कूंदरू की सब्जी - Kundru ki sabzi - Tendli Sabji

📅 9 दिसंबर 2014 👁 7.3 लाख बार देखी गई 💬 17 कमेंट ★ 3.3 (4680)


कुंदरू देखने में लगभग परवल जैसा दिखता है. इसे किनरू, टिन्डोरा, टेन्डली, टोन्डली भी कहा जाता है. इससे सब्जी और चटनी बहुत स्वादिष्ट बनती है.

Read - Kundru ki sabzi - Tendli Sabji in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tendli Sabji

  • कुंदरू - 250 ग्राम
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कतरी हुई
  • अदरक पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • अमचूर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - how to make Tindora Sabzi

कुंदरू को धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिये. कुंदरू के दोंनो ओर से डंठल काट कर हटा दीजिये और लम्बाई में 2-4 टुकड़े करते हुये काट लिजिये, सारे कुंदरू काट कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हींग डाल दीजिये, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर मसाले को थोड़ा सा भूनिये और अब कटे हुये कुंदरू डाल दीजिये, सोंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक भी डाल दीजिये, और कुंदरूं के टुकड़े को चलाते हुये 2 मिनिट भून लीजिये, सारे मसाले की कोटिंग कुंदरू के टुकड़ों पर आ जाय. सब्जी को ढककर 5 मिनिट पकने दीजिये, और चैक कीजिये.


5 मिनिट बाद सब्जी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये, और देख लीजिये कि सब्जी जले नहीं गैस धींमी रखिये. सब्जी को फिर से 5 मिनिट ढककर धीमी आग पर पकने दीजिये, और चैक कीजिये, सब्जी को चला दीजिये और अगर आप महसूस करें कि सब्जी अभी पकी नहीं है और इस में पानी डालने की आवश्यकता है तब 1-2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, और सब्जी को फिर से ढककर 4-5 मिनिट पकने दीजिये.

अब कुंदरू के टुकड़े हल्के नरम हो जायेंगे और कुंदरू का कलर भी बदल जायेगा. सब्जी बनकर तैयार है, सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये, और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, ऊपर से हरा धनियां डालकर गार्निस कर दीजिये.

कुंदरू की बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है, कुंदरू की सब्जी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

Tindora Sabzi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4680 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (17)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kalpana soni
Isme pyaj bhi dal saute h kya mam

निशा: कल्पना जी, आप स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
AMITABHA GHSTSK
can potatoes be added

निशा: अमिताभ जी, अगर आप आलू पसंद करते हैं तो डाल सकते हैं.
Ravi tiwari
pyaz ke sath kundru kaise banata hai?

निशा: रवि जी, जब जीरा भूनें तभी प्याज डाल कर भून लीजिए और फिर सभी मसाले डाल कर उपरोक्त विधि अनुसार सब्जी बना लीजिए.
Laxmi
Nisha ji kundru ki tasty sabji ki recipe k liye thanx.. muze aapki recipes bahot achchi lagti hai

निशा: लक्ष्मी जी, आपके सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepali
Thnks for this recipie ....i like your all recipies..

निशा: दीपाली जी, धन्यवाद.
SVita
Neeshaji hindi typing ke liye kya karana hota hai
Ashok oberoi
What is the benfit jf we eat Kundru ki sabji
komal
Thanks for the recipe. I have one question. Do we need to peel the kundru before chop it ?
निशा: कोमल जि, कुंदरू को छीलने की आवश्यकता नहीं है.
Ulki

Nisha,


Thank you for sharing such wonderful recipes.


Is it ok to add the green chillies after adding the kundru?


Will the taste be same?


निशा: उल्की जी हां ग्रीन चिल्ली बाद में डाल सकते हैं, स्वाद में कुछ फर्क नहीं पड़ता.
Anjali
Nisha ji namaste

Mene aapki batai hui vid hi se Kundru ki chutney banai n it was so yummy
I got praised from everyone in my family ..

Thank you very much for sharing such wonderful receipes with us !!
निशा: अंजली जी, नमस्ते, बहुत बहुत धन्यवाद.




sweety sharma
kya isme lahsun or pyaj dal sakte hai
pusam pandit
Mam , ye amchur dalna necessary hai.
निशा: पुसम जी, अमचूर सब्जी को खट्टा स्वाद देने के लिये डाला गया है, अमचूर की जहग थोड़ा सा नीबू का रस डाला जा सकता है, या एक टमाटर बारीक काट कर डाला जा सकता है.
amreen afroz
its goo taste & my feurate recipe
Narmada prasad
Nisha ji
kundru ko hindi me kya kahete hain?
Please batayen!
zoya
Bhut hi testy he
Jogender
Dear mam yadi ham ese pakate samay upper plat me thora pani dal ke rakhen to thik nahi hoga ?
निशा: जोगेन्दर जी, इसकी आवश्यकता तो नहीं है लेकिन आप चाहें तो रख लीजिये.
annu
nisha ji kndru ki sabzi swadisht bane recipe ke liye dhanyawad.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.