अरबी कैसे उबालें - How to boil arbi ?

📅 10 दिसंबर 2014 👁 1.9 लाख बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.9 (2892)


अरबी बनाते समय एक समस्या हमेशा हमे परेशान करती है की अरबी में जो चिपचिपा पन होता है, वह कम होनी चाहिये, और अरबी अच्छी और खिली-खिली बने. देखें इसके लिये अरबी को कैसे उबालें?

Read - How to boil arbi in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients

  • अरबी - 500 ग्राम
  • पानी - 1-1 1/2 कप

विधि - How to boil Colocasia ?

इसके लिए सबसे पहले अरबी को खरीदते समय ध्यान रखें की वह अच्छे आकार की और साफ सुथरी हो, गोल-गोल, मोटी और एक जैसी चिकनी अरबी होनी चाहिए

अरबी उबालने के लिए सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह पानी से धोकर साफ कर लीजिये. अरबी को कुकर में डाल कर इसमें पानी डाल दीजिए.

कुकर का ढक्कन लगा कर अरबी को गैस पर रख दीजिए और अरबी को एक सीटी आने तक उबाल लीजिये, सीटी आने पर गैस को धीमा कर दीजिए और धीमी गैस पर अरबी को 2- 3 मिनिट और उबलने दीजिए.
3 मिनिट बाद गैस बंद कर दीजिए अरबी उबल गई है. अब कुकर का प्रेशर खतम होने पर, कुकर खोलिये और अरबी को कुकर से निकाल कर ठंडा होने दीजिये. अगर गरम-गरम अरबी छीलते हैं तो वह ज्यादा लसलसी हो जाएगी.


अरबी अच्छे से ठंडी हो चुकी है इसे छील लीजिए. उबाल कर छिली हुई अरबी तैयार है अब आप इससे सब्जी बनाएं, सब्जी बनाते समय उसे एकदम तेजी से नहीं चलायें, आसानी से धीरे धीरे अरबी को पलटते हुये चलायें. अरबी बिलकुल भी लसलसी नहीं बनेंगी, बहुत ही अच्छी खिली खिली अरबी बन कर तैयार होंगी.

सुझाव:
अरबी को शाम को उबाल कर फ्रिज में रखा जा सकता है, सुबह अरबी छीलेंगे तो अरबी बिलकुल भी लसलसी नहीं होंगी.

How to boil Colocasia - Hindi Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (2892 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

श्रीतिका सिंह

Ma'am please बताइये कि यदि हम quantity को double करें तो भी एक ही whistle आने तक पकायें।


निशा: श्रीतिका जी हां बिलकुल इसी तरह से पकाना है.
श्रीतिका सिंह

Ma'am आपकी टिप्स हमारी day-to-day life में बहुत helpful होती हैं। Thank you for this lovely tip.


निशा: श्रीतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dr. monica
Bas ye awsm.... h
Or kya kahun......
Aapne to mam har chij ko itna simple kr dia h ki ab hr koi chef bn skta h
Love u mam.....
निशा: डा.मोनिकाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pankaj gupta
madam dahi wali arbi kaise banate hai
divya
nishaji...hello..niahaji aapke dwara batai gai har recipe achhe se samjh me aati h..plzzzz nisha ji nonveg recipes k liye aapki kaun si site h plzzzzzz nisha ji bataye..