अचारी कद्दू - Achari Kaddu Recipes

अचार के मसाले डालकर बनाई गई अचारी कद्दू आमतौर पर पारिवारिक आयोजनों में बनाई जाती है. इसे पूरी और परांठे के साथ परोसिये, जो कद्दू पसंद नहीं करते उन्हें भी पसन्द आयेगी.
Read - Achari Kaddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Pumpkin Recipe
- कद्दू - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - ½ छोटी चम्मच
- मेथी - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ)
- सौंफ पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Achari Kaddu
कद्दू से बीज और गूदा निकाल कर आधा या पोना इंच मोटे टुकड़ों में काट कर अच्छी तरह धो लीजिए.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए, गरम तेल में मैथी दाना, सरसों के दाने और जीरा डालकर मसालों को भून लीजिए, मसाले भून जाने पर इसमें हींग , बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मसालों को थोडा़ सा भूनें.

मसाले के भून जाने पर इसमें कद्दू के टुकड़े डाल दीजिए और साथ ही नमक और लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए. अब इसमें 1/4 कप पानी डालकर कद्दू की सब्जी को ढककर 5 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें.
सब्जी को ढक्कन खोल कर चलाएं, और यदि सब्जी में पानी न हो तब थोड़ा पानी और डाला जा सकता है, सब्जी को फिर से 5 मिनिट के लिये ढककर फिर से पकने दें, और चैक कीजिये, सब्जी को हर 5 मिनिट में खोल कर चलाना और चैक करना आवश्यक होता है.
कद्दू के टुकड़े नरम हो गये हैं, तब गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए.
कद्दू की सब्जी बन चुकी है. गैस बन्द कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. कद्दू की सब्जी गरमा गरम पूरी या परांठे के साथ परोसिये और खाईये
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (9)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चारू जी, आप अगर कोई भी काम लगन और मेहनत से करते हैं तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी. धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, इसे अचार वाले मसाले डाल कर ही बनाया गया है, और अचार के मसाले की आवश्यकता नहीं है.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Respected Madam,
NAMASTE- Thanks for your contribution in the making of tasty dishes.
Madam, sometime KADDU's TEXTURE </span>is moistureless, hence it comes out very bad in taste inspite of putting all the masala coooked in the right manner.
Any remedy, please guide.... Regards
निशा: गीता जी, कद्दू को मोइस्ट बनाने के लिये थोड़ा पानी और डाला जा सकता है और आप चाहें तो गरम मसाला हटा सकते हैं, आप इसे एक बार और ट्राइ कर सकते हैं.
Nisha ji please ap ek app launch jr di jiye, bht easy accessaccess ho jyega.
Hello nishaji kya aap daily site update nahi kar ti aaj one week ka ba koi new recipies dakhi mane ma daily app ki site dakh ta hu so ple.. roz roz new racipe bana ka uplod kijiya ta ki hame app sa kuch shikh na ka mila ga
निशा: शाबिरहुसेन जी, कोशिश करते हैं कि आपके लिये रोजाना नई रेसिपी अपलोड करें लेकिन कई कारणों से एसा हो नहीं पाता.