मैकरोनी परांठा - Macroni Pasta Paratha recipes

मेकरोनी को बच्चों बड़े प्यार से खाते है. मेकरोनी स्टफ किया हुआ मैक्रोनी परांठा भी बच्चों को बहुत पसन्द आयेगा. हम इस परांठे को बच्चों के स्कूल टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Macroni Pasta Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Pasta Paratha Recipe
आटा लगाने के लिये
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 2 छोटे चम्मच
मेकरोनी स्टफिंग बनाने के लिये
- मैकरोनी - ½ कप (75 ग्राम)
- उबला आलू - 1
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अदरक - 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- अमचूर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Macroni Pasta Paratha recipes
बर्तन में आटा निकाल लीजिये. आटे में नमक और तेल डालकर मिला लीजिए. अब पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिये. गूंथे हुये आटे को 20 -30 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. परांठे बनाने के लिये आटा तैयार हो जाएगा.
बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर मैकरोनी डाल दीजिए, साथ ही 1 छोटी चम्मच तेल, ¼ छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. मैकरोनी को नरम होने तक उबलने दीजिए और बीच-बीच में चलाते रहें. 10-12 मिनट में मेकरोनी उबल कर तैयार हो जाती है.

मैकरोनी के पकने पर, इसे छलनी की मदद से छान लीजिए. उबले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए और इसमें उबली हुई मैकरानी, ½ छोटी चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पाउडर, अदरक, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर, सारी चिजों को अच्छी तरह मिलने तक मिलाइये, मेकरोनी को थोड़ा मेश कर सकते हैं. स्टफिंग बनकर तैयार है.
आटा सैट हो चुका है, हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को मसल लीजिए. तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. गूंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये, बेले हुये परांठे पर 2-3 चम्मच स्टफिंग रख लीजिये और हाथ से परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये.
स्टफिंग भरी लोई को उंगलियों से दबा कर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये. लोई को परोथन से लपेटें और हल्का दबाव देते हुए, थोड़ा मोटा परांठा बेल लीजिये.

तवा गरम होने पर तवे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर इसे चिकना कर लीजिए, परांठे को सिकने के लिये तवे पर डालिये और निचली सतह से थोड़ा सिकने पर परांठे को पलट दीजिये. परांठे को दूसरी सतह पर थोड़ा सा सिकने पर पहली सतह पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और परांठे को पलट दीजिये, दूसरी सतह पर भी तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और कलछी से दबाते हुये सेकिये.
परांठे को दोनो ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. सिके परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये और सारे परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम मैकरोनी स्टफ्ड परांठे को दही या चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- बच्चे मिर्च खाना न पसन्द करें, तब बिना मिर्च के ही मेकरोनी परांठा बनायें.
- प्याज पसन्द हो तो 1 प्याज छोटी छोटी काट कर स्टफिंग में डाली जा सकती है.
4-5 परांठे के लिये
समय - 40 मिनिट
Macroni Pasta Paratha recipes - Stuffed Pasta Paratha Recipe
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thankyou once again
निशा: क्रिस्टल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी हां अवश्य.
निशा: विभुषी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
AS I HAVE OTG ,WHEN EVER I TRY BAKING I AM ALWAYS CONFUSED WHEN TO HEAT UPPER ROD AND WHEN TO HEAT LOWER RODS WHILE MAKING CAKES ,BREAD ,MUFFINS,BISCUITS ,PIZZA ETC,
PLZ CLEAR THE DOUBTS WHILE BAKING ,DO I HAVE TO SET THE OTG ON BOTH THE RODS WHILE PREHEATING THE OTG
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like your all recipe
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: निमिषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं.
Very nice recipe Nisha! I will definately try.
Mam khtti imli ki chtni kaise bnegi
निशा: कर्मजीत जी आप कच्ची इमली की चटनी बनाना चाहती है, ये बड़ी आसानी से हरे धनिये के साथ बन जाती है, हरा धनियां, पोदीना, कच्ची इमली, नमक, हरी मिर्च, जीरा और पिंच हींग, ले लीजिये. पीसो और चटनी तैयार.
Nisha madam, hi iam harpreet from ludhiana. Sab se pehle aap ko thank you so much kehna chaonga.aap ne yeh ek platform tyaar kiya jaha mere jaise log kuch nya seekh sakte hain. Aaj maine yeh macroni parantha wali reciepe try ki, realy its amazing tasteful.and specially mene aur meri wife ne isko apne bete ke liye prepare kiya. Aur usne bht khush ho ke khaya.
Thanx nisha madam, please bachon ke liye kuch aur healthy aur tasty reciepe btate rahe.
\निशा: हरप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं आपके लिये हैल्थी और टेस्टी रेसिपी बनाने की कोशिश करती रहूंगी.
hi nisha ji chicken biryani ki recipes
निशा: प्रभाकर जी, मैं सिर्फ वेजीटेरियन खाना ही बनाती हूँ.
Hi m tanu.. ur recipe r amazing... thnxx...
macroni kya hai? ese kisi aur nam se bhi jante hai kya ? Please bataye.
निशा: मीना जी,मेकरोनी एक तरह का पास्ता है.
nisha ji i loved ur dishes
thnku so much
Hello Nishaji
I like your all food items.
Can i add cheeze in stuffing?
निशा: तेजा जी, स्टफिंग में चीज मिलाया जा सकता है.
Thanks nisha ji