करेला टमाटर - Karela Tomato Receipe recipes - Bitter Gourd with Tomato Recipe

📅 7 अगस्त 2015 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 26 कमेंट ★ 3.4 (3020)


टमाटर के साथ बने हल्के रसीले करेले मसाला तुरत फुरत बनाकर साइड डिश के रूप में परोसे जा सकते हैं. अगर आप करेला खाना पसंद करते हैं तो टमाटर करेला आपको बहुत पसंद आयेंगे.

Read - Bitter Gourd with Tomato Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karela Tomato Receipe

  • करेला - 5 (250 ग्राम)
  • टमाटर - 2 (100 ग्राम)
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • सौंफ पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Bitter Gourd with Tomato

करेलों को अच्छी तरह धो कर, उनका पानी सुखा कर ले लीजिए. करेलों के डंठल हटा कर गोल-गोल पतले टुकड़ों में काट लीजिए.

टमाटर को धोकर बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा और हींग डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. मसाले में करेले के टुकड़े और नमक डाल कर अच्छे से मिला दीजिए.


करेलों को ढककर के 3-4 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए, इसके बाद चैक कीजिए.

ढक्कन खोलिये और करेलों को अच्छे से चला दिजिए और फिर से 3-4 मिनिट ढककर के पकने दीजिए. करेले हल्के नरम हो गये हैं, पक कर के तैयार हैं. टमाटर, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिलाइए, और 2 मिनिट खुले ही पका लीजिए, बीच-बीच में चलाते भी रहें. करेले बनकर तैयार हैं, प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से हरा धनिया डालकर इसकी गार्निश कर दीजिए.

स्वादिष्ट करेले टमाटर की सब्जी को चपाती, परांठे, नॉन किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

  • 3-4 सदस्यों के लिये
  • समय 20 मिनिट

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (3020 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (26)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha
जैसा कि आपने बताया कि करेले का कड़वापन दूर करने के लिए उसे नमक लगा कर रखे। करेले को बिना काटे नमक लगा कर रखना है?

निशा: नेहा जी, आप काट कर या बिना काटे जैसे चाहें उन्हें नमक लगाकर रख सकती हैं. उसके बाद उन्हें अच्छे से धोकर सब्जी बना लीजिए, इनका कढ़वापन कम हो जाता है.
noorafsha
kareli ki kadwahat kese kam ki ja sakti h bina dhoop me sukhaye

निशा: नूरअफ़शा जी, करेले का कढ़वापन कम करना है तो आप इन्हें नमक लगाकर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये और धोकर इसी तरह बनाइये एकदम अलग स्वाद में करेले बनेंगे.
Manish singh
धनिया पाउडर का क्या role hai yha ??
निशा: मनीश जी, धनियां पाउडर से सब्जियों का स्वाद बढ़ता हैं, सब्जी की खुशबू भी भी बढ़ती है और धनियां हैल्थ के लिये बहुत अच्छा होता है.
Raza
Are you update your recipes means new ideas for cooking
Hasan Raza
निशा जी,
बहुत बहुत धन्यवाद,
करेले जैसी बोरिंग सब्जी को इतना स्वादिष्ट व लज्जतदार बनाने की रेसिपी बताने के लिए,
मैंने ये बनाई बहुत स्वादिष्ट थी|
आप कोई नॉन वेज में भी अच्छी रेसिपी बताइए....
priya yadu
hello mam.... mam ap bahut sahi se recipe batati hain humne apki bahut si recipe banai hai

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
gargi srivastava
karela ko kam kadawa karne ke kya karsakate hai .

निशा: गार्गी जी, आप को कढ़वापन कम करना है तो आप इन्हें नमक लगाकर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये और धोकर इसी तरह बनाइये एकदम अलग स्वाद में करेले बनेंगे.
jaspreet
plz send patato gravy recipe video
निशा: जसप्रीत जी, आलू टमाटर की सब्जी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आलू टमाटर लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Dilip sakhare
Karele Ki sabzi meri aajji bahaut tasty banati thi .

निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka mishra
madam ap bahut sahi se recipe batati hain humne apki bahut si recipe banai hai.

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ravi mishra
is recepie mein karele ka chilka utarna hai ya nahi

निशा: रवि जी, हमने करेले को बिना छीले बनाया आप चाहें तो छील कर भी बना सकते हैं.
Komal
Hii mam....
Kya es sabki me sugar ya gud dalke thoda mitha bna skte hai.... Bcz... mere husband ko thoda sa mitha khana pasand hai...

निशा: कोमल जी, आप अपनी पसंद अनुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
sumayyah
where do pavbhaji masala
rehana
Mam mere karele to hamesha hi kadwe bante he.kya karu.
निशा: रेहाना जी, करेले को छील कर, उसमें नमक लगाकर 15- 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, इसके बाद करेले बनायें वे इतने कढ़वे नहीं बनेंगे.
Bilalsurani
Nisha ji. Nice ! Keep smiling.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
soniya bafna
karele ko dakker pakane se karele kadewe nahi hone

निशा: सोनिया जी, करेले में कड़वाहट ढक कर पकाने से कम नहीं होती. करेले काट कर नमक लगाकर 15-20 मिनिट रखने से उसका कड़वा जूस बाहर निकल जाता है, धोकर करेले बनायें, करेले कड़वे नहीं रहेंगे.
neha
thanks ye me jarur bnaougi

निशा: नेहा जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Razia
Bhut hi achha bana hai nisha ji

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Urvashi
what is soof powder can you tell me what is in Gujarati name.

निशा: सौंफ को बारीक पीस कर सौंफ पाउडर बना लीजिए.
Dr.B.J.Mundhe
your Karela Tamater recipe stands for excellent as per as health is concern.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
amrita sharma

hello mam


kya iss tarha se karele banane se wo kadwe nahi bantey h kya or kya fir namak mila kar rakhne ki bhi jarurat nahi h kya karelo me.


निशा: अम्रिता जी, करेले को इस तरह बनाते हैं, हल्का सा करेले का कढ़वापन का स्वाद आता है, लेकिन अच्छा लगता है, आप को कढ़वापन कम करना है तो आप इन्हैं नमक लगाकर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये और धोकर इसी तरह बनाइये एकदम अलग स्वाद में करेले बनेंगे.
shivani

Plz also give recipe for simple besan halwa and not the rajasthan style....without milk


निशा: शिवानी जी, सिम्पल बेसन हलवा के लिये घी में बेसन भूनें और चीनी और पानी डालकर गाढ़ा होने तक पकायें, ड्राई फ्रूट और इलाइची पाउडर डालें बेसन का हलवा तैयार.
shivani

I must say first of all......for me this is the best cooking website.....I have learnt a lot.....my question is if we can also add onions in this recipe...?


निशा: शिवानी जी, आप इसमें ओनियन यूज कर सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sarita Bhatia

Hello Mam.......very nice recepie


is recepie mein karele ka chilka utarna hai ya nahi


निशा: सरिता जी, अगर आपको करेले का कढ़वापन अच्छा लगता है तो करेले बिना छीले ही बनायें, और अगर कढ़वापन पसन्द न करें तो करेले छील कर बनायें, प्लीज वीडियो देखे, उसमें सारी चीजें आप अच्छी तरह समझ सकेंगी.
Sarita Bhatia

Message...

Negs sharma

Isi tarah tamater wali chat pati bhindi ki recipe plz


निशा: Negs ji,मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.