टिन्डे टमाटर की सब्जी - Tinda Masala Recipe - Tinda With Tomato Recipes

टिन्डे की सब्जी हम कई तरह से बना चुके हैं. आज हम टिन्डे तो टमाटर के मसाले में मिला कर बना रहे हैं. टिन्डे को टमाटर के साथ पकने में देर लगती है इसलिये हम टिन्डे और टमाटर को दो अलग अलग पैन में पकाकर मिलायेंगे.
Read - Tinda Masala Recipe - Tinda With Tomato Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tinda Masala recipe
- टिन्डे - 10 ( 500 ग्राम)
- टमाटर - 3 (200 ग्राम)
- अदरक - ½ इंच टुकडा़
- हरी मिर्च - 1 या 2
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Tinda Masala with Tomato
टिन्डों को अच्छे से धोकर सुखाकर छील कर तैयार कर लीजिए. एक टिन्डे के 7-8 टुकड़े करते हुए, लम्बे टुकड़े करते हुये, सारे टिन्डे काट कर तैयार कर लीजिए.
टमाटर-हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिए.
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में 1/4 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 हींग, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी डालकर, टिन्डे और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर मिला दीजिए, अब 1/4 कप पानी डालकर, ढककर, 5 मिनिट तक धीमी और मीडियम आग पर पकने दीजिए. टिन्डों को चैक कीजिए और फिर से ढककर के पकने दीजिए.

मसाला तैयार कीजिए
दूसरे पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें टमाटर-हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डालकर, मिलाइये, लाल मिर्च पाउडर और बचा हुआ नमक डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाला भूनकर तैयार है इसमें ½ कप पानी डालकर मिला लीजिए.
इतनी देर में टिन्डे पककर तैयार हो गये हैं, चैक कीजिये, टिन्डे नरम हो गये हैं, इन्हें मसाले में डालकर अच्छे से मिला लीजिए, हरा धनिया डालकर, मिला दीजिए और सब्जी को ढककर के 3-4 मिनिट पकने दीजिए.
सब्जी बनकर तैयार है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनिया ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम टिन्डे टमाटर की सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
- 4 सदस्यों के लिये
समय 25 मिनट
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: कादंबरी जी, हमारी रेसिपीज़ को इतना अधिक पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नुपुर जी, मोटी सौंफ पीस लीजिए.
निशा: फोरम जी, धन्यवाद.
निशा: जसवीर जी, आप सब्जी को कल्छी से चलाते हुए मसाले मिक्स कीजिए, अच्छे से मिक्स होंगे.
I added cream at the end.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भागवत जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकते हैं.
निशा: हरजी जी, बिलकुल डल सकते हैं.
निशा: उर्वा जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: जी बिलकुल, आप अपने स्वादानुसार रेसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
hum Bharwa tinde banate hai wo bhi bhot ache bante h aap bhi try kre
masala banane ke liye - namak, lal mirch, dhaniya powder, anchoor, haldi le kar ache se mil ale
tindo ko chee kr chera laga le fr usme masala bhar le
karadi me tel garam kre isme bhareek kate pyaj daal kar bhune , brown hone pr tamatar daal de ache se bhunne ke baada isme masala bhare huye tinde dale or 2 spoons pani daal kr dhak de .
thodi hi der me tinde tyar ho jayenge .... alag se masala dalne ki jrurat ni padegijo tindo me bhara h utna hi kafi h
hare dhaniye se garnish kare or prose
tinde me agar dahe milaye to
TNKS MAM YR WITHOUT ONION AND GARLIC RECIPES ARE WONDERFUL FOR PEOPLE JUST LIKE US WHO DO NOT TAKE THESE THINGS YR RECUPES R SO EASY AND QUICK SO THAT WE CAN MAKE THEM SO EFFORTLESSELY TNKS ONCE AGAIN R U ARRANGING CLLASES TO LEARN IS SO HOW WE CAN JOIN U WE R IN WEST DELHI NEAR PALAM
निशा: मीना जी, मेरी कोई क्लास नहीं होती, मेरे वीडियो देखकर रेसिपीज सीख सकती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice Recipe
pahle to mujhe ye bataiye ki aap mern questions ka reply kabhi
kyon nhi karti?
and second ki ye tinda hota kya hai i don't know maine ise kabhi nhi dekha hai:-)