टमाटर पुलाव - Tomato Pulao Recipe - Tomato Pulav Recipe

पुलाव विभिन्न प्रकार से बनाए जाते है और सभी का एक अलग ही स्वाद होता है. हल्की फुल्की भूख लगने पर आप पके हुए चावलों से टमाटर पुलाव झटपट तैयार कर सकते हैं.
Read - Tomato Pulao Recipe - Tomato Pulav Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Pulav Recipe
- चावल - 1 कप (पके हुए)
- टमाटर - 3
- हरी मिर्च - 1
- घी - 2 से 3 टेबल स्पून
- मटर - ½ कप
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ता - 8 से 10
- अदरक - 1 इंच (पेस्ट)
- गरम मसाला - बड़ी इलाइची -2, दालचीनी-½ इंच टुकडा़, लौंग-4, काली मिर्च-8 से10
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Tomato Pulao Recipe
पुलाव के लिए टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. इसके बाद, साबुत मसाले जैसे कि बड़ी इलाइची (छीलकर), दालचीनी, लौंग और काली मिर्च को मोटा-मोटा दरदरा कूट लीजिए.
पैन में घी डालकर गरम कीजिए. घी गरम होने पर मटर डाल दीजिए और 1 मिनिट ढककर के पका लीजिए. मटर के पक जाने पर इन्हें प्याले में निकाल लीजिए.

उसी पैन में जीरा डाल लीजिए. इसके बाद, घी में दरदरे कुटे मसाले भी डाल दीजिए और मसाले को भून लीजिए. फिर इसमें टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स कीजिए, अदरक का पेस्ट, करी पत्ते भी डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से घी अलग न होने लगे.
मसाला भुनकर तैयार है, मसाले में मटर, नमक, आधा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए. साथ ही, पके चावल भी डाल दीजिए. धीमी आंच पर सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स करते रहिए.
टमाटर पुलाव बनकर के तैयार है, इसे प्लेट में निकाल लीजिए और इसके चारों ओर हरा धनिया डालकर गार्निश कीजिए. स्वाद में लाज़वाब टमाटर पुलाव को दही या अचार के साथ सर्व कीजिए और चटखारे लेते हुए खाइए.
सुझाव
- आप मटर के बिना भी पुलाव बना सकते हैं.
- ज्यादा तीखे स्वाद के लिए इसमें लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
- करी पत्तों को जीरे के साथ भी भूना जा सकता है.
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मानवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपके सहयोग और स्नेह द्वारा ही ये सब संभव हो पाता है.
निशा: फातिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:साम्या जी,मैं वाट्सेप पर नहीं हूँ, और आपके लिये हमने ये वेबसाइट और वीडियो बनाये हैं, उससे आप रेसिपी देख सकती हैं, आपको जो भी प्रोव्लम आये उसे कमेन्ट में लिखकर सोल्व किया जा सकता है.
निशा: प्रिया जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: प्रियंका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी सभी रेसिपीज़ हमारे यूटयूब चैनल और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. आप कृ्प्या वहां से देख लीजिए.
निशा: ज्योति जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद.
I tried on leftover rice it tasted yum
Thanks
निशा: रेवा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋतु जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.