आलू, बैगन और मूली के पत्ते की सब्जी - Potato Eggplant with Radish leaves Sabzi

📅 15 सितंबर 2015 👁 2 लाख बार देखी गई 💬 9 कमेंट ★ 3.5 (3241)


आलू, बैंगन और इसके साथ हल्के चरपरे मूली के पत्ते मिला कर बनाई हुई सब्जी का स्वाद एकदम हटकर और खास होता है. जब भी मूली खरीदें तो इसके पत्तों से आलू बैंगन, मूली के पत्ते की सब्जी या मंगदाल मूली के पत्ते की भुजिया बनाना न भूलें.

Read - Potato Eggplant with Radish leaves Sabzi In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Eggplant with Radish leaves Sabzi

  • मूली के पत्ते - 3-4 मूली के नरम मुलायम पत्ते
  • टमाटर - 2
  • बैंगन - 250 ग्राम
  • आलू - 2 (250 ग्राम)
  • सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हींग - 1 पिंच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Potato Eggplant with Radish leaves Sabzi

मूली के पत्ते मोटी डंडियां हटाकर, नरम पत्ते अच्छी तरह 2-3 बार पानी से धोकर छलनी में रख लीजिये.
बैंगन आलू मूली के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छील कर अच्छे से धोकर मीडियम साईज़ के टुकड़े कर लीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए, तेल गरम होने पर जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. धनिया पाउडर डालकर मसाले में कटे हुए आलू के टुकड़े डाल कर मिक्स कीजिए और आलूओं को ढककर के 5-6 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

जब तक आलू पकें तब तक बैंगन को काट कर पानी में डाल कर रख लीजिए और मूली के पत्तो को बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.

आलू को चैक कीजिए हल्के से पकने पर इनमें बैंगन और मूली के पत्ते डाल कर मिला दीजिए, नमक, लाल मिर्च पाउडर और ¼ कप पानी डालकर अच्छे से मिला लीजिए. सब्जी को ढककर के 5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. इसके बाद चैक कीजिए.

सब्जी को अच्छे से हिलाकर फिर से 4 मिनिट पकने दीजिए. सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी जले नहीं और मसाले अच्छे से सब्जी में मिल जाएं.

टमाटर को बारीक काट लीजिए. सब्जी के पक जाने पर इसमें टमाटर डालकर मिला दीजिए और ढककर के 2-3 मिनिट पकने दीजिए.

सब्जी बनकर तैयार है. इसमें गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

गरमा गरम आलू बैंगन मूली के पत्तों की सब्जी बनकर तैयार है. सब्जी के ऊपर थोडा़ सा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दीजिए. इस सब्जी को आप चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोस सकते हैं.
4-5 सदस्यों के लिए
समय - 35 मिनिट

Potato Eggplant with Radish leaves Sabzi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (3241 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (9)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rohit
This is a nice recipe, I like it so much.
Abha
Please post the Hindi links in every video, would be very helpful for a lot of people.
निशा: आभा जी अवश्य हम ये लिंक दे देंगे.
mannu
Nice mam aapki har recpie me jadu hai ........maine kaffi. Kuch ghar me bna kar try kiya hai .........osm

निशा: मनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sriparna Paul
Nisha aunty, aloo ko bina boil krke banane se aloo hard hard rahega na. so oil me fry krne se pehle boil karna chahiye na?

निशा: श्रीप्रना जी, आप सब्जी को धीमी आंच पर पकाएं आलू नरम बनेंगे.
Akrati chaturvedi
Hii Nishaji....plz tell me new recipe ........pumpkin
Vijendra singh
Nisha ji ye टेबल स्पून ki matra kitni hoti hai

निशा: 1 टेबल स्पून यानी 3 छोटी चम्मच
kusum
thanks for this recipe, can tomato use before potato.
निशा: कुसुम जी, टमाटर बाद में डालने से सब्जी जल्दी बनती हैं, अच्छी भी बनती है.
dishu nishu
how much mangopowder i will use at the place of tomato.plz tell me mam.

निशा: आप 1 छोटी चम्मच आमचूर पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं.
sunita sharma

thank you nisha ji for this recipe