पालक आलू भुजिया - Aloo Palak fry - Aloo Palak Saag Recipe

पालक में निहित आइरन और मिनरल्स होने के कारण स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभकारी है. आप पालक को किसी भी तरह पकाकर खायें. पालक आलू की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम पालक आलू की सब्जी Aloo Palak fry) बनाते हैं.
Read - Aloo Palak fry - Aloo Palak Saag Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Palak fry
- पालक - 1 किलोग्राम
- आलू - 4 (250 ग्राम)
- तेल - 1 या 1, 1/2 टेबिल स्पून
- हींग - 1- 2 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरा धनिया- 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Aloo Palak fry
पालक को साफ करके डंडियां तोड़कर हटा कर, 2 बार साफ पानी से धो लीजिए और छलनी में रख लीजिए. पालक से पानी निचुड़ जाने के बाद, पालक को चाकू या चॉपिंग बोर्ड पर रखकर काट लीजिए. आलू को भी छील लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल गरम होने पर हींग और जीरा डाल दीजिए. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालिए. मसाले को चमचे से चलायें. फिर आलू को काटकर डालिए और आलू को मसाले में मिक्स करके इन्हें ढककर धीमी आंच पर 5 मिनिट पकने दीजिए.
5 मिनिट बाद, इसमें पालक, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सब्जी को चमचे से चलाकर 2 से 3 मिनिट तक भून लीजिए.
सब्जी को ढककर 5 से 6 मिनिट तक मीडियम गैस पर पकायें. ढक्क्न खोलकर सब्जी को चलायें और आलू को तोड़ कर देखिए अभी सब्जी नहीं पकी है. सब्जी को फिर से चमचे से चलाकर एक बार और ढककर 3 से 4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पका लीजिए. इसके बाद ढक्कन खोलेंगे, तो देखेंगे कि आलू नरम हो गये हैं. अगर आप को सब्जी में पानी दिखे ( पालक में पानी की मात्रा अधिक होती है,जो सब्जी पकने पर निकलती है) तो सब्जी बिना ढके, तेज गैस पर 3-4 मिनिट तक पका लीजिए, पालक आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए और गरमागरम पालक आलू की सब्जी, परांठे, नान और चपाती के साथ परोसिए और खाइए.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: महेन्द्र जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अमरीन जी, हम घर पर आसानी से बन जाने वाली ही रैसिपीज़ बताते है.
The way you explain recipes is really very nice and makes cooking very easy for me.. lovely recipes. Thank you so much
Regards,
Neetu Rai
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आसिफ जी, हींग के साथ पालक आलू अच्छा बनता है, लेकिन अगर आपको प्याज वाली सब्जी पसन्द है तब आप इसमें प्याज डाल कर बना सकते हैं.
Main 1 Engineering student hu Ist yr....pahli dfa ghr se bahr rh rha hu....pichhle 3 months se khud se khana bnata hu n aapki recepies n cooking tips se mujhe bahoooooooooooooot help milti h.....aapki cooking tricks lajawab h
Thank u Mam Thank u soooooooooooooooooo much
निशा: अहमद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी म्रेरे पास ये माइक्रोवेव नहीं है, लेकिन इनके साथ मेनुअल आता है उससे पढ़कर इसे चलाना आसानी से सीखा जा सकता है या कम्पनी से इन्जीयर को बुलाकर इसके बारे में समझा सकता है.
निशा: जानकर बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद.
haldi kya hota h
plzzzzzzzzzzzzzzzz
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha jee aaj mai aaloo palak hi bnaunga mai khud khana bnata hu.
Nisha jee mai aapka subscribe krna chahta hu please suggest me.
निशा: लकी जी, मैं बहुत खुश हो रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लावन्य जी, ये सब्जी बिना टमाटर और कम मसाले की अच्छी लगती है.
निशा: नीलू, बहुत बहुत धन्यवाद.
KYA LAHSUN AUR onian DAL SAKTE HY ??
निशा: सुनील जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: पलक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूरज, बहुत बहुत धन्यवाद.
ghar per wife nahi hoti to aap ki recepe padh kar hi main ku na kuch banata hoo,aap wisvash nahi karenge maine wife ko ko bhi banakar khilaya hai,vo bol rhe thi k kis hotal se order kiya hai!!!!!!!!!!!!!
thanks again
निशा: जयशिव, धन्यवाद.
agr microwave me biscuit banat hai toh kya pehle grill karenge plz tel me.
निशा: बबिता, आप कौन सी बिस्किट रेसीपी की बात कर रहीं है? बिस्किट तो सामान्यतया ओवन या माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड में बनाते हैं
aap k likhe khane bhut ache hote hain har khana apna zaykha rakhta hai