Red Sauce

📅 30 जनवरी 2017 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 21 कमेंट ★ 3.1 (963)

युवा वर्ग और बच्चों की खास पसंद रेड सॉस पास्ता काफी स्वादिष्ट और बेहतरीन व्यंजन है. सुबह या शाम के नाश्ते के लिए यह एकदम परफेक्ट रेसिपी है. आप चाहे तो इसे बच्चों के टिफिन में भी पैक कर सकते हैं.

Read - Red Sauce Pasta Recipe - Easy and Quick Pasta in Red Sauce Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Red Sauce Pasta Recipe

  • पास्ता - 2 कप (160 ग्राम)
  • टमाटर - 4 (400 ग्राम)
  • टमैटो सॉस - 1/4 कप
  • तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • तुलसी पत्ती (बेसिल लीव्स) - 8 से 10
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 छोटी चम्मच
  • अॉरिगेनो - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • मॉजेरीला चीज़ - गार्निश करने के लिए

विधि - How to make Easy and Quick Pasta in Red Sauce

रेड सॉस पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता और टमाटर को अलग-अलग उबाल लीजिए. पास्ता को उबालने के लिए एक भगोने में 5 से 6 कप पानी डालिए और गैस जलाकर रख दीजिए. पानी में 2 छोटे चम्मच तेल और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर उबलने दीजिए. (पानी में उबाल आने के बाद ही पास्ता डाला जायेगा.)

एक दूसरे बरतन में टमाटर उबालने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी डाल लीजिए और गैस पर उबलने रख दीजिए. (पानी की मात्रा इतनी होना चाहिए कि टमाटर इसमें अच्छे से डूब सकें.) पानी में उबाल आते ही, टमाटर के ऊपरी हिस्से पर चाकू से क्रॉस कट लगाइए और पानी में डाल दीजिए. (टमाटर पर हल्का सा ही कट लगाएं ताकि टमाटर की ऊपरी परत ही कटे.) इसी प्रकार सभी टमाटर पर एक-एक करके क्रॉस कट लगाइए और पानी में डाल दीजिए. टमाटर को 7 से 8 मिनिट के लिए हल्की सी परत उतरने तक उबाल लीजिए.

टमाटर को उबलने रखने के बाद, पास्ता के पानी को चैक कर लीजिए. पानी में अच्छे से उबाल आ रहा है, इसमें पास्ता डाल दीजिए. पास्ता को नरम होने तक उबलने दीजिए और बीच-बीच में चमचे से चला लीजिए ताकि ये भगोने के तले पर न लगे.

फिर, टमाटर चैक कर लीजिए. 7 से 8 मिनिट उबलने के बाद, टमाटर की परत अलग होने लगी है. गैस बंद कर दीजिए और टमाटर को पानी में से निकालकर एक प्लेट में ठंडा होने रख दीजिए.

इसके बाद, पास्ता को भी चैक कर लीजिए. इसे चैक करने के लिए, पास्ता के टुकड़े को चमचे में रखकर हाथ से दबाकर देख लीजिए. अगर यह दब रहा है तो पास्ता उबल कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. 10 मिनिट में पास्ता उबल कर तैयार हो गया है.

पास्ता को पानी में से निकालने के लिए, इसे बरतन में रखी एक छलनी में डाल दीजिए. पास्ता को जल्दी ठंडा और अलग-अलग करने के लिए ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी डाल दीजिए. इन्हें थोड़ी देर ठंडा होने रख दीजिए.

जब टमाटर हल्के गरम रह जाएं तभी इन्हें छील कर डंठल हटा दीजिए और बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लीजिए. कटे हुए टमाटर को मिक्सर जार में डालिए और बारीक पीस कर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

रेड सॉस बनाइए
रेड सॉस बनाने के लिए, एक पैन को गैस पर गरम कीजिए और 1 टेबल स्पून तेल डाल लीजिए. तेल के गरम होते ही, इसमें अदरक का पेस्ट और शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर भून लीजिए. शिमला मिर्च के हल्का से भुनने के बाद, पैन में टमाटर का पेस्ट डाल दीजिए और गैस को मध्यम आंच पर कर लीजिए. फिर, तुलसी के पत्ते तोड़कर डाल दीजिए और साथ ही चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर, अॉरिगेनो और नमक डालकर 5-6 मिनिट पका लीजिए.

5 मिनिट बाद, ग्रेवी अच्छे से पककर गाढ़ी हो गई है. अब इसमें टमैटो सॉस डालकर मिक्स कर लीजिए, पास़्ता के लिए रेड सॉस पक कर तैयार है.

उबले हुए पास्ता को तैयार रेड सॉस में डाल दीजिए और मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट पका लीजिए. 2 मिनिट बाद पास्ता बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और पास्ता को एक प्लेट में निकाल लीजिए.

स्वाद से भरपूर मसालेदार रेड सॉस पास्ता को ऊपर से थोड़े से मॉजेरीला चीज़ के साथ गार्निश कीजिए और गरमागरम सर्व कीजिए.

सुझाव

  • पास्ता को हमेशा चैक करते हुए ही उबालें, पास्ता हल्का सा भी ज्यादा उबल जाने पर खुलने या टूटने लगता है.
  • आप किसी भी प्रकार के पास्ता से रेड सॉस पास्ता तैयार कर सकते हैं.
  • आप प्याज लहसुन खाना पसंद करते हैं तो तेल में सबसे पहले 4 से 5 कटी हुई लहसुन की कलियां और 1 बारीक कटा हुआ प्याज डालकर गुलाबी होने तक भून लीजिए. इसके बाद दी गई विधि अनुसार पास्ता तैयार कर लीजिए.
  • मॉजेरीला चीज़ के अलावा क्रीम से भी पास्ता गार्निश किया जा सकता है.
  • 2 लोगों के लिए पर्याप्त

Red Sauce Pasta Recipe - Easy and Quick Pasta in Red Sauce

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (963 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (21)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Akash Bhau Sane
Nice
I loved your recipes so good
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Akash Bhau Sane
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Akash Bhau Sane
nitendra dwivedi
Very nice recipe ....it helps me in making my day special.
NishaMadhulika
नरेन्द्र जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
मोहित बिष्ट
वाव गुड रेसिपी मज़ा आ गया खा के
NishaMadhulika
मोहित जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Preeti Kuntal
I like your receipes mam
NishaMadhulika
प्रीती जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sarthak Agrawal
Mam surf adrak Ka paste Chahiye
Ya phir adrak lassan Ka paste

निशा: सार्थक जी, सिर्फ अदरक का पेस्ट ही लिया है.
Harmeet kaur
Nisha ji thaks a lot for all those recipies which we can't think we can try like ghewar.in vert easy style

निशा: हरमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद. ये आपकी मेहनत ही है जो आप इतने अच्छे से रेसिपी को बना रही हैं.
rakhiinindia.in
thanx for sharing this Red Sauce Pasta Recipe - Easy and Quick Pasta in Red Sauce recipe, my family is crazy for palak paneer , this is so easy n looks delicious

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rakhiinindia.in
I have tried some of them and have to save them for future use. These Red Sauce Pasta Recipe - Easy and Quick Pasta in Red Sauce recipes are really helpful

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
preeti
mam , can i make this without aurigano ?

निशा: प्रीती जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकती हैं.
sahina
Nisha aunty can I make this pasta without tulsi patte and shimla Mirch....

निशा: साहनिया जी, बिलकुल बना सकते हैं.
James Heller
Very Nice Pasta Nishha..I will tell all my foreign friends also about it. I tried all pastas , macronis and spaghettis but Indian Style I think iS better. Tnx again

निशा: जेम्स जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu Chaddah
Pasta recipe is too good.
Thanks Nisha Ji for awesome cooking show.

निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Heenamalik
Very nice pasta

निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sangeeta
Thanks ma'am .me aapki hmesha recipes padti hu..aapki sari recipes bhot achhi h. Aaj me apni beti k liye pasta bnaungi.thanks for this recipe

निशा: संगीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद. मै आशा करती हूं कि आपकी बेटी को आपके द्वारा बनाया हुआ पास्ता बहुत पसंद आए.
Deepa Raghav
Thnkuu mam.. I love pasta and m gonna try this.. thnxx again

निशा: दीपा जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
Ritu
Thankyou so much Nishaji. My son likes pasta a lot and i prefer to cook the same by using the sauces available in the market. Now i will definitely try this. once again thanks a lot

निशा: ऋतु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.