मेन्गो पल्प - How to Freeze Mangoes ? How To Freeze Mango Puree ?

आम से बहुत सारी चीजें बनाई जाती है, लेकिन हम इन्हैं आम के मौसम में यानि कि 2-3 महिने, जब तक आम बाजार मिल रहे हैं, तब तक ही बना पाते है. आम के मौसम में आम का पल्प बनाकर फ्रीजर में रख लिया जाय तब हम आम के इस स्वाद को आम के अगला सीजन आने तक प्रयोग कर सकते हैं. आम का पल्प बनाने के लिये अपनी पसन्द वाली वैरायटी के आम ले सकते हैं, अगर पल्प में रेशे हो तो पल्प को छान कर रखा जा सकता है.
Read - How to Freeze Mangoes ? How To Freeze Mango Puree ? In English
आवश्यक सामग्री
- पके हुये आम -1 किग्रा (4-5 मीडियम आकार के आम)
विधि - How to Make Mango Puree
आम को धोकर सुखा लीजिये. एक आम उठाइये, छीलिये और पल्प को एक - डेड़ इंच के टुकड़ों में काट लीजिये, गुठली को हटा दीजिये. सारे आम के गूदे को काट कर तैयार कर लीजिये.

कटे हुये आम के टुकड़ों को मिक्सर ग्राइन्डर में डालिये और बारीक पीस लीजिये. आम की प्यूरी तैयार है. तैयार प्यूरी या पल्प को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर, फ्रीजर में रख दीजिये.
जब भी आपको आम के पल्प से कुछ बनाना हो फ्रीजर से पल्प का कन्टेनर निकालिये और 2-3 मिनट के बाद, पल्प हल्का सा सोफ्ट हो तब चाकू या चमचे से काट कर जितना पल्प चाहिये उतना निकाल लीजिये और यूज कीजिए. बचे हुये पल्प को तुरन्त ही फ्रीजर में बापस रख दीजिये और जब भी आपको पल्प चाहिये इसे निकालते रहिये. इस आम के पल्प को आम का दूसरा सीजन आने तक यूज किया जा सकता है.
सुझाव:
पल्प को बनाने के बाद तुरन्त फ्रीजर में रखें और निकालते समय पूरा ध्यान रखें कि पल्प 3-4 मिनट से ज्यादा बाहर न रहे. अगर पल्प ज्यादा देर बाहर रहा तो वह मेल्ट हो जायेगा, और बार बार मेल्ट होने की वजह से उसका स्वाद खराब हो सकता है. पल्प को छोटे छोटे कन्टेनर में भरकर भी रखा जा सकता है, एक बार में एक कन्टेनर का पल्प यूज कर सकते हैं.
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अशोक जी, उसमें चीनी और एसीटिक एसिड मिलाकर रखा जा सकता है.
निशा: रूपा जी, आम के पल्प को ही प्रजर्व किया जा सकता है.
निशा: अदिति जी, इसमें सिट्रिक एसिड होने के कारण इसे दूध में यूज नही किया जा सकता. इससे दूध फट जाएगा. सोलिड मिल्क मिल्क पाउडर जैसा ही होता है. दूध से पानी पूरी तरह सुखाकर बचे हुए पाउडर को सोलिड मिल्क कहते हैं.
मेम बाजार में जो पल्प मिलता है उसको वो एक निश्चित टेम्प्रेचर पर गर्म करके फिर डिब्बे में भरते है एंव वो साथ में कुछ केमिकल भी यूज़ करते है।
वो कोनसा केमिकल यूज़ करते है और कितनी मात्रा में करते है कृपया बतायेगे।
निशा: सुशील जी, बाजार वाला मेन्गो पल्प बाहर रखकर यूज किया जा सकता है, उसमें प्रिजरवेटिव डाले जाते हैं, सोडियम बेन्जोएट और एसीटिक एसिट ये प्रिजरवेटिव खाने की चीजों को प्रिजर्व करने के लिये यूज किये जाते हैं. 1 लीटर पल्प में 2 छोटे चम्मच प्रिजरवेटिव के यूज किये जाते हैं.
ट्
mam i like all of your receipe. they r easy to make. May i please have receipe of veg. nargisi kofta. thanx
निशा: जयश्री जी, 25 लोंगो के लिये 2.5-3 किग्रा. आटे की बाटी बनायें और 1 किग्रा आटे की बाटी चूरमा बनायें, बाटी चूरमा की रेसिपी मेरे वेबसाइट और वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
,
Nisa mam thanku,.. mai apke website se bhahut sare racipi dekhi aur banai bhi, mam mughe apka website bahut acha lagta hain... mam apse request hain maida suji ka khurma kaise banaye please btaiye?????
निशा: काजल जी,बहुत बहुत धन्यवाद. खुर्मी बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर खुर्मी लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
thankx mam..maine aapki website se bahut kuch banana seekha hai...mango pulp ke liye thanx....
निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I would request you to please let me know how to prepair raw papita in various ways? I have learnt that raw papita vegetable has very good medicinal benifits,
Thank you
निशा: अर्जुन जी, वेबसाइट और चैनल पर कच्चे पपीते की सब्जी और परांठे की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: जब्बरसिकदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, वेबसाइट और चैनल पर हरे मटर के दाने को प्रजर्व करने का तरीका बताया गया है, सर्च बटन पर how to preserve green pea लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: कामना जी, पल्प बिना पकाये ही रखा जाता है, पल्प को फ्रिजर में रखा जाता है, ये खराब नहीं होता, आप जब भी यूज करेंगे ताजा आम का स्वाद देगा.
निशा: लावन्या जी, आप मेन्गो पल्प को दूसरे सीजन के आने तक यूज कर सकते हैं.
निशा: जूई जी हां एसा कर सकते हैं, लेकिन आप पल्प को बहुत देर तक बाहर न रहने दें.
निशा: नाग जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहिनी जी, अभी हमने ये पल्प प्रिजर्व कर लिया है, इसमें आप चाहें तो थोड़ी सी चीनी डाल सकते हैं, तब आप इसे कभी निकाल कर खाइये, बहुत अच्छा लगेगा, और चीनी नहीं डाल रहे हैं तो जब आप इससे शर्बत या शेक बनाये तब आप शुगर डालकर यूज कीजिये.
निशा: शुचि जी, अगर लाइट 1-2 घंटे के लिये जाती है तब हमारा फ्रीजर मेन्टेन रहता है लेकिन अगर लाइट पूरे दिन के लिये चली जाय तो चीजें खराब हो जाय्रेंगी, और पल्प भी खराब हो जायेगा.