हरी मिर्च फ्राय - Hari Mirch Fry Recipe - Green chilli Fry - Fried Green Chilly Recipe

📅 6 फरवरी 2017 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 3.2 (936)

तीखे के शौकीनों के लिए खास आज हम हरी मिर्च फ्राय की रेसिपी लाए हैं. मसाले और तेल में फ्राय कर बनी चरपरी मिर्चों को भोजन के साथ साइड डिश की भांति सर्व कीजिए, सभी को तीखे के परचम स्वाद का अनुभव होगा.

Read - Hari Mirch Fry Recipe - Green chilli Fry - Fried Green Chilly Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fried Green Chilly Recipe

  • हरी मिर्च - 100 ग्राम 
  • हल्दी - ¼ छोटी चम्मच से कम 
  • हींग - 1-2 पिंच 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • तेल - 1 छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Hari Mirch Fry

हरी मिर्च के डंठल हटा दीजिए और पानी से धोकर सुखा लीजिए. मिर्च से पानी सूख जाने के बाद, छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. कुछ मिर्चों को लंबाई में 2 टुकड़ों में काट लीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा डाल दीजिए. जीरा चटखने के बाद, हल्दी पाउडर, हींग और काट कर रखी हुई हरी मिर्च भी डाल दीजिए. फिर, इसमें नमक, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डाल दीजिए. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गैस एकदम धीमी रखिए. मिर्च को ढककर 1 से 2 मिनट के लिए पका लीजिए.

ढक्कन हटा कर मिर्च को चैक कीजिए, हरी मिर्च फ्राय बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और मिर्च को किसी प्याले में निकाल लीजिए.

गरमागरम हरी मिर्च फ्राय को आप भोजन के साथ साइड डिश की तरह सर्व कीजिए और चरपरे स्वाद का अनुभव लीजिए.

सुझाव

  • चाकू की जगह कैंची से मिर्चें काटना ज्यादा सरल होता है.

Hari Mirch Fry Recipe - Green chilli Fry - Fried Green Chilly Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (936 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sanju
Mam Rai kam me le skte h Kya, dhaniya powder ki jagah
NishaMadhulika
संजू जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Ramya
I love u Ma’m. Are you Marwari?

निशा: आपके इन स्नेह भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मैं मारवाडी़ नहीं हूं.
Ankesh.Raj.
Your best advice

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Saurabh
Koi potato snack Ki recipe Bata dejeye

निशा: सौरभ जी, आप मेरी वेबसाइट और मेरे यूट्यूब चैनल पर रेसिपी दी हुई है आप अपनी पसंद के स्नैक्स की रेसिपी देख सकते हैं.
Dr. Veera Darji
Mam before I found you on website, I never followed any other cookery show steps. Yesterday only I have cooked Nacho from corn flour and its test is delicious.
I love to learn from you.

निशा: वीरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooni
Nice recipe mam. I like your all delicious recipe.

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Dr. Veera Darji
Mam your recipes are delicious and no onion no garlic concept is fantastic. I love to learn with your smooth elderly voice and very cool way of following the step vise procedure for all the recipes.

निशा: डॉ वीरा जी, हमारी रेसिपीज़ फॉलो करने और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
meenu ashish mishra
mujhe apka show bahut pasand hai...........

निशा: मीनू जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Riti
Thankyou Nisha Ji.. Isko kitne din tak rakha ja sakta hai

निशा: रिति जी, इन्हैं फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है और बाहर रखकर 3-4 दिन तक खा सकते हैं.