भरवां बैंगन माइक्रोवेव में - Microwave Bharawan Baigan Recipe

भरवां बैंगन अलग अलग रीजन में अलग अलग तरह की स्टफिंग भरकर बनाया जाता है. इसे माइक्रोवेव में ओर भी जल्दी ओर आसानी से बनाया जा सकता है. आज हम माइक्रोवेव में उत्तर भारतीय तरीके से भरवां बैंगन बना रहे हैं.
Read - Microwave Bharawan Baigan Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Microwave Bharawan Baigan
- बैंगन छोटे आकार के - 500 ग्राम ( 10 -12 बैगन)
- तेल - 3 बडे़ चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- जीरा पाउडर - ½ आधी छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुस
विधि - How to make Bharawan Baigan in Microwave
एक प्लेट में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर,नमक,अमचूर पाउडर, अदरक पेस्ट, जीरा पाउडर और गरम मसाला पाउडर सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये, हरा धनियां भी मसाले में मिला लीजिये. बैगन में मसाला भरने के लिये तैयार है.
बैंगन धोकर साफ कर लीजिए और बैगन के डंठल निकाल कर, डंठल की ओर से 2 कट इस तरह लगाइये कि बैगन 4 भागों में कट जाय लेकिन निचला भाग जुड़ा रहे. सारे बैंगन काट कर तैयार कर लीजिये. मसाला भरना शुरू करें, चम्मच की सहायता स थोड़ा थोड़ा ( 1 बैगन में 1/2 छोटा चम्मच ) मसाला, कटे हुये बैगन में भर लीजिये.
माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए, प्याले में 2 छोटी चम्मच तेल डाल लीजिये, एक एक करके सारे बैंगन प्याले में लगा दीजिये, और अगर मसाला बचा है, तो ये मसाला भी बैगन के ऊपर डाल दीजिये, और चम्मच से सारे भरे बैगन के ऊपर तेल डाल दीजिये, प्याले को ढककर, माइक्रोवेव में रख दीजिये और 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए.

4 मिनट के बाद प्याले को माइक्रोवेव से बाहर निकालिये और सारे बैगन को पलट दीजिये..
फिर से प्याले को ढक्कर के तीन मिनट के लिए माइक्रोवेवे कर लीजिए. 3 मिनिट बाद प्याले को माइक्रोवेव से निकाल लीजिए, बैगन को कुछ देर यानि कि 5-6 मिनिट के लिए ढका रहने दीजिए.
5 मिनिट बाद भरवां बैंगन बनकर तैयार हैं. भरवां बैगन के ऊपर हरा धनियां डालकर गार्निस कीजिये. भरवां बैगन को परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनट
कमेंट (9)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनिता जी, इसके लिए माइक्रोवेव मोड ही यूज करना है, कन्वेक्शन मोड बेकिंग के लिए यूज होता है.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्मिता जी, सुझाव के लिये बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे इस तरह काम करना ज्यादा अच्छा लगता है.
निशा: वर्षा जी, भरवां सब्जियों के लिये भरवां मसाला पाउडर यूज किया जा सकता है.
निशा: पारुल जी, बैगन को माइक्रोवेव मोड पर ही बनाना है.
निशा:iram ji, बहुत बहुत धन्यवाद.