नवरतन पुलाव - Navratan Pulao Recipe - How To Make Navratan Pulav

📅 1 फरवरी 2017 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 3.0 (1116)

मेवे और ताजी सब्जियों के साथ तैयार नवरतन पुलाव अत्यधिक स्वादिष्ट पुलाव है. स्वाद में लाज़वाब होने के साथ-साथ ये पुलाव दिखने में भी आकर्षक लगते हैं. किसी भी विशेष अवसर या पार्टी के लिए उत्तम रेसिपी है.

Read - Navratan Pulao Recipe - How To Make Navratan Pulav Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Navratan Pulao Recipe

  • बासमती चावल - 1 कप (पके हुए)
  • मटर - ½ कप 
  • पनीर - ½ कप (छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • फूल गोभी - ½ कप 
  • आलू - 1
  • गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • घी - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • काजू - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • बादाम - 2 टेबल स्पून 
  • किशमिश - 2 से 3 टेबल स्पून 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • साबुत गरम मसाले - 2 बडी़ इलायची, दालचीनी - 1 इंच टुकडा़, लौंग 4-5, काली मिर्च -10-12
  • नींबू का रस - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Navratan Pulav

कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में काजू डालकर हल्का सा ब्राउन होने तक तलकर निकाल लीजिए. बादाम भी डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद, पनीर को भी हल्का सा भून कर निकाल लीजिए.

जब तक पनीर भुने, तब तक आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. पनीर को हल्का ब्राउन होते ही निकाल लीजिए. फिर, मटर के दानों को भी तेल में डाल दीजिए और 1 से 2 मिनिट के लिए ढककर भून लीजिए. भुनी मटर को एक प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद, आलू के टुकड़ों को भी तेल में डालकर हल्का ब्राउन भून लीजिए. सिके हुए आलू को भी निकाल लीजिए. कढ़ाई में गाजर और गोभी डाल दीजिए और क्रन्ची होने तक भूनकर प्लेट में निकाल लीजिए.

बचे हुए गरम तेल में जीरा डालकर चटखा लीजिए. इसके बाद, कढ़ाई में साबुत मसालों को डालकर भून लीजिए. अब इसमें पके हुए चावल, नमक, नींबू का रस, भून कर रखी हुई सब्जियां, पनीर, भुने काजू और बादाम डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. नवरतन पुलाव बनकर तैयार है, इसे प्लेट में निकाल कर सर्व कीजिए.

सुझाव

  • चावल को पकाने के लिए, चावलों को साफ करके पानी में ½ घंटे के लिए भिगो दीजिए. इसमें दुगुना से थोड़ा कम पानी डालकर 10 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. पुलाव के लिए चावल तैयार हो जाएंगे.

Navratan Pulao Recipe - How To Make Navratan Pulav

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (1116 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

santosh
very nice and easy recipe

निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Akshayakumbham
Luks yummy!

निशा: अक्षय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Raju yadav
App ka navrtan pulav
Very nice

निशा: राजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
puran
Neesh ji bhut achee racpi baniye hai aap ne

निशा: पूरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anil rawat
Kese banate hai

निशा: अनील जी, रेसिपी में बताई गई विधि अनुसार आप इसे बनाएं इसके लिए आप इसके विडियो भी देख सकते हैं. आप बहुत अच्छे से इसे बना सकेंगे.
Mrs. Elvira Rodrigues
Nishaji I follow all your recipes and you are damn good and your recipes are mind-blowing

निशा: आपके सहयोग और प्रेम के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Dheeraj
You never write for how many people the recipe is.
निशा: धीरज जी, मेरी अधिकतर रेसिपीज 3-4 सदस्यों के लिये बनी होती है.
Shamoon
Nice recipi. Thank you nisha mam

निशा: शमून जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Akifa siddiqi
Nisha g mere husbend ko chikan biryani bahout pasand h aap plzz mujhe chiken biryani ki recapy bata dijiye pllzzzz

निशा: अकीफा जी, माफ कीजिएगा. यह वेजीटेरियन रेसिपीज़ की वेबसाईट है.
vidya
Looks delicious. Thanks for sharing. will try this soon.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.