ब्रोकली फ्राइ (Broccoli Fry)

ब्रोकली भारत में भी बड़े पैमाने पर उगायी जाने लगी है. इस वर्ष उत्तरांचल में इसे बड़े पैमाने पर उगाये जाने की योजना है. इसका सीधा साधा अर्थ है कि आने वाले समय में यह हमें और भी सस्ती मिलने लगेगी.
ब्रोकली स्वास्थ्य के लिये बहुत ही उपयोगी सब्जी है. यह एन्टी कैन्सर, एन्टी आक्सीडैन्ट होती है, विटामिन C और आइरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसमें मिनरल्स एवं इन्सुलिन पाया जात है जो ब्लड सुगर को सामान्य करने में मदद करता है. इसे भारतीय स्वादानुसार एकदम साधारण तरीके से बनाया जा सकता है. आईये आज ब्रोकली (Broccoli Fry) बनायें.
Read : Broccoli Fry in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Broccoli Fry
- ब्रोकली - 250 ग्राम
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- नीबू - आधा
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Broccoli Fry
ब्रोकली की कलियों को काट कर अलग अलग कर लीजिये. उसके डंठल की ऊपर की परत छील कर हटा दीजिये तथा डंठल को 1 इंच लम्बे टुकड़ों में काट लीजिये. ब्रोकली के टुकड़ों को साफ पानी से धो लीजिये.
एक बर्तन में इतना पानी डाल कर गरम करें कि उसमें ब्रोकली के सारे टुकडे डूब जायं. जब पानी में उबाल आ जाय तब ब्रोकली के टुकड़े पानी में डाल दें और 5 -6 मिनिट तक ढक कर उबलने दें. ब्रोकली का हरा रंग हल्का हो जायेगा और वह हल्का नरम हो जायेगा.
ब्रोकली के टुकड़ों को चलनी में डालें और पानी निकाल दें.
कढ़ाई में मक्खन डाल कर गरम करें. जीरा डाल दें. जीरा भुनने पर हरी मिर्च और अदरक डालकर चमचे से चला दें. अब ब्रोकली के टुकड़े, काली मिर्च और नमक डाल कर कर 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाकर सब्जी को भूनें. सब्जी में अगर पानी है तो उसको खतम होने तक सब्जी को पकनें दें. आधा नीबू का रस सब्जी में डालकर अच्छी तरह मिला दें. आपाकी ब्रोकली की सब्जी तैयार है.
ब्रोकली की सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये , ऊपर से हरे धनिये के पत्ते डालकर सजाइये. ब्रोकली की सब्जी को चपाती या चावल किसी के भी साथ खाइये.
नोट
अगर आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब आप 6-7 लहसुन की कली छील कर काट लीजीये, और जीरा भुनने के बाद लहसुन भून लीजिये. बाकी उपरोक्त तरीके से सब्जी बनालें.
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सपना जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: उमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, आप चाहे, तो अपने स्वादानुसार लाल मिर्च और हल्दी का प्रयोग अवश्य कर सकते हैं.
निशा: कविता जी, धन्यवाद.
Mai jarur try karugi
निशा: अल्का जी, धन्यवाद. अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिएगा.
निशा: संतोष जी, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: चीकू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: श्यामा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, इसे हम बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: रेनू जी, हां, आप अपने स्वादानुसार रेसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
निशा: धन्यवाद.
निशा: अजय जी, हम यह रैसिपी जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks once again
निशा: ममता जी हां अवश्य बनाया जा सकता है.
M celeiac patient . mujhe aur meti beti ko gluteenfree or wheat free diet leini hoti hai plz aap mujhe kuch wheafree recipe bhejiye jis mai bilkul bhi wheat,maida,suji use na hota ho plz help me
निशा: अमन जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: संतोष, अगली बार धीमी आग पर कम गलने तक ब्रोकली को पकाइये.
निशा: अम्रित, अवश्य मैं लिखूंगी.
निशा: रंजू, जी मैं कोशिश करूंगी.
would you plz tell me the recipe of "murg lahori"
निशा: जी रचना, अवश्य.