कच्चे टमाटर की चटनी - Green Tomato Chutney - Raw Tomato Chutney Indian

कच्चे हरे टमाटर को भून कर बनाई चटनी हम किसी भी स्टार्टर, पकौडे, दोसा या उत्तपम के साथ परोस सकते हैं.
Read - Green Tomato Chutney - Raw Tomato Chutney Indian Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Tomato Chutney
- कच्चे टमाटर - 4 (200 ग्राम)
- ताजा नारियल - ½ कप कद्दूकस किया हुआ
- मूंगफली - ¼ कप (भूनी हुई)
- हरा धनिया - ½ कप (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच
- लाल मिर्च - 1
- हरी मिर्च - 1
- करी पत्ता - 7-8
- उड़द दाल - ½ छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 पिंच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
विधि - How to make Raw Tomato Chutney
गैस पर जाली रख कर, टमाटर को जाली के ऊपर रख कर, ऊपरी परत काली होने तक भून लीजिए. टमाटरों को भूनते समय घुमाते रहिये ताकि टमाटर चारो ओर से अन्दर तक अच्छी तरह भुनें. जब ये भुन जांय तो ठंडा होने के बाद इन टमाटरों पर से छिलका उतार लीजिए.
मिक्सर में भूनी हुई मूंगफली, कद्दूकस किया हुआ नारियल, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और ¼ कप पानी डालकर पीस लीजिए.

दरदरा पिस जाने पर, भुने कटे टमाटर को डालकर एक बार फिर दरदरा पीस लीजिए. चटनी को प्याले में निकाल लीजिए.
छोटी कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में राई और उड़द दाल डालिये, राई तड़कने और दाल को हल्का सा ब्राउन होने तक भूनिये.
इसमें करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च भी डाल दीजिये गैस बन्द कर दीजिये और मसाले में लाल मिर्च पाउडर डालकर, इस तड़के को चटनी के ऊपर डालकर, मिला दीजिये.
हरे टमाटर की चटनी बनकर तैयार है. इसे इडली, डोसा, परांठे किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
खाइये.- 5-6 सदस्यों के लिये
समय 20 मिनिट
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धर्मू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दलजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुखी जी, धुली उरद के लिये दाल को फुलाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन साबुत दाल के लिये इसे फुलाना होता है और प्लीज जिस रेसिपी का सवाल पूंछ रहे हैं, सवाल उसी पर लिखें, रिप्लाई करने में आसानी होती है.
निशा: जावेद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mere ghar me jab bhi koi sabji ya fal pada hota h or in se koi naya recipes banana hota h to me aap ki hi side pe jatiu aur un saman se ed acchi aur swadisht dis bana leti hu.
Thanks nisha ji
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ओमी जी, ब्रोकली फूलगोभी या बंदगोभी की फैमिली कि ही वेजिटेबल है. जिसे सब्जी या सलाद के रूप में प्रयोग किया जाता है, ब्रोकली डार्क ग्रीन कलर की होती है
निशा: सुंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, ग्रीन कलर की चटनी हरे धनिये की चटनी होती है, ये रेसिपी मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.सर्च बटन पर हरे धनिये की चटनी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: दिशु जी, यह चटनी भी टमाटर से ही बनी है तो आप इसे नहीं खा सकेंगे.
Dosa kay sath lal chutney milti hai ye green hai wo lal tomato se ready hogi ya uski alag recipe hai plzzzzzzzz bataiye
निशा: सारिका जी हां लाल टमाटर से भी चटनी बनती है, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Mujshe dokhla
Ka recipe chaiya
निशा: पूनम जी, कई प्रकार के ढोकला की रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
.
Aasmei paka tometoka vi bana sakta heikinai mam
निशा: तनका जी, पके टमाटर की चटनी भी बनाई जाती है.
Bhune hue tamato hi kyon
Nisha ji mene aapki recipe jo bhi bnaya hai kbi bhi testy nhi banta....
निशा: अर्चना जी, एसा नहीं होना चाहिये, प्लीज ट्राई जब तक कि आप अच्छा नहीं बना पाती.
Plz send me receipe in my what's up no?
Kya sukha hua naril bhi dal skte h kya
Nisha ji nice recepie main hamesha aapki recepie try karri rahti noon, thanks
banainiha ta kacha rah guilha tabahu mast lagal ha bhai.
ye chatni bahut hi mazedar hai
निशा:शबाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
urade dal bhigoni hai kaun see hai kali dali ya sabut galayegi kaisay
निशा: सरोज जी, धुले उरद दाल लिये हैं, जो तड़के में यूज किये गये हैं.
Hello NishaMadhulika,
Muze ye janna he ki kacche tamater khane se pet to nahi dukhta he na.<
निशा: पायल जी, कच्चे टमाटर से पेट नहीं दुखता, लेकिन किसी के साथ एसा हो भी सकता है कि उसे कच्चे टमाटर खाने से प्रोब्लम हो.
Kya tava par tomato ko garam nahi kar sakate
निशा: रिचा जी, टमाटर को भून कर चटनी बनाई है, भुने टमाटर का स्वाद बहुत अच्छा होता है.
helo mam
apki recipe 2 good , main hamesha try krti rehati hu .thanks
निशा: ढापा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
How can I print this recipie
निशाजी कच्चे टमाटर की चट्नी में टमाटर भूनने की जगह क्या हम कच्चे टमाटर पीस कर चटनी बना सकते है
Yeh rai kya chij hai mai samajh nehi paya
निशा: करन जी, ये एक प्रकार की राई है, जो बहुत ही छोटे दाने होते है, कलर में ये रैडिश ब्राउन होती है, किराना स्टोर पर राई कहकर खरीदा जा सकता है.
nice recepie. Mam isme nariyal kaun sa dalna hai sukha ya pani wala.
निशा: सरिता जी, इसके लिये ताजा नारियल लेना है.