आलू मटर गाजर की सब्जी - Gajar Aaloo Matar Sabzi Recipe - Potato Curry with Carrot and Peas

📅 16 जनवरी 2017 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 8 कमेंट ★ 3.5 (887)

सर्दियों के मौसम में आने वाली ताजी-ताजी गाजर और मटर से बनी आलू मटर गाजर की सब्जी का स्वाद ही निराला होता है. तो क्यों न इस थरथराती ठंड में आलू मटर गाजर की सब्जी बनाई जाए और गरमागरम परांठे, चपाती या पूरियों के साथ इसके अनोखे ज़ायके का लुत्फ उठाया जाए.

Read - Gajar Aaloo Matar Sabzi Recipe - Potato Curry with Carrot and Peas Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Curry with Carrot and Peas

  • गाजर - 3 (250 ग्राम) 
  • आलू - 4 (250 ग्राम) 
  • मटर के दाने- ½ कप 
  • टमाटर - 2 (150 ग्राम) 
  • हरी मिर्च - 2 
  • सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • हिंग - 1 पिंच 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार 
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Gajar Aaloo Matar Sabzi

सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. इसके लिए, टमाटर को छोटे टुकड़ों में काटिए और मिक्सर जार में मिर्च के साथ डालकर पीस लीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा चटखने के बाद, पैन में हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर और टमाटर-मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए. इसके बाद, मसाले में लाल मिर्च पाउडर डालिए और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

इसी दौरान, सब्जियां काट लीजिए. गाजर और आलू को अच्छे से धोकर और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. बीच-बीच में भुन रहे मसाले को चला दीजिए.

मसाले के अच्छे से भुन जाने के बाद इसमें सब्जी-मटर के दाने और नमक डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए ताकि सब्जी पर मसाले की परत सही से चढ़ जाए. इसके बाद, सब्जी में ¼ कप पानी डाल दीजिए और सब्जी को ढककर के धीमी आंच पर 5 मिनिट तक पकने दीजिए. बीच-बीच में चैक करके चलाते रहिए.

5 मिनिट बाद, सब्जी को चैक कर लीजिए. इसमें पानी दिख रहा है और अच्छे से पकी भी नही है. इसे फिर से ढककर 5 मिनिट और पका लीजिए. अभी भी सब्जी नरम न हुई हो, तो 3 से 4 मिनिट और पका लीजिए. सब्जी को पकने में कुल 14 मिनिट लगे हैं.

सब्जी के अच्छे से पक जाने पर इसमें गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. सब्जी बनकर के तैयार है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. इसे हरे धनिये से गार्निश कीजिए. आलू मटर गाजर की सब्जी को चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • सब्जी को बीच-बीच में चलाना आवश्यक होता है, वरना सारे मसाले तले पर चले जाते हैं और सब्जी तले पर लगकर जल भी सकती है. 
  • सब्जी में टमाटर की जगह अमचूर पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • 3-4 सदस्यों के लिए

Gajar Aaloo Matar Sabzi Recipe - Potato Curry with Carrot and Peas

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (887 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (8)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Aruna kakus
If we use anchoor powder than what will be the quantity in this recipe
NishaMadhulika
Aruna kakus जी, 1/2 छोटी चम्मच अमचूर का यूज कर सकते हैं.
Priya agrawal
Nisha ji Kya aap mozito ki recipe upload Kar sakti hai ?

निशा: प्रिया जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Santosh
Kya es recipe me aalu gaajar matar ko boil krke bhi bna skte h?

निशा: संतोशः जी, बना सकते हैं. पर स्वाद में थोडा़ अंतर तो होगा ही.
Santosh
Kya esme onion ka use kr skte h?

निशा: संतोष जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
anshu
Please share about the quantity o masala like haldi namak and dhaniya mirxh.
निशा: अंशू जी, हल्दी, नमक और धनियां मसाले चम्मच से नाप कर यूज किये जाते हैं.
Ritu Arora
HAPPY NEW YEAR Nisha ji... yummy colourful sabji....Kya aap please sizzler ki recipe batayengi...thankyou

निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आपको भी नववर्ष की शुभकामनाएं. हम जल्दी ही रेसिपी अपलोड करेंगे.
Geetika
U hv used desi tomatoes here

निशा: गीतिका जी, हां, हमने देसी टमाटर का इस्तेमाल किया है.