आम पन्ना कंसन्ट्रेट - Aam Ka Panna Concentrate - Mango Panna Concentrated recipe

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिये आम का पना बहुत ही ठंडक देने वाला होता है. अगर बार बार पना बनाना पसंद नहीं हो तो हम आम के पना का कन्सन्ट्रेट शरबत भी बना सकते हैं.
Read - Aam Ka Panna Concentrate - Mango Panna Concentrated recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Panna Concentrated
- कच्चे आम - 500 ग्राम
- चीनी - 500 ग्राम
- पुदीना के पत्ते - 1 कप
- मीठी तुलसी के पत्ते - ½ कप (यदि आप चाहें)
- नमक - 2 छोटे चम्मच
- काला नमक - 2 छोटे चम्मच
- भूना जीरा - 4 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - 1- 2 छोटे चम्मच
- छोटी इलायची - 7-8
- अदरक - 1 इंच टुकडा़
विधि - How to make Aam Ka Panna Concentrate
आम को धोकर छीलकर उसका पल्प निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
एक बडा़ बर्तन लीजिए इसमें आम के टुकड़े, कटा हुआ अदरक, इलायची, काली मिर्च और आधा कप पानी डालकर ढककर के पकने के लिए रख दीजिए.
आम के पल्प में उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट मध्यम आंच पर पकने दीजिए. आम को चैक कीजिए. आम का पल्प नरम हो गया है, पक चुका है गैस बंद कर दीजिए. पल्प को प्याले में निकाल लीजिए.
बर्तन में चीनी और 1 कप पानी मिलाकर, चाशनी बनाने के लिए रख दीजिए. धीमी आंच पर चीनी को पानी में घुलने तक पकाएं.

मिक्सर जार में पुदीने के पत्ते, तुलसी के पत्ते, आम का पल्प, जीरा, सादा नमक, काला नमक डालकर पेस्ट बना लीजिए. अब इस पेस्ट को चाशनी में डालकर पका लीजिए. चाशनी को चैक करें अगर चाशनी चिपकने लग गई है तो पन्ना बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए.
आम के पन्ना को ठंडा होने दीजिए, ठंडा होने पर पन्ना को छान लीजिए. छानने पर बचा हुआ मोटा मसाला फिर से एक बार मिक्सर में डाल कर पिस लीजिए और छान कर इसे पन्ना में डाल दीजिए.
आम पन्ना बनकर तैयार है, इसे बोतल में भरकर रख दीजिए और जब भी आपका मन आम पन्ना पीने का करे तो गिलास में 2-3 टेबल स्पून आम पन्ना डालकर पानी और बर्फ मिलाकर आम पन्ना तैयार कर लीजिए. आम पन्ना फ्रिज में रख कर के 2-3 महीनों तक आराम से उपयोग में लाया जा सकता है. अगर आप इसे
बाहर रखना चाहते हैं तो इसमें सोडियम बेंजोएट की 1 छोटी चम्मच को पना में डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए, इसके बाद इसे बाहर ही रखकर 5-6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
- 15-20 गिलास आम पना बनाने के लिये
- समय 40 मिनट
कमेंट (29)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine Aam ka concentrate panna banya Hai bahut achha ban giya Hai ,but mujhe preserve krna ka samj nhi aa rha
Kiya Nimmo ka phool de bh preserve kr site hai or Kaise please help me.
निशा: शैफाली जी, इसे हल्का सा पतला कर लीजिए और चीनी की मात्रा बढा़नी ही पड़ेगी तभी खटास कम होगी.
Aaj meine isi tarha Aam Pannna bnane hai. But jis tarha apne ek tar dikhaya hai waisa nahi dikha mujhe..but mixture ache se mil gaya hai. Is k liye kya karu? Kya ye hona zaruri hai?
Pls reply soon
Thanks
Aanchal
निशा: आंचल जी, पना गाढ़ा कन्सनट्रेट यानी कि गाढ़ा बना होना चाहिये, पना को फ्रिज में रख कर यूज करें, इसे आप लम्बे समय तक यूज कर सकती हैं.
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिश जी, आम को उबाला गया है.
निशा: रेनू जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिए, धन्यवाद.
निशा: कृतिका जी, मीठी तुलसी स्वास्थ्यवर्धक होती है और इसे कई प्रकार की रैसिपी बनाने में उपयोग किया जाता है. ये घर के बगीचों में उगी रहती है.
निशा: रेखा जी, कच्चे आम का गुड़ाम्बा मीन्स मीठा अचार, आम का मीठा अचार मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, इसे गुड़ और चीनी दोंनों से बना सकते हैं.
Mujhe kewal aam ka pana khatta or namkeen pasand hai..agar aam ka pana concentrate kewal namkeen wala bnana ho to kaise bnayenge. .
निशा: स्मिता जी, नमकीन पना इसी तरह बनायेंगे, आप इसमें से सिर्फ चीनी हटा दीजिये.
इसमें इलायची कौन सी डालनी है ।
निशा: सुनीता जी, छोटी इलाइची डालनी है.
I have see your all recipes.
Your website is very nice & easy to cook any recipes make quickly understanding
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: भूमिका जी, जी बना सकते हैं.
Can we substitute sugar with jaggery (gud)? If yes, what will be the process?
Regards
निशा:देव जिस तरह से चीनी को घोला है बिलकुल उसी तरह से गुड़ भी घोला जा सकता है.
Vry nice recipe
निशा: अंजू, आप एक बार बनाना शुरू कीजिये, कुछ समय बाद सब कुछ आपको एकदम आसान लगेगा.
Khane mai istemal karne ke liyetaza gulab ki pattiyan kahan milengi, yehi bata dijiye.
Thanks
निशा: नूर जी, जिन्जर डालना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है,आप बिना जिंजर के पना बनाइये, बहुत अच्छा बनेगा.
निशा: पल्लवी जी, आइसक्रीम में क्रीम नहीं यानी कि पानी की मात्रा अधिक है, इस वजह से ये सोफ्ट नहीं होती.
ye sodiam benjoeit citric acid hai ?
Ise daalne ke baad v freeze me rakha ja sakta hai kya ?