आलू बैंगन मुंगोडी़ - Aloo Baingan Mangodi Recipe Aloo Baingan Wadi Ki Subzi

आलू बैगन और इसके साथ मूंग दाल की मंगोड़ी मिलाकर बनाई हुई आलू बैंगन मंगोड़ी की सब्जी आसनी से बनने वाली लेकिन बहुत स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है. इसे हम चपाती और चावल दोनों के साथ परोस सकते हैं.
Read - Aloo Baingan Mangodi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Baingan Mangodi Recipe
- बैंगन - 1 (400 ग्राम)
- आलू - 3 (250 ग्राम)
- मुंगोडी़ - ½ कप (100 ग्राम)
- टमाटर - 3 (पेस्ट)
- हरी मिर्च - 2 (पेस्ट)
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Baingan Wadi Ki Subzi
1 मुगोड़ी के 2-3 टुकड़े करते हुये तोड़ लीजिए. बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट कर पानी में रख लीजिये, और आलू को छील कर धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर मुंगोड़ी को इसमें डालकर मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने या ब्राउन होने तक भून लीजिए.
मुंगोडी़ भुन जाने पर इसमें ½ कप पानी, कटे हुए आलू बैंगन और नमक डालकर मिक्स कीजिए. अब इसे ढक कर के पकने दीजिए, और बीच-बीच में चैक करते रहें.

अब दूसरे पैन में मसाला भून कर तैयार कर लीजिये: पैन में 1-2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालें जीरा तड़कने पर हींग, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
मसाला भूनने पर इसमें 1 कप पानी डालकर उबाल दिला दीजिए. ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें गरम मसाला और दूसरे पैन में पकाई गई सब्जी डालकर अच्छे से मिलाएं ऊपर से हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. अब सब्जी़ को ढककर के 4-5 मिनिट और पकने दीजिए.
आलू बैगन मुगोड़ी की सब्जी बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये से सजाएं. गरमा गरम आलू बैंगन मुंगोड़ी की सब्जी, चपाती, परांठे, नॉन या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिए
- समय - 35 मिनिट
कमेंट (14)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गीतांजली जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर रेसिपी देख सकती हैं जो हेल्दी भी होंगी ओर जिसे आप झटपट से बना भी सकेंगी.
निशा: गीतांजलि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, मुंगोड़ी या वड़ी दाल को पीसकर धूप में सुखाकर तैयार की जाती हैं. यह आपको किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगी या आप इसे घर पर भी बना सकते हैं.
निशा: सुधा जी, बैंगन को काटकर हमेशा पानी में ही रखिए. जब इसे सब्जी में डालना हो तभी पानी से निकालकर कड़ाई में डालिए.
Thanks...
निशा: निशा जी, धन्यवाद.
निशा: मंगोडी़ दाल से बनी होती है.
निशा: प्रसून जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
press zone.
निशा: जया जी, आप किस न्यूज पेपर से हैं.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, मुगोड़ी मुंग दाल को भिगो कर सुखाकर बनाया जाता है और सुखाक्र यूज किया जाता है, वेबसाइट पर इसे बनाने का तरीका उपलब्ध है, और रेडीमेड मार्केट से भी खरीदा जा सकता है.
निशा; नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिलीप जी, दाल से बनी बडी़ को ही मुंगोडी कहते हैं.
निशा: नीतू जी, मगोडी मूंग दाल को भिगो कर्, पीस कर,पेस्ट को छोटी छोटी मात्रा में तोड़कर सुखाकर बनाई जाती है, वेबसाइट पर इसे बनाने की रेसिपी उपलब्ध ह, आप देख सकते हैं और बाजार में तैयार मूंग दाल मगोड़ी किराना स्टोर मिल जाती हैं.