अचारी लच्छा परांठा - Lachha Paratha Achari recipe

अचार खतम हो जाते हैं लेकिन अचार के मसाले और तेल बचे हुये रह जाते हैं. अचार के इस तेल मसाले से अचारी लच्छा परांठा बनाईये. अचारी लच्छा परांठा पूरे परिवार को बेहद पसंद आयेगा. हम इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Lachha Paratha Achari Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Layered Paratha
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- अचार का मसाला - 3-4 टेबल स्पून
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Achari Lachha paratha
बर्तन में आटा निकाल लीजिये. आटे में ½ छोटी चम्मच नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मिक्स कीजिए. अब पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिये. गूंथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आटा सैट होने के बाद हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर आटे को थोड़ा और मसल लीजिए.
तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये.
गूंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 10-12 इंच के व्यास में गोल, पतला परांठा बेल लीजिये, बेले हुये परांठे पर 1 छोटी चम्मच अचार का मसाला डालकर चारों ओर फैला दीजिए और हाथ से परांठे को दिखाये गये तरीके से फोल्ड कर लीजिये. फोल्ड किये परांठे को रोल करके गोल लोई तैयार कर लीजिये. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 7-8 इंच के व्यास में परांठा बेल लीजिए.

तवा गरम होने पर तवे के ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर इसे चिकना कर लीजिए, परांठे को सिकने के लिये तवे पर डालिये और निचली सतह से थोड़ा सिकने पर परांठे को पलट दीजिये. परांठे को दूसरी सतह पर थोड़ा सा सिकने पर पहली सतह पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और परांठे को पलट दीजिये, दूसरी सतह पर भी तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये और कलछी से दबाते हुये सेकिये. परांठे को दोनो ओर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये.
सिके परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये या खाने वाले की थाली में डायरेक्ट परोसिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम अचारी लच्छा परांठा को आप दही, हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
4-5 परांठे के लिये
समय - 35 मिनट
Achari Lachha Paratha - अचारी लच्छा पराठा - Crispy Achari Warqi Paratha
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुनील जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, परांठे के लिये आम के अचार का मसाला यूज किया जाता है, परांठे मीडियम और धीमी आंच पर सेकें, परांठा क्रंची बनेगा.
निशा: मंजूषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
हमारे ऑफिस मे जो राजस्थानी/मारवारी लोग है वो अक्सर खाने मे मोगर दल कि पुरी या पराठे लेके आते है . उनके पराठे इतने चिकणे और सोफ्ट होते औत्र tasty भी होते है . अज्वैन जीरा पौडर हिंग का स्वाद तो होता ही पार वो केहते के और भी कूछ मसाला होता है . लाडके होने के कारण उनको नाही पता के ये क्या / कोनसा मसाला है ? आप को अगर पता है तो pls मुझे बात दिजीये. मैने बहोत try किया लेकीन वो स्वाद नाही आ पाया.
Maine ye pranthe try kiye tasty the btt actual mein lache prantha mein jo lacha bnta h wo nae bna..kya kmi reh gyi
निशा: रूपाली जी, रेसिपी पढ़े, वीडियो देखें, और बनायें थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे परांठे बनायेंगी.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निरजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
acha kha mshala kya lege
निशा: स्वपनिल जी, रेसिपी पढ़े, वीडियो देखें, और बनायें थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे परांठे बनायेंगी.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीरराघवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, सब्जी में फ्रोजन मटर बिलकुल इसी तरह यूज किये जा सकते हैं.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meine morning mein breakfast mein banaye the mere husband daughter ko bhaut pasand aaye. Mam thanku dil se.
Mam hum isme kuch or bhi filling kar sakte hain.
jaise onion , paneer, masala, lagakar
निशा: प्रीति जी, इसमें आप अपने मन पसन्द मसाले ले सकती हैं.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.