सोयाबीन पैन केक - Soybean Pancake Recipe

प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर सोयाबीन्स कुछ लोग कम पसंद करते हैं, लेकिन इससे अगर सोयबीन पैनकेक बनाया जाए, तो सभी चट कर जाएंगे. ऊपर से क्रन्ची और अंदर से नरम पैनकेक सुबह के नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट डिश है.
Read - Soybean Pancake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soybean Pancake Recipe
- सोयाबीन - ½ कप
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
विधि - How to make Soybean Pancake
बैटर तैयार कीजिए
सोया पैनकेक बनाने की के लिए सोयाबीन को अच्छे से साफ करके धोकर ½ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए. इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल करके इन्हें फिर से 2 बार अच्छे से धोकर लीजिए.
फिर, इन्हें मिक्सर में थोडा़ पानी डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए. पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिए, पेस्ट अगर गाढा़ लगे तो इसमें पानी मिलाकर इसे दोसे के बैटर जैसा पतला बैटर बना कर तैयार कर लीजिए. पेस्ट थक्के सा गिरना चाहिए. इतना बैटर तैयार करने में लगभग 1 कप पानी लग जाता है.
बैटर में नमक, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए सभी चीजों को मिक्स करते हुए 2 मिनिट फैंट लीजिए. बैटर तैय़ार है.

पैनकेक सेकिए
पैन केक बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा गैस पर गरम कीजिये. तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये. 2 चमचा बैटर तवे पर डालिएये. गैस कम और तवा हल्का गरम हो. चमचे की सहायता से गोल गोल घुमाते हुये बैटर को फैलाइये. फिर, थोड़ा सा तेल चम्मच से पैन केक के चारों ओर डालिये और थोडा़ सा तेल पैन केक के ऊपर भी डाल दीजिए. पैन केक को ढककर मध्यम आंच़ पर 3 से 4 मिनिट के लिए पकने दीजिए यानिकि इसे नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
4 मिनिट बाद, पैन केक के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर इस पर थोड़ा सा तेल डाल दीजिए और इसे पलट दीजिए. पैनकेक को खुला ही इस ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए. दोनों ओर से सिक जाने पर पैन केक को तवे से उतार कर प्लेट में निकाल लीजिए. इसी प्रकार, सारे पैन केक बना कर तैयार कर लीजिए.
ऊपर से क्रन्ची और अंदर से फ्लफी गरमागरम पैन केक को हरे धनिये की चटनी और टमैटो सॉस के साथ सर्व कीजिए और मज़े से खाइए.
3 पैनकेक बनाने के लिए पर्याप्त
सुझाव
- अदरक कद्दूकस करने की बजाय आप 1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट भी ले सकते हैं.
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हिमाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद और रेसिपी कैसी बनी हमे जरूर बताइयेगा.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.