चीज़ दोसा - Cheese Dosa Recipe, Veggie cheese dosa

गर्मागर्म दोसा के अन्दर चीज की स्टफिंग से बने इस दोसा का स्वाद बच्चे और बड़े सभी को बेहद पसंद आता है. इसे हम टिफिन या लंचबॉक्स में भी रख सकते हैं.
Read: Cheese dosa recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheese Dosa
- दोसा बैटर - 2 कप
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- मोजेरीला चीज़ - 2x2 इंच का टूकड़ा
- मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- टमाटर की चटानी - ½ कप
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
- स्वीट कॉर्न के दाने - ½ कप
- मशरूम - ½ कप (बारीक कटे हुए)
- धनियां - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- चाट मसाला - ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच ताजा क्रस्ड
विधि - How to make mozzarella cheese dosa
दोसे के लिए स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिए. पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें अदरक का पेस्ट, स्वीट कॉर्न, शिमला मिर्च, मशरूम, चाट मसाला, नमक, धनियां पाउडर, काली मिर्च डालकर सब्जियों को थोडा़ सा भून लीजिए. 1 मिनिट के लिए ढककर क्रन्ची रहने तक पका लीजिए. गैस बंद कर दीजिए और स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए.

दोसा के बैटर में 1/2 छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गैस पर रखिये, हल्का गरम कीजिये और तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, मिश्रण से 2 चमचा घोल लेकर तवे पर डालिये और एक जैसा गोल गोल करते हुये पतला-पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये.
अब दोसे के ऊपर थोडा़ सा मक्खन डालिये और चारों ओर लगा दीजिये, अब 2-3 छोटी चम्मच टमाटर की चटनी डालिये और चारों ओर पतला फैला दीजिए. 2- 3 टेबल स्फून स्टफिंग को आधे दोसे के ऊपर फैला दीजिए और चीज़ को स्टफिंग के ऊपर कद्दूकस करते हुये डालिये.

अब इसे फोल्ड कीजिए और दोनों ओर से अच्छा गोल्डन ब्राउन सिकने तक सेकिये. तैयार चीज दोसे को प्लेट में निकाल लीजिए. बाकी के दोसा भी इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिए.
चीज दोसा गरमा गरम सर्व कीजिये, मेल्टेड चीज बहुत अच्छा लगता है. दोसे में 4-5 कट के निशान लगाकर सर्व किया जाय तो इसे खाने में आसानी होती है.
चीज़ दोसा को आप नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या मूंगफली की चटनी किसी के भी साथ परोस सकते हैं.
सुझाव:
दोसा फैलाते समय तवा कम गरम हो तो दोसा अच्छी तरह फैलाया जा सकता है.
Cheese Dosa Recipe, Veggie cheese dosa Recipe Video in Hindi
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी, एगलैस केक बनाने के लिये हम कनडेन्स्ड मिल्क यूज करते हैं, आप इसे नहीं यूज करना चाहती तो क्रीम, मलाई या मिल्क पाउडर यूज कर सकती हैं, फ्लेक्स सीड पाउडर डाल कर भी केक बना सकते हैं.
nisha jii aapki recipes bahot acchi hoti hai
निशा: रोजी़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam ye dosa beter kya hai ?
Anty muje raice bowl ki recipe jankr use banana tha
mai kai dafa aapke is new page par answer poochi hoon aur aapki dish ke liye acche comments bhi diye like rava uttapam,tinde tamatar ki sabji etc. magar aap kabhi reply nhi karti.why?kya mujhse koi galti hui hai?agar hui ho to forgive me plz.:-)
निशा: जी अवश्य आप नहीं डालना चाहते हैं, तो न डालें,स्टफिंग आप अपने पसन्द के अनुसार ले सकते हैं.
search button thik se kam nhi kar rha. Recipes nhi show hote. kabhi kabhi to kuch aur search karo aur kuch aur khulta hai. Plz chek it mam.
Website ka new look bhot acha hai. The color combination is too good. Looking very, very beautiful.
निशा: अनुराधा जी, स्वीट कार्न, सब्जी वालों के पास मिल जाता है, और फ्रोजन स्वीत कार्न सफल पर मिल जाता है.
Actualy mam i like cheese very much so plz could u post recepies with cheese....
Thank u sooo much... Love u Mam
निशा: अनुराधा जी,मैं चीज से और भी रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मनप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Looking tempting