चीज़ पास्ता - Cheesy Vegetable Pasta recipe - Veggie pasta and Cheese

शिमला मिर्च, क्रीमी व्हाइट सॉस, चीज और पास्ता, इन सबको मिलाकर बना चीज़ी पास्ता, बच्चों के साथ साथ आपको भी बहुत पसंद आयेगा.
Read - Cheesy Vegetable Pasta recipe - Veggie pasta and Cheese Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veggie pasta and Cheese
- पास्ता - 1 कप (100 ग्राम)
- दूध - 1 कप
- शिमला मिर्च - 1
- मोजरेला चीज़ - ¼ कप (40 ग्राम) (कद्दूकस किया हुआ)
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- मैदा - 1 टेबल स्पून
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 5-6 (दरदरी कुटी हुई)
- ओरेगेनो - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Cheesy Vegetable Pasta
पास्ता उबालने के लिये किसी बर्तन में 3 कप पानी डालकर गरम करने रख दीजिए (पानी इतना जिसमें पास्ता आसानी से डूब सके), पानी में आधा छोटी चम्मच नमक डालकर बर्तन को ढक दीजिए जिससे पानी में जल्द से उबाल आ जाए.
पानी में उबाल आने पर इसमें पास्ता डाल दीजिए और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मिला दीजिये. पास्ता को मीडियम फ्लेम पर नरम होने तक पकने दीजिये. पास्ता को हर 2 मिनिट में बीच बीच में चलाते रहें.
पास्ता को दबा कर देख सकते हैं कि वो नरम हुआ है या नहीं, पास्ता नरम होकर तैयार है (पास्ता को पकने में लगभग 8 -10 मिनिट का समय लग जाता है). गैस बंद कर दीजिए. उबाले पास्ता को छलनी में डाले और पानी हटा दीजिये, पास्ता को थोडा़ ठंडा होने दीजिए.

कैप्सकम को धोइये और बीज हटा कर पास्ता के जैसे थोड़े लम्बे- तिरछे टुकड़े करते हुए काट कर तैयार कर लीजिये.
पैन में 1टेबल स्पून मक्खन डाल कर मेल्ट होने दीजिए. मक्खन के मेल्ट होने पर इसमें काट कर रखी हुई शिमला मिर्च डाल कर तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 1से ढेढ मिनिट क्रिस्पी होने तक भून लीजिए, और प्लेट में निकाल लीजिए.
बचा हुआ मक्खन पैन में डाल दीजिए, मक्खन को मेल्ट होने दीजिए, मक्खन के मेल्ट होने पर इसमें मैदा डाल दीजिए और मैदा को धीमी आंच पर लगातर चलाते हुए हल्का सा 1 मिनिट या मैदा का हल्का सा कलर चेन्ज होने तक भून लीजिए.
इसमें दूध डाल कर मिला दीजिए. दूध को मैदा में लगातार चलाते हुए पकाएं जिससे की इसमें गुठलियां न बनने पाएं. लगातर चलाते हुए दूध में उबाल आने तक इसे पका लीजिए.
व्हाइट सॉस बनकर तैयार है यह अच्छा गाढा़ हो चुका है अब इसमें चीज डाल कर मिला दीजिए, साथ में 1/4 छोटी चम्मच नमक और दरदरी कूटी काली मिर्च डाल कर मिक्स कीजिए. उबाल कर रखा हुआ पास्ता और भूनी हुई शिमला मिर्च डाल दीजिए और सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए. पास्ता में थोडा़ सा ओरेगेनो डाल कर मिला दीजिए.
चीज़ पास्ता बनकर तैयार है , गैस बंद कर दीजिए और पास्ता को प्याले में निकाल लीजिए. गरमा गरम चीज़ पास्ता को ओरेगेनो से गार्निश कीजिए, परोसिये और खाइये.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 20 मिनिट
कमेंट (13)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साफिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंशिका जी, आप इसमें मेयोनीज डाल सकते हैं.
Such a easy way you explain its amazing.
निशा: मालती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u so much
निशा: काजल जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: परमल जी, हम चीज़ जल्दी बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: बंदना जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सोना जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: दीपिका जी, ये चीज डालकर बनाया गया नमकीन पास्ता है.
निशा: विद्या जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, जैसे की नाम से ये चीज़ पास्ता है तो चीज़ तो डालनी ही होगी, पर आप चाहें तो बिना चीज के भी पास्ता बना सकती हैं.