मखाने का रायता - Makhana Raita / Puffed Lotus seeds Raita

फूले हुये मखाने (Puffed lotus seeds) से पाग, स्नेक्स और कई तरह की सब्जियां बनाई जाती है. आज हम फूले हुये मखाने (Puffed lotus seeds) को भून कर बनाया जाने वाला मखाने का रायता बनायेंगे. भुने मखाने दही में थोड़ी देर रहने के बाद यह रायता कदम अलग स्वाद में खास तरह की पकौड़ी की तरह लगता है.
Read - Makhana Raita / Puffed Lotus seeds Raita Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Phool Makhana Raita
- दही - 2 कप (500 ग्राम)
- मखाने - 1 कप (20 ग्राम)
- पुदीना के पत्ते - 10-12
- जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच (भूना हुआ)
- काला नमक - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Makhana Raita
दही को फैंट कर तैयार कर लीजिए. हरी मिर्च को बीज हटाकर, बारीक काट लीजिए. पुदीने के पत्तों को भी बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.

पैन को गरम करने के लिए रखें, इसमें मखाने डालकर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर चेंज होने तक भून लीजिए. मखाने 2-3 मिनट में भून कर तैयार हो जाते हैं.
दही में भूना हुआ जीरा, काला नमक, सादा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, पोदीना के पत्ते, चीनी और भूने हुए मखाने डालकर अच्छे से मिला दीजिए.
लगभग 15-20 मिनिट बाद मखाने दही को अपने में सोख कर नरम हो जाते हैं, ठंडा ठंडा मखाने का रायता बनकर तैयार है. आप इसे खाइये और सर्व कीजिए.
सुझाव:
रायते के लिये हमेशा ताजा दही यूज कीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 5 मिनट
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंशिका जी, धन्यवाद और रायता कैसा बना बताईयेगा जरूर.
निशा: यशी जी, परेशान न हो आप लगन और मेहनत द्वारा खाना बनाते रहें अपको इसमें सफलता जरूर मिलेगी.
निशा: लता जी, पापड़ खार एक प्रकार का क्षारीय नमक है, इसे पापड़ बनाने में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पापड़ सिकने पर क्रिस्पी और बड़े बने और साथ ही साथ ये पापड़ की शेल्फ लाइफ भी बढ़ाता है.
makhana raita maine banaya bht achcha bana . Thanks for it mam.
निशा: अनामिका जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दीन दयाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: केश्व जी, हाँ अवश्य ले सकते हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, मैं जल्द ही इसे बनाऊंगी.
निशा: कुसुम जी, दही में भूना हुआ जीरा, काला नमक, सादा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, पोदीना के पत्ते, चीनी और भूने हुए मखाने डालकर अच्छे से मिला दीजिए.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमन जी,मखाना ये lotus seeds हैं, ये यूज किये हैं.
निशा: रमन जी, मखाना ( lotus seeds) हैं.
Its too yummy mam.......luv u
@@@#####@@@@@lol
Hi maam,
Apki sari recipes bht achi hoti hai.. apka yeast free pizza maine try kia bt maam uska base bht sakt means hard ho gya microwave me bnane k bad bhi wo softness nai ayi usme... maam plz btaye ki aisa q hua... plz rply
निशा: तनुजा जी, पिज्जा बेस माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड या ओवन में बनाया जाता है, माइक्रोवेव करने से ये हार्ड ही बनेगा.