मूली के परांठे Mooli Paratha Recipe, Muli Paratha, Mooli Ka Paratha

सर्दियां की शाम और गर्मा गर्म परांठे सीधे तवे से आपकी थाली तक पहूंचे तो क्या कहने. अगर इन पराठों में आप सब्जी भरकर बनायें, या सब्जी को आटे में मिलाकर गूंथें, तो पराठे अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक हो जाते हैं. आइये आज हम पराठों में मूली भरकर (Mulli Ka Parathe) बनाते हैं.
Read this recipe in English - Mooli Paratha Recipe, Muli Paratha
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli ke Paranthe
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- तेल-2 छोटे चम्मच
- मूली - 3-4 मीडियम साइज
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून ( कतरा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुआ )
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कतरा हुआ या कद्दू कस करलें )
- भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
- तेल - परांठे सेकने के लिये
विधि - How to make Mooli ke Paranthe
एक कटोरी आटा सूखा परोथन के लिये बचा लें. बाकी बचे आटे को एक बर्तन में निकाल लें , नमक और तेल डाल दें, आटे की मात्रा का आधा पानी लेकर, आटे को नरम गूथ लें. ढककर आधा घंटे के लिये रख दें.
मूली को छीलें,साफ पानी से अच्छी तरह धोलें,और मूली को कद्दूकस कर लें. हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, जीरा और नमक, मिला दें.
तवा गैस पर रख कर गरम करें. अब गूंथे हुये आटे से 2 छोटी छोटी ( नीबू के बराबर) लोइयां तोड़े. एक लोई को परोथन लगाकर 7-8 इंच के व्यास में पतला परांठा बेल कर एक प्लेट में रख दें. दूसरी लोई को भी इसी तरह, पहले पराठे के आकार के बराबर का परांठा बेल लें. इस दूसरे परांठे के ऊपर, एक टेबिल स्पून मूली कस, भर कर चारों तरफ फैला दें, और पहला बेला हुआ पराठं इसके ऊपर रखें. परांठे को थोड़ा सा हाथ से दबायें, बेलन से बेलकर थोड़ा सा और ( 1 इंच ) बढ़ा दें.गरम तबे पर चमचे से थोड़ा सा तेल लगायें, मूली भरे परांठे को तबे पर डालें और मीडियम आग पर, परांठे को पलट पलट कर, ब्राउन होने तक सेकें. प्लेट के ऊपर एक कटोरी रखें, परांठा तबे से उतार कर इस कटोरी के ऊपर रखें. परांठ निचली सतह से पसीजेगा नहीं. इसी तरीके से सारे परांठे बना लें. आपके मूली के परांठे तैयार हैं.
गरमा गरम मूली के परांठे (Muli ke Paranthe ), आलू टमाटर की सब्जी, चटनी और अचार के साथ परोसे और खायें.
Mooli Paratha Recipe, Muli Paratha, Mooli Ka Paratha Video in Hindi
कमेंट (81)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks a lot good day.
निशा: जीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रानो जी, ये तो सब इस रेसिपी पर लिखा हुआ है, मैं समझ नहीं पा रही हूँ कि आप पूंछ क्यों रही हैं.
I made these today and they turned out great. The method of rolling this paratha is commendable. Thank you for this wonderful recipe
निशा: अल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya mai aapki cooking book order kar sakti hu?
निशा: सोनम जी, अभी मेरी कोई भी कुक बुक नहीं है, मेरा सारा काम वेबसाइट पर ही है.
निशा: रोबिन जी, परांठे 2 बेले हैं तो खुलते हैं, लेकिन स्टफिंग अच्छी तरह भर जाती है, आप स्टफिंग थोड़ी कम डाले और परांठे को किनारे पर पानी लगाकर चिपका दें तो वे नहीं खुलेंगे.
Thanks...
निशा: स्वति जी, आप मूली के परांठे में भले ही फिनिश न हो लेकिन परांठे तो स्वादिष्ट होंगे, और थोड़ी सी प्रेक्टिस सी प्रेक्टिस से बहुत अच्छे परांठे आप बनायेंगी.
निशा: रेखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
1. Mooli ko kadukas karne ke baad aur uska pani nichodne ke baad kadai mein oil garam kare and sare masale daale fir muli ko daale and 10 se 15 min tak pakaye..parantho mein bharne k liye Masala tayar hai.
2. Ye thoda easy method hai.
Isme mooli ko sabhi masalo k saath aate mein goonth le and paranthe banaye..
Believe me dono tariko se paranthe tasty bante hai and mooli ki pani chodne wali problem bhi solve ho jati hai. Credit goes to my mother..
Thanks
निशा: D.Freitag, बहुत बहुत धन्यवाद, आप 400 -500 ग्राम मूली ले सकते हैं.
निशा: जस, परांठे को धीमी और मीडियम आग पर, दोंनो ओर पलट पलट कर, अच्छे ब्राउन होने तक सेकिये, परांठे कच्चे नहीं लगेगे.
REPLY SOON THANX.
निशा: सीमा, हम मूली का परांठा, 2 पतले परांठे बेलकर बीच में मूली बिछाकर बनाते हैं, यह आसानी से बन जाता है, यदि आपको कठिनाई हो रही है तब आप मूली को हाथ से निचोड़ लीजिये और मूली के रस को आटा गूथते समय यूज कर लीजिये.