तिल की चटनी - Til ki Chutney Recipe - Sesame Chutney recipe

चटनी किसी भी चीज की बनी हो, खाने के स्वाद को दुगुना कर ही देती है. धनिये, पुदीने, मूंगफली इत्यादि की चटनी तो आप अक्सर ही खाते रहते होंगे, आज हम आपके लिए खास तिल की चटनी की रेसिपी लाए हैं.
Read - Til ki Chutney Recipe - Sesame Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sesame Chutney recipe
- तिल - ½ कप
- हरा धनिया - ½ कप
- हरी मिर्च - 2
- नींबू - 1
- हींग - 1 पिंच
- नमक - ¾ छोटी चम्मच
विधि - How to make Til ki Chutney
तिल की चटनी बनाने के लिए गैस पर पैन गरम कीजिए और गरम पैन में तिल डालकर हल्का सा भून लीजिए. जैसे ही तिल फूले-फूले दिखें, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए. भुने हुए तिल को प्लेट में निकालकर रख लीजिए और थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए.

हरा धनिया साफ करके अच्छे से धो लीजिए और मोटा-मोटा काट लीजिए. नींबू को भी काट कर रस प्याली में निकाल लीजिए.
इसके बाद, मिक्सर जार में भुने हुए तिल, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, हींग, नींबू का रस और आधा कप पानी डाल दीजिए और चटनी को बारीक पीस लीजिए. तैयार पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिए.
तिल की चटनी बनकर तैयार है. बहुत स्वादिष्ट और चटपटी चटनी है, इसे आप समोसे, कचौरी या सैंडविच किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
सुझाव
- तिल को ज्यादा न भूनें, वरना ये स्वाद में कड़वे लगेंगे.
- तिल की चटनी को ज़्यादा तीखा बनाने के लिए इसमें हरी मिर्च और भी डाल सकते हैं.
- तिल की चटनी में आप नींबू के रस की जगह कच्चे आम के गूदे का उपयोग भी कर सकते हैं.
कमेंट (6)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद. यह चटनी फ्रिज में 3 से 4 दिन तक रखी जा सकती है.
निशा: परवीन जी, आप अपने अनुसार स्वाद में बदलाव करके देख सकते हैं.
Aapki recipe bahut achhi hot I h
Kya aap Hong Kong rice recipe batayengi.plzz.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: शालिनी जी, आप अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन डालकर भी चटनी बना सकती हैं.