आलू अनारदाना की सब्जी - Aloo Anardana Sabzi Recipe - Potatoes with Dried Pomegranate Curry

उबले आलू से तुरत फुरत तैयार होने वाली आलू अनारदाना की सब्जी बहुत ही मज़ेदार लगती है.
Read - Aloo Anardana Sabzi Recipe - Potatoes with Dried Pomegranate Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Anardana Sabzi Recipe
- आलू - 4 से 5 (उबले हुए) (300 ग्राम)
- घी - 2 टेबल स्पून
- अनारदाना - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Potatoes with Dried Pomegranate Curry
आलू को छील लीजिए और प्रत्येक आलू के 4 से 5 टुकड़े करते हुए काट लीजिए.
पैन मे घी डालकर गरम कीजिए. घी गरम होने पर जीरा डालिए. जीरा के चटखने पर हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व हरी मिर्च डालकर मिक्स कीजिए. इसके बाद आलू डाल दीजिए. फिर, इसमें नमक और लाल मिर्च डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कीजिए.

आलू को धीमी और मध्यम आग पर 5 मिनिट तक पकाएं और बीच बीच में चलाते रहिए. फिर, इसमें गरम मसाला और अनारदाना डाल कर मिक्स कीजिए तथा 1 से 2 मिनिट और चमचे से चलाते हुए पका लीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.
आलू अनारदाना की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है. आप आलू अनारदाना सब्जी को पूरी, परांठे या चपाती के साथ परोस सकते हैं.
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दिनेश जी हाँ अनारदाने का पाउडर बनाकर यूज करना है.
निशा: रेनू जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
I always confused about quantity
निशा: रेनू जी, चाय सभी लोग अलग अलग तरह से अलग अलग मिठास में बनाकर हैं, मेरा तरीके से चाय बनाने के लिये 2 कप चाय के लिये 1 और 1/2 कप पानी बर्तन में डालें और गैस पर रख दीजिये, 1/2 कप दूध डाल दीजिये, 2 छोटे चम्मच चीनी डाल दीजिये, उबाल आने के बाद 1 और 1/4 छोटी चम्मच चाय पत्ती डालें, गैस बन्द कर दें और बर्तन को ढककर 2-3 मिनिट के लिये रख दे, बर्तन को खोलें, चमच्च से चाय को मिलाते हुये चलायें और छान कर सर्व करें, ट्राई कीजिये, सादा चाय है बिना किसी फ्लेवर के और बतायें कि चाय कैसी बनी, धन्यवाद.