बेडमी परांठा - Bedmi Paratha Recipe - Urad Dal Mix Paratha

📅 4 दिसंबर 2014 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.7 (2899)


भीगी हुई उरद दाल को पीस कर आटे में गूंथ कर बनाये हुये  खस्ता बेडमी परांठे  खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और अच्छे लगते हैं. यह परांठे बच्चों व बडो़ं को टिफिन में भी दिए जा सकते है.

Read - Bedmi Paratha Recipe - Urad Dal Mix Paratha Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bedmi Paratha

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • उड़द दाल - ½ कप
  • तेल - आटे में डालका गूंथने के लिये और परांठे सेकने के लिए
  • हरा धनिया - 2 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक - 1 इंच
  • हरी मिर्च - 2
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार

विधि - How to make Urad Dal Mix Paratha

2-3 घंटे भिगोकर रखी हुई उड़द दाल को मिक्सर जार में डाल दीजिए, साथ ही इसमें हरी मिर्च, कटा हुआ अदरक डालकर दरदरा पीस लीजिए. किसी डोंगे डोंगे में आटा, दरदरी पीसी हुई दाल, नमक, सौंफ पाउडर, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च, हींग, हरा धनिया और दो छोटे चम्मच तेल डाल दीजिए, सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए (दाल को भूनकर स्टफिंग की तरह भी परांठे में भरकर बेडमी परांठा बनाए जा सकते हैं).इतना आटा गूंथने के लिए आधा कप से थोडा़ सा ज्यादा पानी लगता है. गूंथे आटे को 15 से 20 मिनिट तक के लिए ढककर के रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.


अब 20 मिनट बाद हाथों पर थोडा सा तेल लगाकर आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिये. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे (परोथन ) में लपेट कर 4-5 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये, अब इस बेले हुए परांठे पर थोडा़ सा तेल लगाकर चारों ओर फैला दीजिए, परांठे को अर्धचंद्राकार में मोड़िये, मोड़ी गई ऊपर की सतह पर तेल लगाइये, फिर से एक बार मोड़ दीजिये, अब यह तिकोने का आकार बन जायेगा. इस तिकोन को उठाइये, परोथन (सूखा आटा) लगाकर तिकोने आकार में पतला बेल दीजिये(अधिक पतला मत कीजिये).

तवे को गैस पर रख कर गरम कीजिये और गरम तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला लीजिये, परांठे को तवे पर डाल दीजिए.. परांठे के ऊपर की सतह का कलर डार्क होने पर परांठे को पलट दीजिये और नीचली सतह सिकने पर, परांठे की ऊपर की सतह पर तेल डालकर परांठे के ऊपर फैलाइये. परांठे को पलटिये, और दूसरी सतह पर भी तेल डालकर फैलाइये, और अब आंच को धीमा करके परांठे को हल्का दबा-दबाकर को दोनों ओर से ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए. परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी हुई प्याली या फाइल बिछी हुई प्लेट में रख लीजिए. इसी तरह सारे परांठे बनाकर तैयार कर लीजिए.

स्वादिष्ट बेड़मी परांठे बनकर तैयार है, इन्हैं दही, चटनी, अचार या अपनी किसी भी मनपसंद सब्जी के साथ परोस सकते हैं. बेडमी परांठे बच्चों के टिफिन में मीठे अचार के साथ या किसी भी मीठी चटनी या सॉस के साथ रख सकते हैं यह उन्हें जरूर पसंद आएंगे.

  • 3-4 सदस्यों के लिये
  • समय - 35 मिनिट

Urad Dal Mix Paratha Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (2899 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neeta Rawat
crispy parantha :) I like it, thank you madam
निशा: नीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neetu kaur
Madam g ap sari recepi achi h par ,mujh si gol pratha nahe banta plz help.
निशा: नीतू जी, आप परांठे बेल कर बनाते रहें थोड़े ही दिन में आप अच्छा एकदम गोल परांठे बनायेंगी.
khushi chauhan
nishaji kya hm moong urad dal mix krke bana sakte hai
निशा: खुशी जी हां अवश्य बना सकते हैं.
TG
Kya hum is mein urad daal ki jagah dhuli moong daal use kar sakte hain ? Kripya bataiyega.

Maine aapki site se bahut kuch seekha hai. Dhanyawad :)
निशा: TG जी हां अवश्य की जा सकती है.
POOJA BOKDE
Paratha recipe email me send kijiye
suchi
Hello.paratha gol bana sakhe hai kya