गाजर बीन्स करी - Gajar Beans Sabzi Recipe - Green Beans and Carrot Curry

गाजर और बीन्स की करी दक्षिण भारत और उत्तर भारत दोनों जगह बनाई जाती है. नारियल और मूंगफली की ग्रेवी में इसे बनाकर इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है.
Read - Green Beans and Carrot Curry In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Beans Sabzi
- बीन्स - 200 ग्राम
- गाजर - 1 (100 ग्राम)
- टमाटर - 4 (250 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- नारियल - ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- मूंगफली - ¼ कप (भूनी हुई)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Green Beans and Carrot Curry
बीन्स गाजर करी बनाने के लिए सबसे पहले बीन्स को अच्छी तरह धोकर ले लीजिए अब इसके दोनों ओर से डंठल हटा कर, 1 इंच या पौना इंच के टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.
गाजर भी छीलकर, धोकर पतले छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन को गैस पर पर रखें इसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर तेल में कटे हुए बीन्स, गाजर और आधा छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स कीजिए. बीन्स और गाजर को 1-2 मिनिट लगातार चलाते हुए भून लीजिए. सब्जी भून जाने पर इसमें ¼ कप पानी डाल दीजिए और ढककर के धीमी आंच पर पकने दीजिए.
सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें. जिससे सब्जी पैन के तले पर चिपके नहीं. बीन्स और गाजर को ज्यादा नरम नहीं करना है, हल्का सा क्रन्ची रखना है.
अब सब्जी के लिए मसाला तैयार करें. टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर मिक्सर जार में डाल दीजिए साथ ही इसमें हरी मिर्च को 2 टुकड़ों में काट कर डाल दीजिए. अब इनका पेस्ट बना लीजिए.
टमाटर के पेस्ट में ही मूंगफली के दाने और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर एक बार फिर से इसे मिक्सर जार में ग्राइन्ड करके बारीक पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिए.

पैन गरम कीजिये, 2 टेबल स्पून तेल डालिये और तेल गरम होने पर जीरा डाल दीजिए. जीरा तड़कने पर हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए, टमाटर, नारियल, मूंगफली के पेस्ट वाला मसाला डाल दीजिए. मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले में से तेल न अलग होने लगे. लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए मसाला भून जाने पर इसमें 1 कप पानी, ½ छोटी चम्मच नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर ग्रेवी में उबाल आने दीजिए.
मसाले में उबाल आने पर इसमें गाजर और बीन्स डालकर मिक्स कीजिए और सब्जी को ढककर के धीमी आंच पर 3-4 मिनिट पकने दीजिए.
सब्जी को चैक कीजिए, सब्जी बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए हरे धनिये से सजाएं. गरमा गरम बीन्स गाजर करी की सब्जी को आप परांठे, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
अगर आप प्याज लहसन पसन्द करते हैं, तब जीरा भूनने के बाद एक प्याज बारीक कटी हुई और 4-5 लहसन की कली बारीक कटी डालें और हल्के गुलाबी होने तक भूनें और बाकी सारी चीजें इसी तरह डालते हुये सब्जी बनायें.
3- 4 सदस्यों के लिए
समय - 35 मिनिट
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुहानी जी, ये फ्रेन्च बीन्स है, फलियों की तरह होती हैं. किसी भी सब्जी वाले के पास आपको आराम से मिल जाएंगी.
निशा: अनुष्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Isse Achchi or Tasty recipe
Never & Never mam
Aap master chef ho...
निशा: अकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपके इस ब्लॉग मे काफी ज्ञान वर्धक जानकारी प्राप्त हुई है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, कच्चा नारियल लेना है.
निशा: डिम्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: बुलबुल जी, आप नारियल को छोड़ सकते हैं, बाकी चीजों से ग्रेवी बना सकती हैं.
निशा: आयशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, इस सब्जी हरा नारियल यूज किया जाता हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ap ki ye web site bht achi n useful h....aap croissant ki recipe hindi me bataona....mene wo bruno ki web site pe dekhi thi...pls aap use hamare ingredients me aur hindi me bataona......
निशा: मंजू जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.