गांठ गोभी करी - Knol Khol Khalan Curry - Ganth Gobi Recipe

📅 18 अगस्त 2015 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.2 (3224)


गांठ गोभी को अनेक प्रकार से बनाया जाता है. गाठ गोभी आलू, गांठ गोभी फ्राई और गांठ गोभी बटर मसाला. गांठ गोभी को उसके हरे पत्ते के साथ मिलाकर बनाई गई गांठ गोभी करी का खास स्वाद भी आपको बहुत पसंद आयेगा.

Read - Knol Khol Khalan Curry - Ganth Gobi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Kohlrabi Recipe

  • गांठ गोभी - 3 -4 (500 ग्राम)
  • गांठ गोभी के नरम मुलायम थोड़े से पत्ते
  • टमाटर - 2 (150 ग्राम)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि- How to make Knol Khol Khalan Curry

गांठ गोभी और पत्तों को अच्छे से धो लीजिए. पत्तों से मोटे डंठल हटा कर, बारीक काट लीजिए और गांठ गोभी को छीलकर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.

पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें ¼ छोटी चम्मच जीरा डाल कर तड़काएं. जीरा भूनने पर इसमें कटी हुई गांठ गोभी और ½ छोटी चम्मच नमक डालकर मिक्स कीजिए. इसमें आधा कप पानी डाल दीजिए और ढककर के 5-6 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. गांठ गोभी को बीच-बीच में चैक करते रहें. लगभग 20 - 25 मिनिट में गांठ गोभी पक कर तैयार हो जाएगी.

अलग पैन में टमाटर के साथ मसाला भून कर तैयार कर लीजिये: टमाटर को बारीक काट लीजिए. पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए, तेल गरम होने पर ¼ छोटी चम्मच जीरा डाल दीजिए. जीरा भूनने पर हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक पेस्ट, कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटे हुए टमाटर, लाल मिर्च और सौंफ पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाला अच्छे से भून जाने पर इसमें बारीक कटे पत्ते और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला दीजिए.

गांठ गोभी को चैक कीजिए, गोभी अच्छे से पक चुकी है, इसे पत्तों और मसाले में डाल कर 2 मिनिट अच्छे से मिला लीजिए. सब्जी़ में ½ कप पानी पानी डालकर 2-3 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिए. गांठ गोभी करी सब्जी बनकर तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए.

गांठ गोभी करी को चपाती, परांठे, नॉन और चावल के साथ परोस सकते हैं.

सुझाव: सब्जी में अपनी पसन्द के अनुसार प्याज या लहसन डाल सकते हैं, जीरा और हींग डालने के बाद, एक बारीक कटी प्याज और 4-5 लहसन की बारीक कटी कली डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और सारे मसाले और टमाटर डालकर मसाला तैयार करें और बिलकुल इसी तरह सब्जी बनायें.
अगर आप सूखी सब्जी बनाना चाहते हैं, तब सब्जी में पानी बिना डालें, मसाला और पके हुये गांठ गोभी मिलायें.

  • 4-5 सदस्यों के लिये
  • समय 35 मिनिट

Knol Khol Khalan Curry - Ganth Gobi Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (3224 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shibbu sheikh
Khana banana sikhna hai
निशा: शिब्बू जी, जो भी बनाना चाहते हैं उसका वीडियो देखिये, रेसिपी को पढ़िये आप उसे अवश्य सीख लेंगे.
SEEMA
MAM AGR ME GANTH GOBHI KE PATTHE NA DAALU TO KYA SAHI RAHEGA KI NAHI KYUKI ME PATTE NAHI DALNA CHAHTI PLS GIVE ME REPLY

निशा: सीमा जी, आप इसे बिना पत्ते के भी बना सकती हैं.
Kahkashan

hii aunty  recipe is very easy  .


 

Zeenat afreen

 hii anamika  


ganth gobhi ko english me Kohalrabi kehte hai ..... 


aap  ganth gobhi market se khareed  sakti hai ye aasani se mill jata hai ..


 

anamika

mam ye ganth gobhi kya hota h?????


निशा: अनामिका जी, फूल गोभी और बन्द गोभी सब्जी है, उसी तरह गांठ गोभी भी सब्जी है और सब्जी की दुकान पर आसानी से मिल जाता है.