अचारी पनीर करी - Paneer Achaari Recipe

अगर आपको अचार का खास स्वाद पसंद है तो अचार के मसालों की महक और स्वाद से बना अचारी पनीर करी जरूर बना कर देखिये.
Read - Paneer Achaari Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Achaari Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 3 (150 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- मेथी दाना - ¼ छोटी चम्मच
- सरसों के दाने - ½ छोटी चम्मच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- सौंफ - 1 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- क्रीम - ½ कप
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How To Make Achari Paneer
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोकर, बड़ा बड़ा काट लीजिए, मिक्सर जार में डालिये और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
पैन गरम करके इसमें मेथी दाना, सरसों के दाने और जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए. मसालों के ठंडा होने पर मिक्सी जार में डालिये सौंफ पाउडर या साबुत सोंफ और धनियां पाउडर या साबुत धनियां डाल कर सभी को हल्का दरदरा पीस लीजिए.
अचारी पनीर ग्रेवी - Achari Paneer Gravy
पैन गरम कीजिये, तेल डालिये, तेल गरम होने पर हींग, हल्दी पाउडर और पिसे हुए दरदरे मसाले डालकर हल्का सा भून लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले पर से तेल अलग होते न दिखाई देने लगे.
जब तक मसाला भूनता है तब तक पनीर को 1-1 इंच के टुकडो़ं में काट कर तैयार कर लीजिए.
मसाले से तेल अलग होने पर, क्रीम डाल कर, चलाते हुये 2-3 मिनट भून लीजिए.

मसाला भून जाने पर, आधा कप पानी, नमक और गरम मसाला डाल दीजिये और थोडा सा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद 2-3 मिनट और उबलने दीजिये, अब पनीर के टुकडे़ डाल दीजिए और ढककर 2 मिनट पकने दीजिए.
अचारी पनीर बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए, अचारी पनीर सब्जी को चपाती परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- अचारी पनीर ग्रेवी बनाने के लिए क्रीम की जगह, काजू का पेस्ट या खरबूजे के बीजों का पेस्ट, मावा, खसखस का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं. ग्रेवी आप अपने मन पसन्द के अनुसार बना सकते हैं.
- ग्रेवी में प्याज डालना चाहते हैं तो 1 प्याज बारीक काट लीजिये, पहले तेल में प्याज डालिये और हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारे मसाले इसी तरह डालकर, भून कर, सब्जी तैयार कर लीजिये.
- पनीर को हल्का सा तल कर भी लिया जा सकता है.
3-4 सदस्यों के लिये
समय 30 मिनट
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिती जी, ग्रेवी में टमाटर और क्रीम डालकर बढ़ा लें इससे मेथी का स्वाद कम हो जायेगा, अगली बार ये नाप कर लेंगे तो प्रोब्लम नहीं होगी.
Unko surprise krne k liye maine ye dish bnai and everyone loved it
Ab mai aur cook krungi
Thanks
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किशोर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: महेश जी, आप इसमें ये मसाला यूज कर सकती हैं.
निशा: मानसी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: मेनका जी, काली सरसों थोड़ी तीखी होती है, और थोड़ी ज्यादा डाल दे तो इसका स्वाद आ सकता है, आपको ये स्वाद नहीं पसन्द है तब आप इसे नहीं डालें.
निशा: कौशिक जी, अचारी से मतलब है कि उसमें अचार के मसाले यूज किये जाय और खट्टे के स्वाद के लिये भी कुछ डाला जाय, प्लीज ट्राई कीजिये और अपने अनुभव शेयर कीजिये.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, प्रियंका जी, एक चौथाई कप काजू या खरबूजे के बीज भिगो कर पीस कर ले सकती हैं.
I just want to let you know that I really admire and appreciate your method of sharing the recipes. Especially, the tips you share at the end of each recipe. I am going to try your recipes soon and I am sure all your recipes taste great. Thank you so much for your services!!!
निशा: दलजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: रविंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, अचार पनीर में अचार वाले मसाले यूज किये हैं.
निशा: नन्दू जी, बिना जीरे के सब्जी बना लीजिये, सब्जी अच्छी बनेगी.
निशा: शकरकंद से बनी रेसिपी मेरी वेबसाइट पर उपल्ब्ध है आप उसे देख सकते हैं.
Nice.... Recipies
fablous recpies mam mouthwatering maindblowing recipes .thanks mam
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अतुल जी, अचारी पनीर के लिये पनीर को बिना तले या हल्का सा तल कर दोंनो तरह से बनाया जाता है.