छोलिया मशरूम की सब्जी - Green Chickpeas Mushroom Curry Recipe - Hara Chana / Cholia Khumb Curry

📅 23 फरवरी 2017 👁 49.1 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 4.1 (601)

मटर मशरूम की सब्जी तो बहुतों की पसंदीदा होती है, लेकिन मटर की जगह हरे चने यानिकि छोलिया का इस्तेमाल करके छोलिया मशरूम की सब्जी बनाई जाए, तो लोगों को एक अलग ही स्वाद मिलेगा. 

Read - Green Chickpeas Mushroom Curry - Cholia Khumb Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chickpeas Mushroom Curry Recipe

  • मशरूम - 200 ग्राम 
  • छोलिया - 200 ग्राम 
  • टमाटर - 3 
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - ½ इंच टुकडा़ 
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • काजू - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • तेल - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच 
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से थोडा़ कम 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Cholia Khumb Curry

छोलिया मशरूम की सब्जी बनाने की शुरूआत कीजिए ग्रेवी के लिए पेस्ट तैयार करने से. इसके लिए, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सर जार में डाल लीजिए और पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिए. 

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालिए. जीरा चटखने पर, हींग, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. मसाला भूनने के बाद इसमें टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मसाले में डाल दीजिए. साथ ही, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को धीमी और मध्यम आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे.

मसाले के भुन जाने के बाद, इसमें छोलिया और नमक डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर सब्जी में आधा कप पानी डालकर चनों को हल्का नरम होने तक ढककर पकने दीजिए. सब्जी़ को बीच-बीच में हर 2 मिनिट में चलाते रहिए.

इसी दौरान, मशरूम को कपडे़ से पौंछ कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. 10 मिनिट बाद, हरे चनों के नरम होने पर इनमें मशरूम, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लीजिए. फिर सब्जी़ को ढककर 2 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए. 

सब्जी बनकर तैयार है, इसे किसी प्याले में निकालिए और ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सजाइए. एकदम लज़ीज़ छोलिया मशरूम की सब्जी़ बनकर तैयार है. इसे आप चपाती, परांठे या नान किसी के भी साथ परोसिए और खाइए.

सुझाव

  • ग्रेवी बनाने के लिए आप काजू के बदले, तिल, खसखस, खरबूजे के बीज, मूंगफली के दाने जो चाहें वह ले सकते हैं.
  • आप प्याज़-लहसुन खाना पसंद करते हैं तो बारीक कटा हुआ प्याज और 3 से 4 बारीक कटी लहसुन की कलियां इसमें डाल कर प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए और उसके बाद पेस्ट डालकर बाकी की उपरोक्त विधि से सब्जी़ बनाकर तैयार कर लीजिए. 
  • मशरूम को पानी से धोने की आवश्यकता नही होती. इन्हें सिर्फ साफ कपड़े से अच्छे से पौंछ लिया जाता है.
  • आप इसमें थोड़ी ज्यादा मात्रा में पानी डालकर और तरीदार सब्जी भी बना सकते हैं.

Green Chickpeas Mushroom Curry Recipe - Hara Chana / Cholia Khumb Curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (601 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rakhiinindia.in
thank you so much for Green Chickpeas Mushroom Curry Recipe - Hara Chana / Cholia Khumb Curry Recipe giving such amazing and luscious recipes... I appriciate your write up.

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vidya
Looks so delicious recipe. Loved it.

निशा: विद्या जी, धन्यवाद.