बेसन की चटनी - Besan Chutney Recipe

खट्टे दही और बेसन को पकाकर, देशी मसालों के तड़के से बनी बेसन की चटनी फाफड़ा के साथ तो परोसी जाती ही है, इसे दोसा, इडली के साथ भी परोस सकते हैं.
Read - Besan Chutney Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bombay Besan Chutney
- बेसन - ¼ कप
- खट्टा दही - ¼ कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच
- तेल - 2 टेबल स्पून
- राई - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
विधि - How To Make Besan Chutney
सबसे पहले एक बडे़ प्याले में बेसन और दही का घोल तैयार करें. गुठलियां खत्म होने तक चिकना घोल बना लीजिये, अब इसमें दो कप पानी डाल दीजिए. घोल को अच्छी तरह मिक्स करते हुए तैयार कर लीजिये.
अब मिक्सर में मिर्च, अदरक और थोडा सा हरा धनिया डाल पेस्ट बना लीजिए. तैयार पेस्ट को बेसन-दही के घोल में डाल कर मिक्स कर लीजिए.

कढा़ई में तेल डाल कर गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल बचा लीजिये. तेल गरम होने पर इसमें राई डाल दीजिए और थोड़ी सी राई भी बचाकर रखिये, राई के भूनने पर इसमें हींग डाल दीजिए, अब इसमें बेसन-दही का घोल डाल दीजिए. गैस की फ्लेम को तेज कर दीजिए और इसे लगातार चलाते हुए अच्छे से उबाल आने तक पकाएं.
उबाल आने पर इसमें नमक, चीनी, थोडी़ सी लाल मिर्च डाल कर चटनी को धीमी आंच पर 6-7 मिनट तक पकने दीजिए और चटनी को बीच-बीच में चलाते भी रहें.
चटनी बनकर के तैयार है. गैस बंद कर दीजिए, चटनी को किसी प्याले में निकाल लीजिए. चटनी में स्वाद को बढा़ने के लिए इसमें एक बार फिर से तड़का लगा लीजिए. इसके लिए पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में राई डालकर तड़्काइये, आग बन्द कर दीजिये, अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये और तड़के को चटनी में डालिये और मिक्स कर दीजिए.
हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. बेसन की स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है.
कमेंट (25)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ye chutney bhel ke liye use kar sakte hai kya? ya fir uski koi alag recipe hai ? plz bataiye
निशा: वासुदेव जी, ये चटनी फाफड़ा के साथ में यूज की जाती है.
Ye aapki Sab recipe ki print kese milegi
Muje meri wife ko sarpraize dena he vo aapki bahut badi fan he
धन्यवाद
Kadhi air is me kya difference h/
निशा: ऋतु जी, आप सही कह रही है ये लगभग वैसी ही है.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, चटनी को 2-3 दिन तक फ्रिज में रख कर खाया जा सकता है.
निशा: रेवात जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ध्ान्यवाद.
निशा: साविर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pehle muje cooking hi pasand nhi thi but itni easy tarike se ap shikhate ho muje bht pasand aya ab me daily ek new recipe banati thank you nisha ji ye apki wajah se possible hue h
निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: mousumi ji,बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: आकांक्षा जी मैं कोशिश करूंगी.