ग्वारपाठा की सब्जी - Aloe Vera subzi - Gwarpatha Ki Subzi

📅 15 जून 2015 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 59 कमेंट ★ 3.0 (3992)


ग्वारपाठा पेट की बीमारियों के लिये और जोड़ों के दर्द के लिये बहुत फायदेमन्द है ही, ये शरीर में प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाता है. इससे हम लड्डू, हलवा तो बना ही सकते हैं लेकिन अभी प्रस्तुत है एलोवेरा सब्जी.

Read - Aloe Vera subzi - Gwarpatha Ki Subzi In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloevera Subzi

  • एलोवीरा - 2 पत्तियां
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल - 1-2 टेबल स्पून
  • हल्दी - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अमचूर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई

विधि - How to make Gwarpatha Sabji

एलोवीरा को धोकर इसके दोंनो ओर से काटें काट कर हटा दीजिये, और अब इसके छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये.

एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए. पानी में ½ छोटी चम्मच नमक और थोडी़ सी हल्दी डाल दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें एलोवीरा के टुकडे़ डाल दीजिए और 6-7 मिनिट के लिए उबलने दीजिये.

गैस बंद कर दीजिए और टुकड़ों को पानी से निकाल लीजिए. अब इन टुकड़ों को दो बार पानी से धो लीजिए (ऎसा करने से एलोवेरा का कड़वापन कम हो जाता है).

पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालकर मसाले को धीमी आंच पर थोडा़ सा भून लीजिए. मसाले में एलोवीरा के टुकडे़ डालकर इसमें नमक, सौंफ पाउडर और अमचूर डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए 3-4 मिनिट के लिए पका लीजिए.

सब्जी बनकर तैयार है, इसे किसी प्लेट में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए, एलोवेरा सब्जी़ को आप फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खा सकते हैं.

सुझाव: ये सब्जी साधारण सब्जी नहीं है, ये मेडिशनल सब्जी है, इसे खाने के साथ 4-5 टुकड़े यानि कि कम मात्रा में खाया जाता है, एलोवीरा को प्रिगनेन्ट महिला को न खिलायें, ये उनको नुकसान कर सकता है.
समय - 20 मिनट

Aloe Vera subzi - Gwarpatha Ki Subzi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (3992 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (59)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SURENDER VYAS
Subzi ko ubal kar pani na phekhe to koi nuksan to nahi hoga.
NishaMadhulika
SURENDER VYAS, sabzi ko ubal kr pani fekna pdega vrna sabji ka taste khrab ho jaega sabji ka pani jalane ke liye kafi tie lag jaega
Madhusudan Gupta
Please share recipe for Aloe-vera laddos. Thanks for such a wonderful effort.
NishaMadhulika
Madhusudan Gupta जी, मुझे जानकर बहुत अच्छा लगा की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Prem
Mem mere bete ko har month blood ki kmi ho jaati h kya use khilane se fayda hoga vese mene kilya to pet dard bnd ho gya tha uska
NishaMadhulika
प्रेम जी, माफ कीजिएगा मैं इस विषय में आपको अधिक जानकारी नहीं दे पाउंगी. आप इसके लिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लेते रहें.
Sanjay Sharma
मैडम, बताया जाता है कि एलोवेरा दो तरह का होता है एक औषधि वाला दूसरा मीठा... इस सब्जी में कौनसा वाला एलोवेरा काम में लेते हैं
balwinder
mam kiya isme onions aur lahusan vagera dal sakte hai??

निशा: बलविंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ramdayal jat
नमक हल्दी वाले पानी का क्या करना है क्या इसमें पानी नहीं डाला जाता है
निशा: रामदयाल जी, पानी को हटा देना है इसे हमने सूखा ही बनाया है.
Jyotimeghwal
Kya yh sbji dibitices me bhi gunkari hai plz fayde bhaye

निशा: ज्योती जी, ग्वारपाठा पेट की बीमारियों के लिये और जोड़ों के दर्द के लिये बहुत फायदेमन्द है ही, ये शरीर में प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाती है, और ये डायबेटिक लोंगों के लिये भी फायदेमन्द है.
सुरेन्द्र
1. कृपया बतावें, क्या ग्वार पाठा मीठा और खारा (कड़वा) अलग अलग किस्म के होते हैं, या थोडा खारापन सब में ही होता है?
2. आपके बहुत स्पष्टता से दिए गए रुचिप्रद व्यंजन विधियों के लिए आपको साधुवाद, कृपया ग्वार पाठा के अचार पर कुछ विशेष प्रकाश डालने की कृपा करें
निशा: सुरेन्द्र जी, ग्वार पाठा में खारापन तो होता ही है लेकिन कुछ प्रजातियां अधिक खारी होती हैं. आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
نور محممد
एलोविरा की तो कई किस्म हैं
किस किस्म का एलोविरा को चुनें
निशा: हल्के रंग और चौड़ी पत्तियों वाला एलोवीरा अच्छा होता है.
sunil garg
esko chilke sahit pakana hai ya chilka utar ker

निशा: सुनील जी, एलोवीरा को धोकर इसके दोंनो ओर से काटें काट कर हटा दीजिये, पूरा छिलका हटाने की जरूरत नही है.
Raj Bansh Chaubey
Please tell me whether most of the medicinal and nutritional value of the Aloe Vera would not be lost in boiling the Aloe Vera pieces with salt turmeric powder?
निशा: राज बंश जी, थोड़ी न्यूट्रीशनल वेल्यू तो कम हो सकती है, उसे प्रोपर तरीके से पकायें, कुछ न्यूट्रीशनल वेल्यू एड भी जाती हैं, हम सारी हरी सब्जियों को पका कर ही खाते हैं
kuldeep
kya Iski smell sach m bekar hoti h?

निशा: कुलदीप जी, इसमें हल्की सी महक होती ही है.
Guptas
Lovely receipe.
Can we add garlic and onion in sabzi?

निशा: गुप्ता जी, धन्यवाद. आप अपने स्वादानुसार रेसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
Chiranjeebi Dahal
आपको वहुत धन्यवाद । हम नेपालमे आपके तरीके का रेसिपी का ईस्तेमाल करते है । हमारा परिवार आपकी बडा फैन हो गये । फिर एक अच्छी आइटम के लिये फिर धन्यवाद ।

निशा: चिरन्जीबी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
SDhingra
Good recipe for our healthy

निशा: धींगरा जी, धन्यवाद.
NAMRATA SINGH
इस सब्जी से परेगनेनट महिला को किस तरह की परेशानी हो सकती है विस्तार से बताईये महरबानी से
निशा: नम्रता जी, ग्वार पाठा की तासीर गरम होती है इसलिए प्रगनेन्ट महिला के लिये नुकसान पहुंचा सकता है.
arvind
क्या एलोवेरा को छिल कर फ्राई करे या बिना छिले

निशा: अरविंद जी, एलोवीरा को धोकर इसके दोंनो ओर से काटें काट कर हटा दीजिये, और अब इसके छोटे छोटे टुकड़े काट कर इसे फ्राय करना है.
Kannu
Ye recipe bhi boht badhiya hai lekin main isey chheel kar bnati hu. Usse kadwapan bilkul bhi nahi aata.
Pehle cheel lo, fir lehsun, pyaj, adrak, namak mirch ko ghee me fry karke, masala tyar krke aloevera ka gudda dal k thoda pani dal k achhe se pka lo. Sabji boht hi swadisht banti hai...

निशा: कन्नु जी, सुझाव के लिये धन्यवाद.
reena
Hello mam I like your video always

निशा: रीना जी, धन्यवाद.
r.c pandey
Aj sabji banai h. Achi h .

निशा: रमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
R.k devaliya
Elo bera ki mandi kaha h or kaha kaha bech sakte h
संदीप
मैंने आपके बताये तरीके से सब्जी बनाई थी ,काफी देर उबलने पर भी एलोवेरा का छिलका नही गला । और कड़वापन भी नहीं गया
siya
Ye sabji pregnet mahila kyo ni kha Santi?
निशा: सिया जी, एलोबीरा बहुत गरम होता है इसलिये प्रिगनेन्ट महिला को खाने के लिये मना होता है.
ganesh lal
kitnimatra me khana he

निशा: गनेश जी, 1-2 चम्मच खाने के साथ साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं.
vali mohammad
Nisha ji Namaste me ye jan na chahta hu ke yalowera ki sabji kitni matra me khani chahiye or din me kitni bar khasakte he or uska jyus kitni matra me pi sakte he or kitne taim pi sakte he ye bataye dhanyawad
निशा: वाली जी, ये सब्जी 5-6 टुकड़े एक बार में खायें और दिन 2 बार सब्जी खा सकते हैं, एलोवीरा का जूस एक बार में 2 टेबल स्पून जूस लें दिन 1- 2 बार जूस ले सकते हैं.
deepak
kya sabji bnate time iske chike ko nikalna padta h???? aur ise ubalne ke bad kya yah utni hi gun kari rahti h ???

निशा: दीपक जी, इसके दोनो ओर से कांटे काट कर हटा दीजिये, और अब इसके छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये.
imran khan
nisha g, mere ko jodo ka dard he, me isko kese use me lu, sabji bana ke ya juice bana ke aur daily kitna us me lena he.
निशा: इमरान जी, ये दर्द में फायदामन्द होता है, इसका रोजाना ताजा जूस निकाल कर, 2 टेबल स्पून ले सकते हैं कभी सब्जी भी खा सकते हैं, इसे यूज में लाते रहें.
[email protected]
Please.ska.Gunn.bataya
anmol suthar
ekdm gar jaisa swad h nice

निशा: अनमोल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yashwant singh
Vegetable of Aloevera Is very fine, Bitter teste is a Medicinal properties, Without cleaning of salt it uses in Natural condition. I like and uses in Natural condition.People like and use it,
निशा: यशवन्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.