गोभी आलू मटर की सब्जी - Aloo Gobhi ki Sabzi Recipe - Aloo Gobhi Matar Masala Dhaba Style - Aloo Gobi Matar Spicy Curry

📅 23 जनवरी 2017 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 3.2 (908)

फ्लोरेट हुई गोभी और ताजी मटर से बनी गोभी आलू मटर की सब्जी का स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है. इस तरीदार ढाबा स्टाइल सब्जी का आनंद आप चपाती, परांठे या पूरी के साथ ले सकते हैं.

Read - Aloo Gobhi Matar Masala Dhaba Style - Aloo Gobi Matar Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Gobhi Matar Masala Dhaba Style

  • फूलगोभी- 300 ग्राम (फ्लोरेट की हुई)
  • आलू- 3 (300 ग्राम) (छिले हुए)
  • हरी मटर के दाने- 1 कप
  • टमाटर- 3 (250 ग्राम) (पेस्ट)
  • हरा धनिया- 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • कसूरी मेथी- 2 छोटी चम्मच
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • क्रीम- 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा- ¾ छोटी चम्मच
  • हींग- 1 पिंच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार

विधि - How to make Aloo Gobi Matar Spicy Curry

सब्जियां फ्राय कीजिए
गोभी आलू मटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले फ्लोरेट की हुई गोभी को तलकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, कढ़ाई में पर्याप्त मात्रा में तेल डालकर गैस पर गरम कर लीजिए. तेल चैक करने के लिए हाथ कढ़ाई के ऊपर ले जाकर देखिए, हाथ पर गर्माहट महसूस हो रही है, तो तेल गरम है. गरम तेल में गोभी तलने के लिए डाल दीजिए. गोभी को थोड़ा सा नरम और रंग बदलने तक फ्राय कर लीजिए. गोभी के नरम और रंग में हल्का सा बदलाव आते ही इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए.

इसके बाद, आलू को लंबाई में पतले टुकड़े काटकर कढ़ाई में ही बचे हुए तेल में तलने के लिए डाल दीजिए. आलू को नरम और हल्के से ब्राउन होने तक तल लीजिए. नरम और हल्के से ब्राउन होते ही, आलू तलकर तैयार हैं. इन्हें भी कढ़ाई से निकाल लीजिए और गैस बंद कर दीजिए.

गोभी और आलू को डीप फ्राय करने के बाद, मटर को शैलो फ्राय करने के लिए गैस पर दूसरी कढ़ाई रख दीजिए. कढ़ाई में 1 से 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और तेल को गरम होने दीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें मटर डाल दीजिए और मटर को 2 मिनिट के लिए ढक दीजिए ताकि मटर भुनते समय उचटकर कढ़ाई के बाहर न आ गिरे. इन मटर को हल्का सा नरम होने तक भुनने दीजिए. मटर के भुन जाने के बाद, गैस कम करके इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए. इसी के साथ ही सारी सब्जियां भुनकर तैयार है.

मसाला तैयार कीजिए
मसाला तैयार करने के लिए, कढ़ाई में बचे हुए तेल में 1 टेबल स्पून तेल और बढ़ा लीजिए और इसे गरम होने दीजिए. गरम तेल में जीरा डालकर हल्का सा चटखा लीजिए. फिर, इसमें हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. गैस धीमी कर दीजिए ताकि मसाले जले नहीं. साथ ही मसालों में हरी मिर्च भी डाल दीजिए और मसाले को थोड़ा सा भून लीजिए.

इसके बाद, कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए. इस मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग न होने लगे.

मसाले से तेल अलग होते ही, मसाला भुनकर तैयार है. अब, इसमें कसूरी मेथी डालकर थोड़ा सा भून लीजिए. इसके बाद, मसाले में क्रीम डालकर मिक्स करते हुए 1 से 1.5 मिनिट भून लीजिए. फिर, इसमें गरम मसाला और नमक डाल दीजिए और मिक्स कर दीजिए.

मसाले में भुनी हुई सब्जियां डालिए
तैयार मसाले में भुने हुए आलू, गोभी और मटर डालकर मिक्स कर लीजिए. सब्जी को लटपटी यानिकि थोड़ी सी ग्रेवी वाली बनाने के लिए, इसमें ¾ कप पानी डाल दीजिए और मिला लीजिए. फिर, इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए और सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनिट तक पकने दीजिए.

5 मिनिट बाद, ढक्कन हटा कर देखिए, सब्जी बनकर तैयार है. इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए.
गोभी आलू मटर की सब्जी पर थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गार्निश कर लीजिए और गरमागरम चपाती, परांठे, नान या पूरी के साथ सर्व कीजिए.

सुझाव

  • सब्जी में लाल मिर्च पाउडर कम या ज्यादा मात्रा में डालकर आप अपने स्वादानुसार सब्जी को कम मसालेदार या तीखा बना सकते हैं.
  • अगर सूखी सब्जी बनानी हो, तो मसाले में भुनी हुई सब्जियां डालकर ढक दीजिए और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट पका लीजिए, सूखी सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी.

Aloo Gobhi ki Sabzi Recipe - Aloo Gobhi Matar Masala Dhaba Style - Aloo Gobi Matar Spicy Curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (908 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mohd aasig
Thank you so much bhut hi tasty sabji bni he aap to bhut achha khana bnati hongi

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Vaishu
Hello mam, ye receipe kitne person ke liye enough he? please reply

निशा: ये रेसिपी परिवार के 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
artiyadav
Nisha ji agar cream na dali to

निशा: आरती जी, आप इसे बिना क्रीम के भी बना सकते हैं.
arti yadav
Thanku nishaji

निशा: अरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mukesh kumar
Agar hum is rscipe me crem nahi dale to.

निशा: मुकेश जी आप इसे क्रीम के बिना भी बना सकती हैं.
Sudha shukla
Nisha JI its very amazing to make food according to ur recipes...because of our recipes cooking food has become interesting to me....thank u

निशा: सुधा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
K.P.Binu
Mam, ur receipe is so simple and easy to make i definitely try it at home today Thank u mam.

निशा: बीनू जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. इसे बनाने के बाद अपने अनुभव शेयर करना मत भूलिएगा.
girijesh
This recipe is so tasty . Thanks

निशा: गिरीश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Poonam
Gobhi ko florate kaise karte hain

निशा: पूनम जी, गोभी को छोटे छोटे फूलों में अलग करने को फ्लोरेट कहते हैं.
phool singh
Thanks for aloo gobhi mater ki sabji ke liye nisha madhulika jii

निशा: फूल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
Thank you so much Nisha ji.. now i will definitely try this.

निशा: ऋतु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Alka
U hv used Bombay tomato or desi tomato????

निशा: अल्का जी, हमने एकदम लाल वाले देशी टमाटरों का इस्तेमाल किया है, किसी भी तरह के टमाटर यूज किये जा सकते हैं.
नेहा
Thnx 4the रेसिपी

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.