आंवला (Amla) तो कसैला होता है

📅 31 जनवरी 2008 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 16 कमेंट ★ 3.1 (3995)

image

अगर आपने ताजे आंवले (Amla) का स्वाद लिया होगा तो आप अनायास ही कह उठेंगे, कसैले स्वाद वाला..

आंवले का (Amla)  स्वाद भले ही कसैला होता है परंतु यह है बहुत ही गुणकारी इसके गुणों के कारण इसे "धातृ फल" (Dhatri Fal) भी कहा जाता है, धातृ का अर्थ होता है पालन पोषण करने वाला अर्थात "मां".

Read - Benefits of Amla In English

च्यवनप्राश आप जरूर खाते होंगे इसका स्वाद भी आपको काफी अच्छा लगाता है,.   च्यवनप्राश में  काफी मात्रा में आंवला (Amla) होता है.  आंवले से मुरब्बा, अचार, चटनी,जैम आदि बनते हैं.  आप किसी भी रूप में आंवले का सेवन कर सकते हैं, इससे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.

आंवला (Amla) में संतरे से भी 20 प्रतिशत अधिक विटामिन सी पाया जाता है.  इसके सेवन से त्वचा सम्बन्धी रोग में लाभ मिलता है, त्वचा स्वस्थ और जवां बनी रहती है. आंवला आपके स्नायु तंत्र को मजबूती देता है. सौन्दर्य के साथ साथ आपकी स्मरण शक्ति को भी बढ़ाता है.

जिन लोगों को खांसी और कफ की समस्या रहती है अथवा पचन सम्बन्धी शिकायत है वे भी नियमित आंवला (Amla) खाएं तो उन्हें लाभ मिलता है.

आप जंक फूड का सेवन करने वालों में से हैं तो आपको आंवला (Amla) जरूर खाना चाहिए, रात को सोने से पहले आंवला (Amla) खाएं इससे पेट में हानिकारक तत्व इकट्ठा नहीं हो पाएंगे व पेट साफ रहेगा.  मूत्र रोग एवं मूत्र सम्बन्धी परेशानी में भी आंवला (Amla) का सेवन करना फायदेमंद होता है.

आंवला (Amla) हानिकारक टांक्सिन को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है, व रक्त को साफ करता है.  अगर आपके दांत व मसूड़ों में तकलीफ हो रही है तो एक कच्चा आंवला (Amla) नियमित खाएं आपको लाभ मिलेगा.

गर्मियों के मौसम में सुबह खाली पेट में एक आंवले का मुरब्बा खा कर पानी पीने से शरीर अंदर से शीतल रहता है.  इसकी चटनी खाने में अच्छी लगती है और पाचन क्रिया को दुरूस्त करती है.  तो चलिए आज से हम सब आंवले का सेवन शरू करते हैं.

अन्य आमला रेसीपी

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (3995 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (16)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Dhananjay chouhan
Nisha Mam,
Mre bal bohot jhad rahe hai.mne abhi amla ke achar ki kaliya khana chalu kar de hai...kese khau me amle ka achar ki kaliya...subha khali pet ki rat ko sote time...
निशा: धनन्जय जी, आंवला का अचार आप कभी अपने खाने के साथ खा सकते हैं. आंवले का जूस अगर पीना चाहते हैं तो उसे आप खाली पेट पीयेंगे तो ज्यादा अच्छा है.
mehboob
Nisha ji hamne amla murbba bnaya jisme amla murbba me khata kadwapan aa raha ha

निशा: महबूब जी, आप इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर गाढ़ी चाशनी बनाकर मिला दीजिए, 3-4 दिन में आंवले मीठे होकर अच्छे हो जायेंगे.
salma ansariansari
Kya thyroid me amla kha sakte hai
navjot gill
I made amla muraba but I didn't use fatkri .....yeh sweet ni bna please give any solutions

निशा: फिटकिरी का प्रयोग आवले के कसैले पन को कम करने के लिये किया जाता है. आप इसमें चाश्नी और मिला लीजिए.
raja
very nice video for how to amla candy its very very useful before i was purchased in shop now i can make my home thank you very much Nisha Madhulika.Com
निशा: राजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SANGEETA
thank you soo much for everything. wonderful job done by your self. Many of them are benefitiing.
Ravendra jaiswal
amla ka lagatarar do maheene gsy ke matthe ke sath sevan karne se piles namak rog nast so jata hai aour kabhi nahi hota
rupali
निशाजी, मैंने आवला को पीस कर पावडर बनाया है. इसे कैसे रोज कम में ले . कृपया बताये.
निशा: रुपाली, आंवला पाउडर को रोजान एक छोटी चम्मच पानी के साथ लिया जा सकता है, हैल्थ के लिये अच्छा रहता है, स्वाद बढ़ाने के लिये आंवला पाउडर में चीनी भी मिलाई जा सकती है.
harveer singh beniwal
amla is very useful for skin disease.
shravni patil
the best quality manufactures from aamla candy and eat of test white chips and soft please made this prouduct but stock to long time please informetion available this i d
prahlad
information given by you is very very important and useful.
ajay meena
i want to the resepi of eggs
KAPAL DEV NARANG
can amla protects from cold, have calcium vitamin c , phosphorous iron and protein.
i had heard from any where amla is a RASAYAN.
FROM CHILDHOOD WHO USES ONE AMLA DAILY
can create power to see under the earth in the age of 18.
is it so. can you define
निशा: कपल, आपने बिलकुल सच सुना है.
Govinda Ladpur
Thanks to all amla favourites. Please eat one amla per day for personal heigine & see its effect after some time in favour of you.
Govind
Thanks for provided infometion about amla I eat two amla every day one in marning & one in evening so I feel so slim in health.
sonali
thanks for this important information about ambla but do tell me how to make its murabba..