जीरा आलू - Jeera Aloo Recipe - Stir Fry Boiled Aloo with Zeera
उबले आलू, मिर्च मसालों से चंद मिनिटों में बनने वाले जीरा आलू बेहद स्वादिष्ट और मज़ेदार लगते है. टिफिन के लिए परफेक्ट इस सब्जी का मज़ा चपाती, परांठे, नान या पूरी के साथ लिया जा सकता है.
Read - Jeera Aloo Recipe - Stir Fry Boiled Aloo with Zeera Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jeera Aloo Recipe
- आलू- 400 ग्राम (उबले-छिले हुए)
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच से कम
- नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 2 (लंबाई में काटी हुई)
- कसूरी मेथी- 1 टेबल स्पून
- हींग- 1 से 2 पिंच
विधि - How to make Stir Fry Boiled Aloo with Zeera
जीरा आलू बनाने के लिए पैन गरम कर लीजिए. जब तक पैन गरम हो, तब तक आलू काटकर तैय़ार कर लीजिए. इसके लिए, एक-एक करके आलू लीजिए और चाकू से 4 भागों में काटकर रख लीजिए. हमने छोटे-मध्यम आलू लिए है, इसलिए 4 टुकड़े किए है. बड़े आलू को ज्यादा टुकड़ों में भी काट सकते हैं.

पैन गरम होने के बाद, इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होते ही पैन में हींग और जीरा डाल दीजिए. जीरा के चटखने पर तेल में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, कसूरी मेथी, लाल मिर्च और आलू डाल दीजिए. मसालों को तेल में डालते समय चलाते रहिए ताकि ये जल न जाएं.
इसके बाद, सब्जी में नमक, गरम मसाला और अमचूर पाउडर भी डाल दीजिए. सारी सामग्री को भूनते हुए अच्छे से मिला लीजिए. इसी तरह से सब्जी को 3 से 4 मिनिट अच्छे से भुनने दीजिए.
जीरा आलू तैयार हैं, इनमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए. स्वादिष्ट जीरा आलू को चपाती, नान या परांठे के साथ परोसिए या फिर टिफिन में पैक कीजिए.

कमेंट (7)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उन्नयन जी, हर मसाले का अपना एक स्वाद होता है लेकिन अगर आप इसमें हींग नहीं डालना चाहते तो इसे बिना हींग के भी बना सकते हैं ये स्वादिष्ट बनेंगे.
निशा: ज़ेबा जी, अमचूर कच्चे आम की सूखी खटाई को पीसकर तैयार किया हुआ पाउडर होता है. इसे पकवानों में खटाई के लिए इस्तेमाल करते हैं. यह आपको खटाई या अमचूर के नाम से ही किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगी.
निशा: अमीलिया जी, हम जल्दी ही इसका वीडियो अपलोड करने की कोशिश करेंगे.