कसूरी मेथी परांठा - Kasuri Methi Paratha Recipe - Dried Fenugreek Leaves Paratha

📅 24 फरवरी 2017 👁 76.7 हज़ार बार देखी गई 💬 9 कमेंट ★ 3.4 (675)

ताजी हरी मेथी के परांठों के स्वाद से तो सभी वाकिफ होंगे, आज हम लाए हैं, एक अलग स्वाद से भरा कसूरी मेथी परांठा.

Read - Kasuri Methi Paratha Recipe - Dried Fenugreek Leaves Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kasuri Methi Paratha Recipe

  • गेहूं का आटा - 1 कप 
  • बेसन - 1/2 कप 
  • कसूरी मेथी - 3 से 4 टेबल स्पून 
  • तेल - 3 से 4 टेबल स्पून 
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Dried Fenugreek Leaves Paratha

एक बड़े प्याले में गेहूं का आटा, बेसन, कसूरी मेथी, अजवायन, नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिए. गुंथे हुए आटे को 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि परांठे बनाने के लिए आटा सैट हो जाए. 

आटे के सैट होने के बाद, हाथ पर थोड़ा सा तेल लगा लीजिए और आटे को मसल कर चिकना कर लीजिए.

गैस पर तवा गरम होने रख दीजिए. आटे से एक बडे़ नींबू के बराबर आटा तोड़िए और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए. इसे सूखे आटे में लपेट लीजिए और चकले पर रखकर 4 से 5 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिए.

बेले गए परांठे पर चम्मच से थोड़ा सा तेल लगाइए और परांठे को अर्धचंद्राकार में मोड़ लीजिए. मोड़ी गई ऊपर की सतह पर तेल लगा लीजिए और फिर से एक बार मोड़ दीजिए. इससे यह तिकोन आकार का बन जाएगा. इस तिकोन को उठाइए, सूखा आटा लगाकर तिकोने आकार में ही बेल दीजिए.

गरम तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. इसके बाद, बेले गए परांठे को तवे पर डाल दीजिए. जब परांठे का रंग ऊपर से थोड़ा डार्क हो जाए, तब परांठे के ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैलाइए और परांठे को पलट दीजिए. दूसरी तरफ भी थोड़ा सा तेल डालकर फैलाइए और मध्यम आग पर परांठे को दोनों ओर पलट-पलट कर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए. अच्छे से सिक जाने के बाद परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए. 

सारे परांठे इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में लगभग 4 परांठे बनकर तैयार हो जाते हैं. कसूरी मेथी परांठों को आप आलू मटर की सब्जी, मटर पनीर की सब्जी, दही, चटनी, अचार या अपनी किसी भी मनपसंद सब्जी के साथ खा सकते हैं.

सुझाव

  • अजवायन की जगह जीरा भी ले सकते हैं. 

Kasuri Methi Paratha Recipe - Dried Fenugreek Leaves Paratha

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (675 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (9)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jayesh
Very nice mam

निशा: जयेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sania
Very nice.... Very easy to make

निशा: सानिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu Yadav
Mam jaisa ki aapne kha k 4 logo k liye lassi 1litre to pani kitna dale? Or besan ki kya quantity ho?

Renu Yadav
Mam ye pona chmch kitna hota h.

निशा: रेनू जी, पौना चम्मच मतलब आधी चम्मच से आधा और ज्यादा यानिकि आधा (1/2) + चौथाई (1/4).
Renu Yadav
Agar besan na dale to mem? Besan kyo dala h aapne?

निशा: रेनू जी, हमने इन्हें मिस्सा परांठे के तौर पर बनाया है, इसलिए बेसन का उपयोग किया है. आप चाहे, तो बेसन के बिना भी कसूरी मेथी परांठा बना सकती हैं.
Renu Yadav
Mam i have to ask k kadhi bnane k liye agar hum lassi use krey to lassi ki kya quantity honi chahiye for 4 people sorry to asking hare Ma ❤
निशा: रेनू जी, चार सदस्यों के लिये कढ़ी बनाने के लिये 1 लीटर लस्सी ले लीजिये.
Renu Yadav
Ye or btaye mem अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच

निशा: रेनू जी, 1/4 चम्मच मतलब चौथाई चम्मच यानिकि आधी चम्मच से भी आधा.
Renu Yadav
Mem ye jo aap measurement likhti h iska kya mthb h? नमक - 3/4 छोटी चम्मच??

निशा: रेनू जी, 3/4 चम्मच मतलब पौना चम्मच.
vidya
Very easy to make. Thanks for sharing it.

निशा: विद्या जी, धन्यवाद.