पालक की कढ़ी - Palak Kadhi Recipe

पालक में आइरन और मिनरल्स बहुत अधिक मात्रा में मिलते हैं. शाम के समय या सप्ताहांत में पालक की कढ़ी (Palak ki kadhi) का कोई जबाब नहीं आईये आज पालक की कढ़ी (Spinach Curry with Yogurt Sauce) बनायें
Read - Palak Kadhi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak ki Kadhi
- पालक - 350 ग्राम
- बेसन - 100 ग्राम
- दही - 100 ग्राम
- तेल - 1 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 3 -4 ( बारीक कटी हुई )
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 चौथाई छोटी चम्मच )
- हरा धनियां --------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Palak ki kadhi
पालक के डंठल तोड़कर साफ करलें. पालक के पत्तों को साफ पानी से 2 बार धो कर चलनी में रखें ( या थाली में रखकर तिरछा करदें ) ताकि उसका अतिरिक्त पानी निकल जाय.
अब पालक के पत्तों को चाकू या चोपिंग ब्लेड से बारीक काट लें.
दही को मथ लें, और मथे हुये दही में बेसन को घोल लें. घोल में गुठली नहीं पड़नी चाहिये. अब इस घोल में 750 ग्राम पानी डाल कर पतला घोल बना लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डालें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालें. मसाले को 1-2 बार चमचे से चलायें और अब कटा हुआ पालक इस मसाले में डाल कर चमचे से चला दें, और 1 छोटी कटोरी पानी डाल कर ढक दें. धीमी गैस पर 6-7 मिनिट तक पकने दें.

पालक का ढक्कन खोलें, पालक पक गया है. अब इस पालक में बेसन का घोल डालकर चमचे से चलाते हुये सब्जी को पकायें.( इस समय गैस तेज रखें ). और जब सब्जी में उबाल आ जाय तो सब्जी को चलाना बन्द कर दें, और गैस भी धीमी कर दें. सब्जी में नमक और लाल मिर्च डाल दें. अब धीमी गैस पर सब्जी को 10 मिनिट तक पकाना है, और बीच बीच में सब्जी को चलाते भी रहना है, ताकि सब्जी कढ़ाई के तले में लगे ना.
बेसन का पालक तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लें. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजायें, और गरमा गरम बेसन का पालक की सब्जी चपाती, नान , परांठे और चावल के साथ परोंसे और खायें.
कमेंट (39)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रमा जी, कढी़ में उबाल आने पर इसे धीमी आंच पर पकाएं और बीच बीच में चलाते भी रहें.
Now m going to cook this yummy palak kadhi..
निशा: आपके प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमांशु जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीना जी, हमारी वेबसाईट को इतना पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमांशु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, दही को मथानी से मथते हैं, या मिक्सर जार में डालकर चला कर मथा जा सकता है.
मेरी मम्मी को बहुत पसंद आई आपकी कड़ी रेसेपी।
सिम्पल है आसान है कम मेहनत है ओर न कम मिर्च ना ज़यादा। कोई भी खा लेगा बूढ़ा हो य बच्चा।
निशा: सागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सागर जी, अवश्य, एक बारीक कटी प्याज और 4 कली लहसन की बारीक कटी, जीरा भूनने के बाद भूनें और बाकी इसी तरह से बनायें.
निशा: सागर जी, बेसन - 100 ग्राम और दही - 100 ग्राम लेना है.
निशा: किशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदित्य जी, पालक की कढ़ी में पालका आवश्यक है.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
kadi me nimbu dal skte h?
निशा: अंकिता जी, कढी तो वैसे ही खट्टी होती है आप उसमें नींबू क्यों डालना चाहती हैं.
Very tasty recepie
निशा: ममता जी हां आप मेथी भी इसमें डाल सकती हैं.
निशा: योगिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe aapse ye puchna he ki jo aap CUP naap ke liye batati hain uska size normal Tea Cup he ya alag.
plz...reply
U r such a very good cook, n presenter too.
U r d 1 whom i always refer for my cooking,
just fan of u n ur dishes
निशा: स्वपना जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, जी हां अवश्य, दही को मथकर हम मठ्ठा ही बनाते हैं.
निशा: संगीता, मैं वेजिटेरियन हूँ, मुझे वेजिटेरियन खाने ही आते हैं.
निशा: पूनम, कढ़ी में गरम मसाला डालने की आवश्यकता नहीं है, कढ़ी में लाल मिर्च और हरी मिर्च का फ्लेवर ही ज्यादा अच्छा लगता है.
mam please send me veg munchurian recipe....