मकई की करी (Corn Curry Recipe)

आजकल बाजार में स्वीट कार्न की भरमार हो गई है. अगर आपको मकई की करी (Makai Kari Recipe) बनानी हो तो स्वीट कार्न ही प्रयोग कीजिये. पुराने भुट्टे के दानों की तरह इसे उबालने की झंझट नहीं. वैसे तो सफल के फ्रोजन स्वीट कार्न भी आते हैं पर ताजा ताजा स्वीट कार्न की बात ही कुछ और है.
खाने का स्वाद कुछ अलग हो तो, तो सभी को खाने में अच्छा लगता है. अलग स्वाद के लिये कुछ अलग तरह की मकई की सब्जी (makke ki sabzi), तो आइये आज हम स्वीट कार्न की सब्जी(Sweet Corn Curry) बनायें.
Read - Corn Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corn Curry Recipe
- स्वीट कार्न - 200 ग्राम (एक कप)
- टमाटर - 2 या 3
- हरी मिर्च -2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काजू -8-10
- खसखस - एक टेबल स्पून
- मूंगफली के दाने -- 50 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- घी या तेल -- 1 1/2 टेबिल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक ---------- स्वादानुसार ( आधा चम्मच से थोड़ा अधिक )
- लाल मिर्च पाउडर -------- 1-2 पिंच
- गरम मसाला ------- 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां ------- 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Corn Curry Recipe
स्वीट कार्न को पानी में धो कर रख लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम करें, मूंगफली के दाने, खसखस के दाने एवं काजू डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लें. इन भूने हुये मसालों को टमाटर के पेस्ट में डाल कर पीस दें.
कुकर में बचा हुआ तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में, जीरा, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डाल दें. मसाले को 1-2 बार चम्मच से चलांयें, अब इस मसाले में, टमाटर, काजू का पेस्ट डाल कर जब तक भूने, तब तक कि मसाले में दाने न बन जाय और मसाले से तेल अलग न होने लगे.
भुने हुये मसाले में स्वीट कार्न, नमक और लाल मिर्च डाल कर 2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये, एक छोटा गिलास पानी डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये और सब्जी में गरम मसाला डाल दीजिये. लीजिये आपके स्वीट कार्न की सब्जी तैयार है.
सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनिये से सजाइये. गरमा गरम स्वीट कार्न की सब्जी चपाती, नान परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निशा जी, जानकर अच्छा लगा. धन्यवाद.
निशा: आरती जी, करी को अपने स्वाद के अनुसार खसखस या खरबूजे के बीज या खोया से बना सकते हैं, करी को सादा प्याज और टमाटर से भी बना सकते हैं.
aapse puchna hain ki kya khaskhas k badle kuch or bhi use kr sakte hain
निशा: सपना जी, आप इसे नहीं डालना चाहें न डालें.
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयूषी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपर्णा, स्टफ्ड परांठे, पुलाव, सेन्डविच, चीला, इडली या दोसा कुछ भी बच्चे के टिफिन में रखिये, आजकल एअर टाइट टिफिन मिलते हैं, जिसमें खाना काफी देर तक गरम रहता है, यूज कर सकती हैं, बच्चे को खाना अच्छा लगेगा.
I used to grate corn and rest of the process is same...and bcause its grated corn so we can prepare it in a pan or kadhai...not needed to cook in pressure cooker...thnx
plz reply me
निशा: नमिता, अगर ये दाने मिक्सी से पिस सकते हों तो बेसन में मिक्स करके चीला या आटे में मिक्स करके नमकीन परांठे बनाये जा सकते हैं.
निशा: पलक, मैं और रैसिपी लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: मेनका, सूखी कार्न से ये करी नहीं बनती.
निशा: हीरल, खसखस पोस्त के दाने होते हैं.
निशा: प्रीति, खसखस को एक घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये, आप उसे किसी के साथ पीसिये पानी ज्यादा मत डालिये, खसखस पिस जायेगा.
निशा: शिल्पी, एक बार और इस रैसिपी को पढ़ लीजिये आपके कनफ्यूजन दूर हो जायेंगे.
sarson ke daane ka matlab kya Rai dal se hai.I want to try your recipe of corn curry. so pls tell me sarson ke daane kaise hote hai.
निशा: शिल्पी, राई के दाने से सरसों के दाने थोड़े बड़े होते है, लेकिन आप राई प्रयोग में लाइये इसका स्वाद और सुगन्ध और भी अच्छी है.
i don't know sarson ke dane kaise hote hai? pls give a brief description.
thank u for such a tasty dishes :)
ur site is wonderful :)
thank u once again