मेथी पत्ता कढी - Methi Kadhi - Fenugreek leaves kadhi Recipe

मेथी के पत्तों से बनी पराम्परागत मेथी की कढी पंजाब और राजस्थान दोनों प्रांतों में बहुत लोकप्रिय है. इसे गर्मागर्म रोटी, परांठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है.
Read - Methi Kadhi - Fenugreek leaves kadhi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Kadhi
- मेथी के पत्ते - 125 ग्राम
- दही - 1 ½ कप (300 ग्राम) फैटा हुआ
- बेसन - ½ कप (60 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी -¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- साबुत लाल मिर्च - 1
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- करी पत्ता - 10-12 (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Fenugreek leaves kadhi
मेथी से पत्तियां तोड़ कर 2 बार साफ पानी से धो कर, थाली में तिरछा करके रख दीजिये ताकि मेथी से सारा पानी निकल जाए. धुली हुई पत्तियों को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें ½ छोटी चम्मच जीरा और हींग डाल कर भून लीजिए. जीरा भूनने पर इसमें हल्दी पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. मसाला भून जाने पर, बारीक काट कर रखी हुई मेथी डाल दीजिए, 1 कप पानी डालकर मिला कर, ढककर 5-7 मिनिट पकने दीजिए और बीच में एक बार चला दीजिये. मेथी को नरम होने तक पकाना है.
प्याले में दही निकाल लीजिए और इसमें बेसन डालकर अच्छे से मिला दीजिए. बेसन को दही में गुठलियां समाप्त होने तक घोलिये, अब 3.5 कप पानी डालकर मिला दीजिए.
मेथी को चेक कीजिए, मेथी नरम हो गई है, बेसन दही का घोल डाल दीजिए, और चम्मचे से लगातार चलाते हुये तब तक पकायें जब तक कि घोल में अच्छी तरह उबाल न आ जाय. एसा करने से कढी़ फटेगी नहीं और अच्छी बनकर तैयार होगी.

कढी़ में लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिए. कढी़ में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और कढी़ को मध्यम आंच पर 12-15 मिनिट पकने दीजिए, बीच-बीच में हर 2 से 3 मिनिट बाद कढी़ को चलाते रहिये.
मेथी की कढी़ बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और कढी़ को प्याले में निकाल लीजिए. कढ़ी को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिये, कढी़ में एक बार फिर से तढ़का लगाइये.
छोटे पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर बचा हुआ जीरा डालिये, जीरा भूनने के बाद, करी पत्ता तोड़ कर डाल दीजिये, साथ में1 साबुत लाल मिर्च डाल दीजिए और गैस बन्द कर दीजिये, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये और तड़के को कढ़ी के ऊपर डालिये. बहुत ही स्वादिष्ट कढ़ी बनकर तैयार है. मेथी की कढ़ी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय 30 मिनिट
कमेंट (20)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मेघा जी,मूली के पत्तों के कढ़ी मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध है, उसे आप देख सकते हैं, इसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: मेघा जी, आपके सवाल का रिप्लाइ कर दिया है.
निशा: मेघा जी, ड्राई पत्ते तो सुखा कर बनाने होंगे, आजकल हरे पत्ते आसानी से हर मौसम में मिल जाते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल पर मूली के पत्तों की कढ़ी उपलब्ध है, वह आप देख सकती हैं.
निशा: सुनीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरशी जी, धन्यवाद.
ya iska alag tarika hai
निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिसा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe khana banana nhi aata kya aap mujhe batayegi ki me apse kese contact kr sakti hu
ye dish me aaj hi try karugi kal apko iska feedback deti hu
thanks mem
निशा: प्रीती जी, आप इसी तरह मुझसे बात कर सकती हैं और मेरी वेबसाइट पर जाकर ढेर सरी रैसिपी भी देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: शंभू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन जी, अगर आप शुगर पसन्द करती हैं तो अवश्य डालिये.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी आप बिलकुल सही कह रही हैं.
निशा: जी हां आप मट्ठा का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यह कड़वी नहीं होती.
ye but achi h
its taste is very good
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यह कड़वी नहीं बनेगी.