हींग जीरा के आलू सब्जी - Hing Jeere ke Aloo - Potato fry with Asefetida and cumin seeds

हर सब्जी में आसानी से शामिल होकर सब्जी को एक अलग टेस्ट देने वाले सिर्फ आलू से ही कई प्रकार की सब्जियां तैयार हो जाती हैं. आज हम उन्हीं में से एक हींग जीरा के आलू की सब्जी बनाएंगे जिसका स्वाद आप सभी को खूब भाएगा.
Read - Hing Jeere ke Aloo - Potato fry with Asefetida and cumin seeds Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato fry with Asefetida and cumin seeds
- आलू - 500 ग्राम (उबले हुए)
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 2 से 3 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच से थोडी़ कम
- धनियां पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Hing Jeere ke Aloo
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिए.
गैस पर पैन रखिए और इसमें तेल गरम होने के लिए डाल दीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, टमाटर-हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए. मसाले को तब तक भूनिए, जब तक कि मसालों पर से तेल ना तैरने लगे.

इसी बीच, आलू छील लीजिए और प्रत्येएक आलू के 8 टुकड़े करते हुए काट लीजिए. मसाला भुनकर तैयार है. मसाले में 3 से 4 टेबल स्पून पानी डाल दीजिए. साथ ही, नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लीजिए. फिर मसाले में काट कर रखे हुए आलू भी डाल दीजिए और आलू को मसाले में 3 से 4 मिनिट तक अच्छे से मिक्स करते हुए पकाइए.
स्वादिष्ट हींग जीरा आलू सब्ज़ी बनकर तैयार हो चुकी है, सब्ज़ी को एक प्याले में निकाल लीजिए. इसके ऊपर हरा धनियां डाल कर सजाइए. हींग जीरा आलू की सब्ज़ी को आप चपाती, परांठे, पूरी, नान आदि के साथ परोसिए और खाइए.
सुझाव
- आलू की सब्जी खिली-खिली बनें, इसके लिए आलू को 2 से 3 घंटे पहले उबाल कर रख लीजिए और आलू के ठंडा होने के बाद छीलिए. तुरंत उबले आलू को छीलकर सब्जी बनाने से आलू मैश हो जाते हैं और सब्जी घुट जाती है.
- आलू को 1 सीटी आने तक उबाले. इसके बाद, गैस धीमी कर दें और 2 से 3 मिनिट आलू को पकने दें. फिर, गैस बंद कर दे और कुकर का प्रैशर खत्म होने तक आलू को कुकर में रहने दें.
- 4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
Hing Jeere ke Aloo - Potato fry with Asefetida and cumin seeds
कमेंट (3)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हनी जी, आप होटल कोई स्पेशल फूड की शौप शुरू कर सकते हैं, मार्केट के हिसाब से कि यहां क्या ठीक रहेगा देंखें और काम शुरू कर दें.
निशा: गोविन्द जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोषिनी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.