बाकला आलू सब्जी - Bakla Aloo sabzi recipe - Fava Beans with Potato Sabzi

📅 11 मार्च 2016 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 3.8 (2900)


सर्दी के मौसम में बाकला की फली (fava beans) बाजार में मिलने लगतीं हैं. नर्म नर्म बाकला की फली को आलू के साथ मिलाकर बनाई हुई सब्जी का स्वाद आप सभी को बहुत पसंद आयेगा.

Read - Bakla Aloo sabzi recipe - Fava Beans with Potato Sabzi In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baakla Aloo Sabzi

  • बाकला फली - 250 ग्राम
  • आलू - 3 (250 ग्राम)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • अदरक पेस्ट - 1 इंच टुकडा़
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Indian Style Fava Beans Potato Sabzi

बाकला की फली के दोनों तरफ से डंठल तोड़े और फली के किनारों पर से धागे निकल रहे हों तो वह भी निकाल दीजिए. सारी फलियों से धागे और डंठल हटा दीजिये, अब फलियों को अच्छी तरह धो लीजिए, छलनी में रखकर पानी को निकल जाने दीजिये, इन फलियों को करीब 1/2 -1/2 इंच के टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए.

आलू को छील लीजिये और अच्छी तरह साफ पानी से धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
पैन में 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा तड़कने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर चमचे से चलाते हुये भूनिये.

कटे हुये आलू और बाकला फली को मसाले में डाल दीजिए, नमक और लाल मिर्च डालकर सब्जी को 1-2 मिनिट तक भूनिये, सब्जी में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर, सब्जी को ढककर के धीमी आंच पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.

सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, यदि सब्जी में पानी कम दिख रहा हो तो थोड़ा सा पानी और डाल दीजिये, सब्जी को फिर से ढककर 3-4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये, सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, चैक कीजिये, आलू और बाकला नरम नहीं हुये हों तो आलू के नरम होने तक सब्जी को पका लीजिये, आलू के नरम होने पर सब्जी में अमचूर पाउडर, आधा हरा धनियां और गरम मसाला डालकर मिलाइये. बाकला आलू की सब्जी तैयार है.

सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनिया सब्जी के ऊपर डालकर सजाइये. गरमा गरम बाकला आलू की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

  • 3-4 सदस्यों के लिए
  • समय 35 मिनिट

Bakla Aloo sabzi recipe - Fava Beans with Potato Sabzi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (2900 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Bakla ko u bal kar pakaye to sabji ban jayegi ñabatao nàpleàes
NishaMadhulika
, जी, बना सकते हैं.
maya lata srivastava
hi nishaji aap ki recipe bahut acchi aur saral hai .laken mera dhokla theak nahi banta. yadi sponz ho jata hai tou ander se kaccha rahta hai kya karoon. maya
Harsh jain
मैम ये बाकला फली क्या होता है और किस मौसम मे मिलता है?

निशा: हर्षा जी, ये छोटी-छोटी, थोड़ी सी मोटी फलियां होती है. ये सर्दियों के मौसम में किसी भी सब्जी वाले पर आराम से मिल जाती हैं.
दीपक मिश्रा
नमस्ते मैम
क्या फावा बीन्स या बाकला के बारे में कोई मिथ है?क्या यह किसी तरह का नुकसान पहुंचाती है?
निशा: दीपक जी, ये बीन्स आयरन से भरपूर होती हैं, फायदेमन्द होती हैं.
sarika
Woow thank u mam ye sabji mujhe bhut pasand aayi...i love your all recipes

निशा: सारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
abhishek
Nisha ji thank you for explaining the recipes so clearly...bt i would request dat you should tell recipes with onion & garlic also...

निशा: अभिषेक जी, मेरी रेसिपी बिना प्याज के ही बनती है, आप प्याज डालना चाहते हैं तो उसमें प्याज डाल सकते हैं.
geet
Maim wahtsapp numbr dijiye na plzzz....
aarti rane
ye bafala kya hota hai
निशा: आरती जी, ये बाकला की फली हैं जो सर्दी के मौसम में बाजार में मिलती है, इन फलियों को आलू के साथ मिलाकर सब्जी बनाई जाती है, बहुत अच्छी बनती है.
poonam
French beans and bakla fali are same or different
निशा: पूनम जी, दोंनो फली अलग अलग है और स्वाद में भी बहुत अन्तर है, बाकला की फली बहुत छोटी और मोटी होती है, जब कि फ्रेन्च बीन्स लम्बी होती है, सब्जी वाले से बोल सकती हैं, लेकिन अब गर्मी के मौसम में बाकला की फली नहीं मिलेंगी, आप इन्हैं सर्दी मौसम में सब्जी वालों के पास से ले सकती हैं.
DEEPAK SINGH
Dear Madam
your veg Respi is very good but please seair non veg respi
Thanks

निशा: दीपक जी, मैं सिर्फ वेजिटेरियन रैसिपी ही बनाती हूँ.
sneha
give me your m..... number