मिस्सा मसाला परांठा - Missi Paratha Recipe - Besan Masala Paratha - Besan Mixed Masala Paratha

📅 14 मार्च 2015 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 3.4 (4728)


जब भी किसी शाम को कुछ झटपट बनाने का मन हो तो आटे के साथ बेसन, मसाले और हरे धनिये को मिला कर बनाया जाने वाला पारम्परिक मिस्सा मसाला परांठा बनाईये और इसे दही, चटनी अचार के साथ परोस दीजिये.  इसे हम बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Missi Paratha Recipe - Besan Masala Paratha In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Mixed Masala Paratha

  • गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • बेसन - ½ कप (50 ग्राम)
  • घी - 1/4 कप (आटे में डालने के लिए और परांठा बनाने के लिए)
  • कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून 
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • अदरक - 1/2 छोटी चम्मच पेस्ट 
  • अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)

विधि - How to make Missa Besan Paratha

नरम आटा गूंथिए
आटा गूंथने के लिए एक बड़ा बर्तन लीजिए और इसमें गेहूं का आटा, बेसन, नमक, कसूरी मेथी, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, अजवायन और 1 चम्मच घी डाल दीजिए. इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला दीजिए. फिर, गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. इतना आटा गूंथने में आधा कप से 1 टेबल स्पून ही ज़्यादा पानी लगा है. गूंथे हुए आटे को 20 मिनिट के लिए ढककर के रख दीजिए ताकि आटा सैट हो जाए.

परांठा बेलिए
गैस पर तवा गरम होने के लिए रख दीजिए. हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल लीजिए और इसमें से एक छोटे अमरूद के बराबर आटा तोड़ लीजिए. इसको गोल-गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिए तथा इसको सूखे गेहूं के आटे में लपेट दीजिए. फिर, इस लोई को चकले के ऊपर रखकर बेलन की मदद से 3 से 4 इंच के व्यास में बेलकर तैयार कर लीजिए.

इस बेले हुए परांठे के ऊपर चारों तरफ़ घी लगाकर अच्छी तरह से फैला दीजिए. इस परांठे को चारों तरफ़ से उठाकर बंद कर दीजिए, इससे गोल लोई बनकर तैयार हो जाएगी. फिर से इस पर सूखा आटा अच्छे से लपेट दीजिए. लोई को चकले पर रखकर बेलन की मदद 5 से 6 इंच के व्यास में थोड़ा सा मोटा बेलकर तैयार कर लीजिए.

परांठा सेकिए
परांठा बेलने के बाद, गरम हुए तवे पर थोडा़ सा घी डालकर फैला दीजिए और इस बेले हुए परांठे को तवे के ऊपर डाल दीजिए, गैस मध्यम-तेज या मध्यम ही रखिए. इस परांठे को नीचे की ओर से हल्का सिकने पर दूसरी तरफ़ पलट दीजिए और जब परांठे के दूसरे भाग में ब्राउन चित्ती आने लगे तो परांठे के पहले वाले भाग के ऊपर थोड़ा सा घी डालकर चारों तरफ़ अच्छी तरह से फैला दीजिए.

फिर से परांठे को दूसरी तरफ़ पलटिए तथा इस भाग में भी थोड़ा घी डालकर इसको अच्छी तरह से चारों ओर फैला दीजिए. आंच को हल्की धीमी कर लीजिए और परांठे को दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक अच्छे से सेक लीजिए. सिके हुए परांठे को एक प्लेट में निकालकर रख लीजिए. इस तरह से गोल परांठे बनाकर तैयार कर लीजिए.

तिकोने परांठे
तिकोने परांठे बनाने के लिए लोई को गोल परांठे की तरह ही बना लीजिए. इस लोई को लेकर सूखे आटे में लपेट दीजिए तथा इसको चकले पर रखकर बेलन की मदद से 5 से 6 इंच के व्यास पर बेलकर तैयार कर लीजिए. अब बेले हुए परांठे के ऊपर थोडा़ घी डाल दीजिए और इसको चारों तरफ़ अच्छे से फैला दीजिए. इस परांठे को आधा मोड़ दीजिए. इस मोड़े गए परांठे पर भी घी लगाकर चारों ओर फैला दीजिए तथा इसको एक बार फिर से आधा करके मोड़ दीजिए. तिकोन बनकर तैयार है, इसे तिकोना आकार रखते हुए पहले वाले परांठे की तरह ही थोड़ा मोटा बेल लीजिए. फिर, इस बनाए हुए तिकोन परांठे को गरम तवे पर डालकर इसको गोल परांठे की ही तरह ही सेककर तैयार कर लीजिए.

मिस्से मसाले परांठे बनकर तैयार हो चुके हैं, इसको आप दही, हरे धनिये की चटनी, अचार या अपनी मनपसंद सब्ज़ी के साथ परोस सकते हैं.

सुझाव

  • आप कसूरी मेथी की जगह बारीक कटे हरे धनिया का प्रयोग कर सकते हैं.
  • हरी मिर्च के बदले ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं.
  • सर्दियों में गुनगुने पानी से आटा गूंथने से नरम आटा तैयार होता है और इससे आटा जल्दी भी गुंथ जाता है.
  • आप अपनी पसंदानुसार आकार- गोल, तिकोने या चौकोर परांठे बना सकते हैं. 
  • आप चाहे तो घी की जगह तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • परांठे को सेककर किसी प्याली या फोइल पर रखिए या फिर सीधे खाने वाली की थाली में परोस दें, वरना परांठे नीचे से गिलगिले हो जाते हैं.

Masala Missi Paratha - Besan Masala Paratha - Besan Mixed Masala Paratha

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4728 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pooja
nice....very nice recipe

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhupendra sharma
Diabitk persons ko sore throt sardi khansi se bachav ke liye sardi ke mosam me kya vishesh diet hona chahiye agar sambhav ho to jaroor batayen
निशा: भूपेन्द्र जी, गरम खाना खायें, हमेशा गरम पानी पीयें, और गरम कपड़े भी हमेशा पहनें, अगर सर्दी लगी है तो सोने से पहले 1 कप दूध मे 1 पीपल कूट कर डालें, छाने और पीकर सो जायें, पहले दिन से आराम होने लगता है, 4=5 दिन में सर्दी ठीक हो जाती है.
surendra
Palak,aalu,dal,mix veg aur masale sabko dalkar pratha banane ki resipe ho to kripaya batayen.

निशा: सुरेन्द्र जी, आप स्टफिंग अपनी पसंद अनुसार ले सकते हैं और परांठे अपनी पसंद अनुसार बना लीजिए.
Nikhilesh Soni
vag recipi
Yogita

Dear Nisha Ji


Greetings !


Your procedure of making the new new dishes is vereasy . It helps to my mom . My mom cannot eat wheat and was depend on bread only.  She is very happy now because she can eat  lots of dishes without wheat.  


Thank You So much. 


Regards Yogita. B Arora


निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sagarmahajan

 निशा मेम 


आप का बहुत बहुत शुक्रिया 


 


आप सरल रेसिपी बताते हो 


मे और मेरी पूरी फॅमिली आप की फैन है


निशा: सागर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shivani
mam muje aapki sari recipes bahut acchi lgti h.
mitasa singh
Nisha mam mai aapki recipe ki diwani hu.
निशा: मिताशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanjeeta
Thanku so much aap ki recipe bhut hi aachi h mere husband ko bhut pasand aai.
alka Avanish sharma
Mam aapki recipe ki bahut easy n delicious hai.
pinki
Very nice recipe mam meri family m sabko bahut pasand aaye thank u so much mam
bandevi singh
very nice recipe mam thank you very much