दही वाली चटनी - Curd Chutney Recipe - Dahi Dhaniya Chutney

दही धनिया की चटनी या दही वाली चटनी खास पसंददीदा देशी चटनियों में से एक है. इसे मोमोज, तंदूरी पनीर टिक्का, आलू वेजेज, बिरयानी से लेकर दोसा, समोसा रोटी सब्जी चावल तक किसी के भी साथ परोस सकते हैं.
Read - Curd Chutney Recipe - Dahi Dhaniya Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tandoori Curd Chutney
- धनिया- 100 ग्राम
- पोदीना - 2-3 टेबल स्पून
- दही - 1/2 कप (100 ग्राम)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
- हींग - 1 पिंच
विधि - How to make Dahiwali Pudina ki Chutney
हरे धनिये को मोटी डंडियां हटाकर अच्छी तरह धो लीजिये, और छलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये, इसी तरह पोदीने की पत्तियां धोकर छलनी में रख दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़ कर धो लीजिये.

हरे धनिये को मोटा मोटा काट लीजिये, हरी मिर्च के बड़े टुकड़े बना लीजिये. मिक्सर जार में हरा धनियां, पोदीना और हरी मिर्च डालिये, अदरक, नमक, हींग और दही डाल दीजिये, जार को बन्द कीजिये और अच्छी बारीक चटनी पीस कर तैयार कर लीजिये.
चटनी को निकाल कर प्याले में रख लीजिये, दही वाली चटनी को फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक यूज कर सकते हैं.
- एक प्याली चटनी के लिये
- समय - 10 मिनिट
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जस्सी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरिश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरस्वती जी, यह दही की चटनी है तो दही होना आवश्यक ही है, पर आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकती हैं.
निशा: प्रेरणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ध्रुव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अराधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शकुंतला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अभिषेक जी, हां अवश्य मिला सकते हैं.
निशा: लतेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, मैं जल्द ही नई रैसिपी अपलोड करूंगी. धन्यवाद.
निशा: निशा इसमें आप थोड़ा सा अदरक डाल सकते हैं और बिना अदरक के भी इसे बना सकते हैं.
Very good and nice recipes.
निशा: छाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, परांठे को दही के साथ परोसें, इन्हैं आप दही परांठे कह सकते हैं.
निशा: प्रज्ञा जी, मैं वॉट्सऐप पर नहीं हूं.
thank u so much
निशा: शंकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजकुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गगन जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्मृति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.