मूली का परांठा - Mooli Paratha - Punjabi Mooli Ka Paratha Recipe

📅 29 मार्च 2016 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 19 कमेंट ★ 3.6 (3857)


मूली के परांठे उत्तर भारत में बहुत पसंद किये जाते हैं. मूली के भरवां परांठे (Radish stuffed Paratha) भी बनाये जाते हैं और कद्दूकस की हुई मूली को आटे में गूंथकर भी. दोनों तरह के परांठों का अपना अलग अलग स्वाद है. आज हम मूली मिक्स परांठा बना रहे हैं. चाहे इन्हें गर्मागर्म सब्जी या चटनी के साथ परोसिये टिफिन में रखिये.

Read - Mooli Paratha - Punjabi Mooli Ka Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Radish Paratha

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • कद्दूकस की हुई मूली - 2 कप
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम या स्वादानुसार
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून

विधि - How to make mooli paratha

एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए, इसमें कद्दूकस की हुई मूली, नमक, अजवायन, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए सभी चिजों को अच्छे से मिलाएं अब इसमें थोडा़ थोडा़ पानी डालते हुए थोडा़ सा सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिये, गूंथे हुए आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दीजिए आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.

परांठे बनाने के लिये आटा तैयार है. तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे (परोथन ) में लपेट कर 4-5 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कीजिए. इस पर थोडा़ सा तेल डालकर फैलाइये और आधा मोड़ लीजिये. आधे मुड़े परांठे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर उसके ऊपर फैलाइये. फिर से आधा मोड़ लीजिये. तैयार तिकोन को सूखे आटे में लपेटिये और तिकोने आकार में हल्का सा मोटा परांठा बेल लीजिए.

तवे पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए.
बेले गये तिकोने परांठे को तवे पर डालिये, परांठे को निचली सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये. जब परांठा दूसरी ओर हल्की ब्राउन चित्ती आते हुये सिक जाय तब पहली सतह पर थोडा़ सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये. परांठे को पलट दीजिये, दूसरी ओर भी तेल डालकर फैलाइये. परांठे को ऊपर से चमचे से दबाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर पलट दीजिये. परांठे को दोनों ओर से ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर उतार लीजिये. सिके हुए परांठे को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये.

सारे परांठे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये. इतने आटे में लगभग 6 परांठे बनकर के तैयार हो जाते हैं.
मूले के गरमा गरम स्वादिष्ट मूली मिक्स परांठे बनकर के तैयार है. परांठों को, हरे धनिये की चटनी, आलू टमाटर की सब्जी या अपनी किसी भी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

  • 6 परांठे बनाने के लिये
  • समय 35 मिनिट

Mooli Paratha - Punjabi Mooli Ka Paratha Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (3857 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (19)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Priya
Kya hm isme garlic use kr skte h

निशा: प्रिया जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Reena Lalwani
Thanks alot ma'am..apki receipe bahot achi hai..

निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nikki jha
Hello madam
Main apki kachori,bhakarwadi recipe bnane wali hoon aur aapke methi ke laddu air besan aate ke laddu bhi bnaye maine :) bahut ache bne

निशा: निक्की जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
seema
thanxxxxxxx nisha ji apka trika is best.......

निशा: सीमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
riya
mam,
you are great really your recipes are big helping hand for people like me who doesnt know anything about cooking well a biiiiiiiiiiiiig thankyou love u mam.

निशा: रिया जी, सम्मान और स्नेह भरे कमेन्ट के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
prachi shrivastava
thankyou nisha ji ye pyara and simple parate btane ke liye

निशा: प्राची जी, धन्यवाद.
subhikaur
I like your recipes

निशा: शुभी जी, धन्यवाद.
EKTA
MULI KE PRATHE BANANE KE LIYE ...MULI KA PANI NIKALNA PADTA HE KYA????????

निशा: एकता जी, पानी निकालने की जरूरत नहीं है.
Nargis Nazeer
Lagta hai mooli ke parathe me oil zyada use hota hai..
Santosini
ky hum muli ko thodasa sa boil kr skte hai aur usk baad parathe bana skte hain,

निशा: मूली को उबालने की आवश्यकता नहीं होती.
shaziya
hllo nisha ji
muli ke parathe banane ke lie kaddukas ki hui muli ko achhe nichod kr agr pani naikal lia jae uske bad ate ke sath gundh jae to kya parathe ka test alg aega.
kyunki isse parathe asani se ban jate hen.

निशा: शाजिया जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
Sushma
Hi Nisha, your recipe's are too good I like so much.

निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rupa Chenthil
Ms Nisha,
I just want to say that you're simply awesome!! I like your traditional way of cooking, yet you make it look effortless. I've tried out several of your paratha recipes and they have come out great.
Thank you so much

निशा: रूपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonika jain
Mooli k pranthe bil ni pate. Roller pr chipkte bahut h.kya kre

निशा: सोनिका जी, मूली के अन्दर जूस रहता है, उसकी वजह से एसा होता है, इसके लिये 2 पतली रोटी बेले और एक रोटी पर मूली की स्टफिंग बिछायें और दूसरी रोटी ऊपर रख कर, हल्का सा परांठा को बेले और सेके, परांठा बनाने में बिलकुल भी परेशानी नहीं होगी, बहुत अच्छे परांठे बनेंगे.
seema
howz make namkeen papri

निशा: सीमा जी, पापड़ी की रैसिपी मेरी वेबसाइट पर उपलब्ध है आप उसे देख सकती हैं.
roman
very nice recepie
roshnigupta
Mujhe ye bahut aca laga naic very naic .thanks

निशा: रोशनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishu Goyal
yummy Recipe....... :)

Thanks....

निशा: नीशू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
krishna sahu
NiceNice idea very good suggesion

निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.