कच्चे आम की कढ़ी - Raw Mango Kadhi recipe - Aamjhor Recipe - Kairi ki Kadhi

कच्चे आम से बनी हुई कढी का स्वाद दही मिलाकर बनी की कढी से अलग होता है. आमतौर पर इसमें पकौडे नहीं डाले जाते बल्कि छोटे छोटे टुकडे में कटे अमिया होती है.
Read - Raw Mango Kadhi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kairi ki Kadhi
- बेसन - आधा कप
- कच्चा आम - 1 मीडियम आकार का (150 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2
- करी पत्ता - 10-12
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Aamjhor or Kairi ki Kadhi
सबसे पहले आम को छील कर गूदा निकाल लीजिये और इसे छोटा छोटा काट लीजिये. पैन जिसमें कढ़ी बनानी है उसमें आधा तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर आधा जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर भी डाल दीजिये, अब कटा हुआ आम डाल दीजिये, हरी मिर्च को बीच से लम्बाई में काट कर डाल दीजिये, मसाले को थोड़ा सा भून कर, 1 कप पानी डाल कर ढककर आम के टुकड़ों को धींमी आग पर नरम होने तक पकने दीजिये.

जब तक आम के टुकड़े पककर तैयार होते हैं, तब तक बेसन का घोल बनाकर तैयार कर लीजिये. बेसन को किसी बड़े प्याले में डालिये और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, और अब 3 कप पानी मिला कर बेसन को अच्छी तरह पानी में घोल लीजिये, बेसन का घोल तैयार है.
4 मिनिट बाद आम के टुकड़ों को खोल कर, चमचे से दबाकर चैक कीजिये, आम के टुकड़े नरम हो गये हैं वे आसानी से दब रहे हैं. पके हुये आम के टुकड़ों में बेसन का घोल डालिये और चमचे से चलाते हुये कढ़ी को को तब तक पकाइये जब तक कि कढ़ी में उबाल न आ जाय, गैस तेज रख लीजिये. कढ़ी में उबाल आने के बाद, नमक और आधी लाल मिर्च डाल दीजिये और 8-10 मिनिट तक धींमी आग पर कढ़ी को पकने दीजिये, कढ़ी में हल्का हल्का उबाल आता रहे, कढ़ी को हर 2 मिनिट में चमचे से चलाते रहिये. कढ़ी बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये, और कढ़ी में एक बार फिर से तढ़का लगाइये.
छोटे पैन में बचा हुआ तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर जीरा डालिये, जीरा भूनने के बाद, हींग डाल दीजिये, करी पत्ता को बारीक काट कर डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और अब लाल मिर्च डाल दीजिये. तड़का को कढ़ी के ऊपर डालिये. बहुत ही स्वादिष्ट कच्चे आम की कढ़ी तैयार है.
कच्चे आम की कढ़ी को चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव :
अगर आप कढ़ी में पकोड़े डालना चाहें तो पकोड़े तल कर कढ़ी में उबाल आने पर डाल सकते हैं और कढ़ी को इसी तरह पका लीजिये.
कमेंट (8)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, जानकर बेहद प्रसन्नता हुई. अपना अनुभव साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam kafi achi Recipee hai, aapki wjah se khane ka swad badh jata hai
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bilkul khana pasand nahi karti 4-5 aacchi recipy batay
निशा: नरेश जी, वेबसाइट पर शिशुयों के लिये आहार आर्टीकल है, उसमें बेबी के लिये हमने बहुत सारे खाने सुझाये हैं, प्लीज आप उस आर्टीकल को पढ़ लीजिये,आपको बेबी के लिये खाना तैयार करने में काफी मदद मिलेगी.