पालक मशरूम - Palak Mushroom Curry - Khumbh Palak Curry

स्वादिष्ट और बहुत जल्दी बनने वाली सब्जी पालक मशरूम को अपने मन पसन्द ग्रेवी, नारियल, काजू, खसखस या बेसन और टमाटर किसी भी ग्रेवी में बनाया जा सकता है.
Read - Palak Mushroom Curry - Khumbh Palak Curry in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach with mushroom
- पालक - 350 ग्राम
- मशरूम - 6-8
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1/2 - इंच टुकड़ा
- ताजा हरा नारियल - छोटे टुकड़े आधा कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
विधि How to make Palak Mushroom gravy recipe
पालक को पत्ते तोड़ कर मोटे डंठल हटा कर साफ कर लीजिये, पत्तो को 2 बार डूबते पानी में धोइये, छलनी में रखकर पानी सूखने तक सुखा लीजिये. पानी सूखने पर पालक के पत्ते बारीक काट लीजिये.
मशरूम को कपड़े से पोंछ कर साफ कर लीजिये और मशरूम के पतले पतले टुकड़े काट लीजिये. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और नारियल के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर डालिये और अब पिसा मसाला, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि मसाले पर तेल न तैरने लगे.

मसाले में कटा हुआ पालक डालिये, मिक्स कीजिये, 2-3 टेबल स्पून पानी डालिये और 2-3 मिनिट तक ढककर मीडियम आग पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये और मशरूम के टुकड़े नमक, गरम मसाला और हरा धनियां डालकर मिलाइये, अगर पानी कम हो रहा है, तब पानी अपनी पसन्द के अनुसार जितनी पतली सब्जी रखनी है, थोड़ा पानी और डाल सकते हैं, सब्जी को ढककर मिडियम आग पर और 2 मिनिट तक पकाइये.
पालक मशरूम की सब्जी बनकर तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे, नान और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- पालक मशरूम नारियल की ग्रेवी में बना है, यदि आप नारियल कम पसन्द करते हैं, तो 2 टेबल स्पून लेवल करके बेसन रोस्ट करके, मसाला भूनने के बाद डाल कर मिक्स कीजिये, और सब्जी बना लीजिये.
- टमाटर, हरी मिर्च और अदरक मसाले के साथ भी 2 टेबल स्पून बेसन डालकर, भूनकर बेसन की ग्रेवी में ही पालक बनाइये, और अधिक स्वाद के लिये क्रीम डालकर मिला दीजिये.
- पालक मशरूम को प्याज और लहसन के साथ बनाने के लिये, 1 प्याज बारीक काट लीजिये, 4 लहसन की कली बारीक काट लीजिये, हींग जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन डालकर प्याज को गुलाबी होने तक भून लीजिये और अब टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का पिसा मसाला डालिये, भूनिये और दिये हुये तरीके से पालक मशरूम बना लीजिये.
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि जी, मुझे खुशी है की आपको ये रेसिपी पसंद आई. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डिम्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello mam
Maine apki site se bahut kuch banana sikha hai.apka explain karne ka tarika bahut accha hai.
Thankyou so much.
निशा: गुरुप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Cream jo dali jati h ye kaise taiyar ki jati h
निशा: इंदरप्रीत जी, हमने इसमें ताजा हरा नारियल यूज किया है, सब्जी की ग्रेवी बनाने के लिये ताजा हरा नारियल ही यूज किया जाता है.
Thanks a lot.......;)
निशा: करिश्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Y u use coconut or roasted besan? Is it necessary
निशा: नीतू जी, नारियल या बेसन डालना बिलकुल आवश्यक नहीं है, ग्रेवी आप अपने पसन्द से बना सकते हैं.
u r so swt.....Thanks again for lovely recipes.
निशा: अम्बरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.