पालक की कढ़ी - Palak Kadhi Recipe

📅 4 जनवरी 2008 👁 3.6 लाख बार देखी गई 💬 39 कमेंट ★ 3.9 (4969)

Palak ki kadhi

पालक में आइरन और मिनरल्स बहुत अधिक मात्रा में मिलते हैं. शाम के समय या सप्ताहांत में पालक की कढ़ी (Palak ki kadhi) का कोई जबाब नहीं आईये आज पालक की कढ़ी (Spinach Curry with Yogurt Sauce) बनायें

Read - Palak Kadhi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak ki Kadhi

  • पालक - 350 ग्राम
  • बेसन - 100 ग्राम
  • दही - 100 ग्राम
  • तेल - 1 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 3 -4 ( बारीक कटी हुई )
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 चौथाई छोटी चम्मच )
  • हरा धनियां --------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Palak ki kadhi

पालक के डंठल तोड़कर साफ करलें. पालक के पत्तों को साफ पानी से 2 बार धो कर चलनी में रखें ( या थाली में रखकर तिरछा करदें ) ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाय.

अब पालक के पत्तों को चाकू या चोपिंग ब्लेड से बारीक काट लें.

दही को मथ लें, और मथे हुये दही में बेसन को घोल लें. घोल में गुठली नहीं पड़नी चाहिये. अब इस घोल में 750 ग्राम पानी डाल कर पतला घोल बना लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डालें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालें. मसाले को 1-2 बार चमचे से चलायें और अब कटा हुआ पालक इस मसाले में डाल कर चमचे से चला दें, और 1 छोटी कटोरी पानी डाल कर ढक दें. धीमी गैस पर 6-7 मिनिट तक पकने दें.

Palak ki kadhi

पालक का ढक्कन खोलें, पालक पक गया है. अब इस पालक में बेसन का घोल डालकर चमचे से चलाते हुये सब्जी को पकायें.( इस समय गैस तेज रखें ). और जब सब्जी में उबाल आ जाय तो सब्जी को चलाना बन्द कर दें, और गैस भी धीमी कर दें. सब्जी में नमक और लाल मिर्च डाल दें. अब धीमी गैस पर सब्जी को 10 मिनिट तक पकाना है, और बीच बीच में सब्जी को चलाते भी रहना है, ताकि सब्जी कढ़ाई के तले में लगे ना.

बेसन का पालक तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लें. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें, और गरमा गरम बेसन का पालक की सब्जी चपाती, नान , परांठे और चावल के साथ परोंसे और खायें.

Palak Kadhi Recipe - Spinach Kadhi Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (4969 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (39)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rama
Nisha mam awesome receipe hare sath share krte ho. Ek cheez puchna tha aapse. M jab b kadi banati hun ufan ufan k gir jati hai bahar. Iska koi upai hai aapke pas tho pls share karey

निशा: रमा जी, कढी़ में उबाल आने पर इसे धीमी आंच पर पकाएं और बीच बीच में चलाते भी रहें.
Shwet Nisha
I love u mam..U r so so so good..n ur recipes r just mind blowing n very easy to cook.I'm so thankful to you.. after my marriage I cooked so many foods just coz of u.. Really thanks.. thanks a lot!!
Now m going to cook this yummy palak kadhi..

निशा: आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
हिमांशु कुमार ओझा ,पटना
अरे वाह निशा जी, आप कमाल की खाना बनाती हैं Thank you so much...

निशा: हिमांशु जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sheena
I m regular to your website nishaji,I also follow you In fb..I learnt a lot from you thanks a tonn...

निशा: शीना जी, हमारी वेबसाईट को इतना पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Himanshu Kumar Ojha Patna
Thanks a lot of you Nisha maim.....

निशा: हिमांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Himanshu kumar ojha Patna
एकदम लॉलीपॉप खाना बनाती हैं निशा जी आप...Thanks..

निशा: हिमांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
pooja
Dahi ko mathate kaise hain?

निशा: पूजा जी, दही को मथानी से मथते हैं, या मिक्सर जार में डालकर चला कर मथा जा सकता है.
सागर कौंडल
मेंम अभी आधा घंटे पहले मैंने पालक कड़ी बनाई।
मेरी मम्मी को बहुत पसंद आई आपकी कड़ी रेसेपी।
सिम्पल है आसान है कम मेहनत है ओर न कम मिर्च ना ज़यादा। कोई भी खा लेगा बूढ़ा हो य बच्चा।
निशा: सागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sagar Koundal
क्या इस रेसेपी में हम पियज़ ओर टमाटर का प्रयोग नही कर सकते। अगर कर सकते है तो किस तरह
निशा: सागर जी, अवश्य, एक बारीक कटी प्याज और 4 कली लहसन की बारीक कटी, जीरा भूनने के बाद भूनें और बाकी इसी तरह से बनायें.
Sagar Koundal
मैं ये पूछना चाहता हूँ। कितना धहीं मैं। कितना बेसन मिलना है।?

निशा: सागर जी, बेसन - 100 ग्राम और दही - 100 ग्राम लेना है.
Kishan Kumar pradhan
Very tasty recipes

निशा: किशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nishant gupta
Thank for this nisha

निशा: निशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

aditya
mam isme palak ki jagah chane ka use kar sakte h if yes than kitni quantity honi chahiye
निशा: आदित्य जी, पालक की कढ़ी में पालका आवश्यक है.
kavita
very nice recipe kyun ki har baar yehi sochna padta hai ki aaj kya banaye yeh ek achha solution hai thank you

निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amrita sharma
Maine kisi ke ghar par palak kadhi me palak ke sath rice bhi dale hue khaye the kya hum isme rice dal skte hai

निशा: आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Ankita
Nisha mam...
kadi me nimbu dal skte h?

निशा: अंकिता जी, कढी तो वैसे ही खट्टी होती है आप उसमें नींबू क्यों डालना चाहती हैं.
Rachna

Very tasty recepie


 

mamta dhakarwal
Nisha ji kya hum kadhi me nagori methi nahi dal sakte kya
निशा: ममता जी हां आप मेथी भी इसमें डाल सकती हैं.
pritam
thankx dfghdghdgdfgdfgdfgg
yogita
I am very impressed with ur recipes....
निशा: योगिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonia Chauhan
Nisha ji aapki website bahut achhi he or es se bhi jyada accha aapke recipe batane ka tarika he, its really very nice.

Mujhe aapse ye puchna he ki jo aap CUP naap ke liye batati hain uska size normal Tea Cup he ya alag.
sakshi
nisha ji...ye btayiye isme pakodi nhi pedegi

plz...reply
swapna
I just love ur all recipies.....
U r such a very good cook, n presenter too.
U r d 1 whom i always refer for my cooking,
just fan of u n ur dishes
निशा: स्वपना जी बहुत बहुत धन्यवाद.
seema
firstly thanks to u.plz tell me kya curd ki jagah hum mattha use kr sakte hai palk ki kadhi bnane me
निशा: सीमा, जी हां अवश्य, दही को मथकर हम मठ्ठा ही बनाते हैं.
sangeeta
nisha ji, i am regular user of your site, now i m perfect to make vegetarian food, why don't you start website for non vegetarian food..
निशा: संगीता, मैं वेजिटेरियन हूँ, मुझे वेजिटेरियन खाने ही आते हैं.
simran gupta
Ur dish is very delicious and tasty.
poonam
nisha ji kya kadi main aur sabjiyon ki tarah garam masala nahi dalte,aur kyon nahi dalte pls meri uljhan suljha dijiye....



































निशा:
पूनम, कढ़ी में गरम मसाला डालने की आवश्यकता नहीं है, कढ़ी में लाल मिर्च और हरी मिर्च का फ्लेवर ही ज्यादा अच्छा लगता है.






























































savita
your programme is very nice and i want to learn to cook mathi kadhi
sapna
Dear Mam. thanks to more testy recipe...
mam please send me veg munchurian recipe....
manushradha
mujhe e recipe bahuth acchha laga mera beta palak pasand nai karta lekin e kadi ko pasand se khaya thank u so much